• Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
mintwire
  • होम
  • देश
  • राज्य
  • एजुकेशन
  • स्पोर्ट्स
  • उत्तराखंड
  • ब्लॉग
  • मौसम
  • Live Blog
No Result
View All Result
  • होम
  • देश
  • राज्य
  • एजुकेशन
  • स्पोर्ट्स
  • उत्तराखंड
  • ब्लॉग
  • मौसम
  • Live Blog
No Result
View All Result
mintwire
No Result
View All Result

PM मोदी ने बच्चों के साथ मनाया रक्षाबंधन, Gen Alpha बच्चों की मासूम बातों ने जीता दिल

Mintwire by Mintwire
28/08/2026
in देश, राज्य
0
PM मोदी ने बच्चों के साथ मनाया रक्षाबंधन, Gen Alpha बच्चों की मासूम बातों ने जीता दिल

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को लोक कल्याण मार्ग स्थित अपने आवास पर बच्चों के साथ रक्षाबंधन का पर्व मनाया। इस दौरान कई Gen Alpha बच्चे प्रधानमंत्री को राखी बांधने पहुंचे। पीएम मोदी ने बच्चों से आत्मीयता के साथ बातचीत की और उनकी पढ़ाई, रुचियों और भविष्य से जुड़े सवाल भी पूछे।

प्रधानमंत्री ने इस खास मुलाकात का करीब तीन मिनट का वीडियो अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर साझा किया। वीडियो में बच्चों के साथ उनका हल्का-फुल्का और मजेदार अंदाज देखने को मिला।

पीएम मोदी को बांधी राखी

एक बच्ची ने पीएम मोदी को राखी बांधते हुए बताया कि वह उनके लिए लोटस वाली राखी लेकर आई है। वहीं एक बच्ची ने प्रधानमंत्री के लिए अपने हाथों से विशेष राखी तैयार की थी। उसने कहा कि प्रधानमंत्री प्रकृति प्रेमी हैं, इसलिए उसने यह राखी खास तौर पर बनाई है।

कार्यक्रम में तकनीक की भी चर्चा हुई। एक Gen Alpha छात्र ने प्रधानमंत्री को AI से जुड़ी राखी बांधी और जिम्मेदारी के साथ AI सीखने की बात कही। इस दौरान पीएम मोदी ने बच्चों की बातों को ध्यान से सुना और उनका उत्साह बढ़ाया।

वीडियो का सबसे मजेदार पल

वीडियो का सबसे मजेदार पल तब आया, जब प्रधानमंत्री ने एक बच्ची से पूछा कि क्या वह करेले की सब्जी खाती है। बच्ची ने मासूमियत से जवाब दिया कि “करेला तो मेरा भाई भी नहीं खाता, कोई भी करेला नहीं खाता।” बच्ची का जवाब सुनकर वहां मौजूद लोग मुस्कुरा उठे।

एक अन्य बच्ची ने प्रधानमंत्री को बताया कि वह महाकाल के दर्शन करने जाएगी। इस पर पीएम मोदी ने मुस्कुराते हुए उससे कहा कि उनके लिए भी महाकाल का प्रसाद लेकर आना।

रक्षाबंधन के मौके पर बच्चों ने प्रधानमंत्री के लिए कविताएं भी तैयार की थीं और अपनी रचनाएं सुनाईं। पूरे कार्यक्रम में बच्चों की मासूमियत और प्रधानमंत्री के साथ उनकी सहज बातचीत खास आकर्षण रही।

Tags: AIChildrenGen AlphaIndian CultureIndian FestivalLok Kalyan MargmodiNew DelhiPM Modi with ChildrenPrime Minister of IndiaRakhi CelebrationRaksha Bandhanviral video
Previous Post

रीवा में मां और नवजात की मौत, डिलीवरी से पहले महिला का वीडियो वायरल, बोली- ‘मुझे यहां से ले जाओ, ये मुझे मार डालेंगे’

Next Post

मानसून का रौद्र रूप! 15 से ज्यादा राज्यों में बारिश-आंधी का अलर्ट, यात्रा और खेती पर पड़ सकता है असर

Next Post
मानसून का रौद्र रूप! 15 से ज्यादा राज्यों में बारिश-आंधी का अलर्ट, यात्रा और खेती पर पड़ सकता है असर

मानसून का रौद्र रूप! 15 से ज्यादा राज्यों में बारिश-आंधी का अलर्ट, यात्रा और खेती पर पड़ सकता है असर

Please login to join discussion

Recent Posts

  • कोटद्वार-देहरादून बस सेवा शुरू, GMOU ने विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी का जताया आभार 11/09/2026
  • पौड़ी में ‘हमारी आंगनबाड़ी, हमारी जिम्मेदारी’ के संदेश के साथ मनाया गया राष्ट्रीय पोषण माह 11/09/2026
  • देहरादून बार एसोसिएशन को जल्द मिलेगा अपना प्रोफेशनल ऑफिस भवन, 500 से ज्यादा चैंबर होंगे प्रस्तावित 11/09/2026
  • Scholarship के लिए आवेदन की आखिरी तारीख नजदीक, 30 सितंबर तक करें ऑनलाइन अप्लाई 11/09/2026
  • iPhone 18 सीरीज लॉन्च होते ही पुराने iPhone हुए महंगे, कीमतों में ₹65 हजार तक का इजाफा 11/09/2026
  • दिल्ली वोटर लिस्ट विवाद पर राघव चड्ढा का AAP पर तंज, बोले- ‘एक्स गर्लफ्रेंड जैसी हो गई है पार्टी’ 11/09/2026
  • ई-सिगरेट और फ्लेवर्ड हुक्के से रहें दूर, बाबा रामदेव ने बताया ‘आयुर्वेदिक हुक्का’ बनाने का तरीका, जानें क्या-क्या लगेगा 11/09/2026
  • Uttarakhand में Rapido, Zomato, Swiggy पर शिकंजे की तैयारी, प्राइवेट बाइक से डिलीवरी करने वालों पर होगी कार्रवाई 11/09/2026
  • Uttarakhand में Rapido, Zomato, Swiggy पर शिकंजे की तैयारी, प्राइवेट बाइक से डिलीवरी करने वालों पर होगी कार्रवाई 11/09/2026
  • ‘तुम हूर हो, लोग तुम्हारी खूबसूरती से जलते हैं…’ हानिया आमिर के गाने में राखी सावंत की आवाज, फैन्स बोले- Unexpected Collab 11/09/2026
mintwire
mintwire

Connact us on social media

  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy

© 2026 mintwire

No Result
View All Result
  • होम
  • देश
  • राज्य
  • एजुकेशन
  • स्पोर्ट्स
  • उत्तराखंड
  • ब्लॉग
  • मौसम
  • Live Blog

© 2026 mintwire