• Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
mintwire
  • होम
  • देश
  • राज्य
  • एजुकेशन
  • स्पोर्ट्स
  • उत्तराखंड
  • ब्लॉग
  • मौसम
  • Live Blog
No Result
View All Result
  • होम
  • देश
  • राज्य
  • एजुकेशन
  • स्पोर्ट्स
  • उत्तराखंड
  • ब्लॉग
  • मौसम
  • Live Blog
No Result
View All Result
mintwire
No Result
View All Result

पौड़ी में 28 जुलाई से शुरू होंगे मुख्यमंत्री उदीयमान खिलाड़ी योजना के चयन ट्रायल, चयनित खिलाड़ियों को मिलेगी 1500 मंथली स्कॉलरशिप

Mintwire by Mintwire
25/07/2026
in उत्तराखंड, राज्य
0
पौड़ी में 28 जुलाई से शुरू होंगे मुख्यमंत्री उदीयमान खिलाड़ी योजना के चयन ट्रायल, चयनित खिलाड़ियों को मिलेगी 1500 मंथली स्कॉलरशिप

पौड़ी. मुख्यमंत्री उदीयमान खिलाड़ी उन्नयन योजना के तहत वर्ष 2026-27 के लिए जनपद स्तरीय चयन ट्रायल 28 जुलाई से रांसी स्टेडियम, पौड़ी में आयोजित किए जाएंगे. इस योजना के तहत 8 से 14 वर्ष आयु वर्ग के प्रतिभाशाली बालक और बालिकाओं का चयन किया जाएगा. चयनित खिलाड़ियों को खेल प्रतिभा को निखारने के लिए प्रतिमाह ₹1500 की छात्रवृत्ति प्रदान की जाएगी.

28 जुलाई से शुरू होंगे चयन ट्रायल

जिला क्रीड़ा अधिकारी प्रदीप कुमार ने बताया कि 28 जुलाई को बालक वर्ग और 29 जुलाई को बालिका वर्ग के लिए विकासखंड दुगड्डा, द्वारीखाल, यमकेश्वर, नैनीडांडा, रिखणीखाल, बीरोंखाल, जयहरीखाल और थलीसैंण के साथ नगर पालिका दुगड्डा एवं नगर निगम कोटद्वार क्षेत्र के खिलाड़ियों के चयन ट्रायल आयोजित किए जाएंगे.

इसके बाद 30 जुलाई को बालक वर्ग और 31 जुलाई को बालिका वर्ग के लिए विकासखंड पौड़ी, कोट, कल्जीखाल, पाबौ, खिर्सू, एकेश्वर और पोखड़ा के साथ नगर पालिका पौड़ी एवं नगर निगम श्रीनगर क्षेत्र के खिलाड़ियों के ट्रायल होंगे. जबकि 1 अगस्त को आरक्षित दिवस रखा गया है.

जनपद से 300 खिलाड़ियों का होगा चयन

योजना के तहत छह आयु वर्गों में जनपद से कुल 150 बालक और 150 बालिकाओं, यानी कुल 300 खिलाड़ियों का चयन किया जाएगा. चयनित खिलाड़ियों को पूरे वर्ष 2026-27 के दौरान प्रतिमाह ₹1500 की छात्रवृत्ति दी जाएगी, जिससे उन्हें नियमित प्रशिक्षण, बेहतर अभ्यास और अपनी खेल प्रतिभा को विकसित करने का अवसर मिलेगा.

जिला क्रीड़ा अधिकारी ने सभी पात्र खिलाड़ियों और उनके अभिभावकों से अपील की है कि वे निर्धारित तिथि और समय पर आवश्यक दस्तावेजों के साथ रांसी स्टेडियम, पौड़ी पहुंचकर चयन ट्रायल में भाग लें.

Tags: CM Udeeyman Khiladi YojanaDistrict Sports Officer PauriPauri Garhwal NewsPauri NewsPauri Sports TrialPlayer SelectionRansi Stadium PauriScholarship for PlayersSports Scholarship UttarakhandSports Trial 2026Sports UpdateUttarakhand Government SchemeUttarakhand Sports NewsYoung Athletes SchemeYouth Sports Uttarakhand
Previous Post

उत्तराखंड में GST कलेक्शन में बड़ा उछाल, अप्रैल-जून में SGST संग्रहण 24% बढ़ा

Next Post

उत्तराखंड Weather Update: आज 3 जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट, कल से कई इलाकों में ऑरेंज अलर्ट

Next Post

उत्तराखंड Weather Update: आज 3 जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट, कल से कई इलाकों में ऑरेंज अलर्ट

Please login to join discussion

Recent Posts

  • 19 राज्यों में आज मूसलाधार बारिश और तूफानी हवाओं का अलर्ट, 70 KM की रफ्तार से चल सकती है हवा; दिल्ली-UP समेत कई राज्य प्रभावित 13/09/2026
  • मलेशियाई पीएम का बॉलीवुड अंदाज़, किशोर कुमार का गाना ‘ख्वाब हो तुम या कोई हकीकत’ गाकर जीता दिल 13/09/2026
  • केदारनाथ पैदल मार्ग पर फिर आया मलबा, बारिश के चलते सोनप्रयाग और गौरीकुंड में रोके गए यात्री 12/09/2026
  • हरीश रावत के इस्तीफे से कांग्रेस में सियासी हलचल, प्रदेश अध्यक्ष बोले- ‘10 साल पहले ही हो चुकी कार्रवाई’ 12/09/2026
  • रील बनाने के लिए तेज बहती नदी में SUV उतारी, देखते ही देखते फंस गई गाड़ी; बाल-बाल बचे युवक 12/09/2026
  • गुरुग्राम में युवती को बाहों में लेकर सड़क पर हंगामा करने लगा युवक, बोला- ‘मुझे बचा लो, वो गोली मार देंगे’ 12/09/2026
  • 2 साल से नहीं आ रहा था मोबाइल नेटवर्क, गुस्साए ग्रामीणों ने टेलीकॉम कर्मचारी को टॉवर से बांधा 12/09/2026
  • कनाडा में भारतीय मकान मालकिन से भिड़ा किरायेदार, बारबेक्यू विवाद के बाद लगाए उत्पीड़न के आरोप; महिला गिरफ्तार 12/09/2026
  • कैश और भर्ती विवाद के बीच हरिश रावत का बड़ा कदम, कांग्रेस के दो अहम पद छोड़ने की पेशकश 12/09/2026
  • कोटद्वार-देहरादून बस सेवा शुरू, GMOU ने विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी का जताया आभार 11/09/2026
mintwire
mintwire

Connact us on social media

  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy

© 2026 mintwire

No Result
View All Result
  • होम
  • देश
  • राज्य
  • एजुकेशन
  • स्पोर्ट्स
  • उत्तराखंड
  • ब्लॉग
  • मौसम
  • Live Blog

© 2026 mintwire