• Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
mintwire
  • होम
  • देश
  • राज्य
  • एजुकेशन
  • स्पोर्ट्स
  • उत्तराखंड
  • ब्लॉग
  • मौसम
  • Live Blog
No Result
View All Result
  • होम
  • देश
  • राज्य
  • एजुकेशन
  • स्पोर्ट्स
  • उत्तराखंड
  • ब्लॉग
  • मौसम
  • Live Blog
No Result
View All Result
mintwire
No Result
View All Result

सांसद चैंपियनशिप ट्रॉफी में रामनगर का दबदबा, अंडर-19 फुटबॉल का खिताब जीता; देवप्रयाग को ट्राईब्रेकर में दी मात

Mintwire by Mintwire
28/09/2026
in उत्तराखंड, राज्य
0
सांसद चैंपियनशिप ट्रॉफी में रामनगर का दबदबा, अंडर-19 फुटबॉल का खिताब जीता; देवप्रयाग को ट्राईब्रेकर में दी मात

खेल महाकुंभ-2026 के तहत सांसद चैंपियनशिप ट्रॉफी के बालक वर्ग की अंडर-19 फुटबॉल प्रतियोगिता के सेमीफाइनल और फाइनल मुकाबले पौड़ी के रांसी खेल मैदान में खेले गए। फाइनल में रामनगर और देवप्रयाग के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिला।

ट्राईब्रेकर में 7-6 से जीता रामनगर

फाइनल मुकाबले में निर्धारित समय तक रामनगर और देवप्रयाग की टीमें 1-1 गोल की बराबरी पर रहीं। इसके बाद विजेता का फैसला ट्राईब्रेकर से हुआ। रोमांचक ट्राईब्रेकर में रामनगर ने देवप्रयाग को 7-6 से हराकर सांसद चैंपियनशिप ट्रॉफी अपने नाम कर ली।

पहले सेमीफाइनल में रामनगर ने कोटद्वार को हराया

पहला सेमीफाइनल विधानसभा कोटद्वार और विधानसभा रामनगर के बीच खेला गया। निर्धारित समय तक दोनों टीमें 1-1 गोल की बराबरी पर रहीं। इसके बाद ट्राईब्रेकर में रामनगर ने कोटद्वार को 3-1 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया।

देवप्रयाग ने पौड़ी को 1-0 से दी मात

दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले में विधानसभा देवप्रयाग का सामना विधानसभा पौड़ी से हुआ। मुकाबले में देवप्रयाग ने पौड़ी को 1-0 से हराया और फाइनल में अपनी जगह पक्की की।

तीसरे स्थान पर रही पौड़ी की टीम

फाइनल में जगह नहीं बना पाने के बाद तीसरे स्थान के लिए विधानसभा पौड़ी और विधानसभा कोटद्वार के बीच मुकाबला हुआ। इसमें पौड़ी ने कोटद्वार को 1-0 से हराकर प्रतियोगिता में तीसरा स्थान हासिल किया।

विजेता खिलाड़ियों को मेडल और प्रमाणपत्र

प्रतियोगिता के समापन पर जिला युवा कल्याण अधिकारी पंकज तिवारी ने विजेता प्रतिभागियों को मेडल और प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया। उन्होंने खिलाड़ियों को खेलों में लगातार आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित किया।

29 सितंबर को बालिका वर्ग की स्पर्धाएं

जिला युवा कल्याण अधिकारी ने बताया कि 29 सितंबर को अंडर-14 और अंडर-19 बालिका वर्ग की विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। इनमें बैडमिंटन, मलखंभ, फुटबॉल, एथलेटिक्स, खो-खो और पिट्ठू जैसी स्पर्धाएं शामिल हैं।

अधिकारी और खेल प्रशिक्षक रहे मौजूद

कार्यक्रम में व्यायाम शिक्षक राकेश मोहन बलोदी, राजेंद्र रावत, जगमोहन सिंह बिष्ट, सुरेंद्र रावत, क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी भगवान गुसाईं, नरेश रावत, दिनेश नेगी, सचिन कश्यप और अजयपाल असवाल समेत अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

Tags: Devprayag FootballKhel Mahakumbh 2026Pauri NewsPauri SportsRamnagar FootballSansad Championship Trophysports newsUnder 19 FootballUttarakhand newsUttarakhand Sports
Previous Post

पाबौ के चिपलघाट में ‘सेवा संकल्प’ शिविर, ग्रामीणों को मिली योजनाओं की जानकारी; महिलाओं को बांटी गईं महालक्ष्मी और पोषण किट

Next Post

पौड़ी के गांवों में लोकगीत-नाट्य से पहुंच रही सरकारी योजनाओं की जानकारी, सेवा संकल्प अभियान में चल रहा जागरूकता कार्यक्रम

Next Post
पौड़ी के गांवों में लोकगीत-नाट्य से पहुंच रही सरकारी योजनाओं की जानकारी, सेवा संकल्प अभियान में चल रहा जागरूकता कार्यक्रम

पौड़ी के गांवों में लोकगीत-नाट्य से पहुंच रही सरकारी योजनाओं की जानकारी, सेवा संकल्प अभियान में चल रहा जागरूकता कार्यक्रम

Please login to join discussion

Recent Posts

  • भदोही का नाम फिर बदला, अब ‘संत रविदास नगर भदोही’ के नाम से होगी पहचान; CM योगी ने किया ऐलान 04/10/2026
  • ‘बात सीट की नहीं, जीत की है’, कांग्रेस को अखिलेश यादव की नसीहत, बोले- मकसद साफ हो तो हाथ में हाथ होता है 04/10/2026
  • यूपी में इलेक्ट्रिक गाड़ियों की चार्जिंग की टेंशन होगी खत्म, 238 जगहों पर नए स्टेशन बनाने को मंजूरी 04/10/2026
  • उद्धव-राज ठाकरे ने निकाला ‘विराट गर्जना मोर्चा’, CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग, SIR रद्द करने की अपील 04/10/2026
  • दिल्ली में महिला पत्रकार ने पुलिसकर्मी पर लगाया छेड़छाड़ का आरोप, वीडियो वायरल; शिकायत दर्ज कराने को लेकर थाने के बाहर हंगामा 04/10/2026
  • धुमाकोट शिविर में 108 लाभार्थियों का चयन, 546 सहायक उपकरण किए गए चिन्हित 04/10/2026
  • 26 साल बाद गांव लौटे संजीव, ‘मांजी मसाले’ से खड़ा किया रोजगार का कारोबार; 8 लोगों को दिया काम 04/10/2026
  • सांसद चैम्पियनशिप ट्रॉफी में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम, कबड्डी और रस्सा-कस्सी में टीमों ने जीते पदक 03/10/2026
  • देहरादून में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, सरगना समेत 6 गिरफ्तार; किशोरी को भी कराया गया रेस्क्यू 03/10/2026
  • उत्तराखंड में फर्जी दस्तावेजों से नौकरी कर रहे 10 टीचर्स सस्पेंड, 8 महीने से ले रहे थे वेतन 03/10/2026
mintwire
mintwire

Connact us on social media

  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy

© 2026 mintwire

No Result
View All Result
  • होम
  • देश
  • राज्य
  • एजुकेशन
  • स्पोर्ट्स
  • उत्तराखंड
  • ब्लॉग
  • मौसम
  • Live Blog

© 2026 mintwire