‘मिर्जापुर’ के फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी है। पॉपुलर सीरीज अब फिल्म के रूप में बड़े पर्दे पर दस्तक देने जा रही है। ‘मिर्जापुर द मूवी’ का ट्रेलर रिलीज हो चुका है और इसे लेकर फैंस के बीच जबरदस्त बज बना हुआ है। फिल्म में कालीन भैया, गुड्डू पंडित, मुन्ना भइया और गोलू गुप्ता समेत कई पुराने किरदार नजर आएंगे।
फिल्म में एक बार फिर सत्ता, गद्दी और बदले की वही लड़ाई देखने को मिलेगी, जिसने ‘मिर्जापुर’ को इतना लोकप्रिय बनाया। कालीन भैया के किरदार में पंकज त्रिपाठी एक बार फिर अपने पुराने अंदाज में नजर आएंगे, वहीं मुन्ना भइया के रूप में दिव्येंदु शर्मा की वापसी भी फैंस के लिए खास है।
किसे कितनी फीस मिली?
फिल्म के ट्रेलर के बाद अब स्टारकास्ट की फीस भी चर्चा में है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, पंकज त्रिपाठी फिल्म के सबसे महंगे कलाकार हैं। फिल्मी टॉक्स की रिपोर्ट के अनुसार, कालीन भैया का किरदार निभाने के लिए उन्हें करीब 15 करोड़ रुपये फीस मिलने की बात कही जा रही है।
वहीं मुन्ना भइया के रोल में वापसी कर रहे दिव्येंदु शर्मा को करीब 3 करोड़ रुपये मिलने की रिपोर्ट है। बबलू पंडित के किरदार में नजर आने वाले जितेंद्र कुमार की फीस करीब 1.5 करोड़ रुपये बताई जा रही है।
इसके अलावा गोलू गुप्ता का किरदार निभाने वाली श्वेता त्रिपाठी को करीब 95 लाख रुपये फीस मिलने की चर्चा है।
250 करोड़ रुपये है फिल्म का बजट?
फीस के साथ-साथ फिल्म के बजट को लेकर भी कई दावे सामने आए हैं। फ्लिकॉनिक की एक रिपोर्ट के मुताबिक, ‘मिर्जापुर द मूवी’ का बजट करीब 250 करोड़ रुपये बताया जा रहा है।
फिल्म को फरहान अख्तर और रितेश सिधवानी की प्रोडक्शन कंपनी एक्सेल एंटरटेनमेंट और अमेजन एमजीएम स्टूडियो ने प्रोड्यूस किया है।
हालांकि, कलाकारों की फीस और फिल्म के बजट से जुड़े ये आंकड़े आधिकारिक तौर पर सामने नहीं आए हैं, इसलिए इनकी स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं की जा सकती।


