• Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
mintwire
  • होम
  • देश
  • राज्य
  • एजुकेशन
  • स्पोर्ट्स
  • उत्तराखंड
  • ब्लॉग
  • मौसम
  • Live Blog
No Result
View All Result
  • होम
  • देश
  • राज्य
  • एजुकेशन
  • स्पोर्ट्स
  • उत्तराखंड
  • ब्लॉग
  • मौसम
  • Live Blog
No Result
View All Result
mintwire
No Result
View All Result

उत्तराखंड Weather Update: आज 3 जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट, कल से कई इलाकों में ऑरेंज अलर्ट

Mintwire by Mintwire
26/07/2026
in उत्तराखंड, देश, मौसम
0

उत्तराखंड में मानसून एक बार फिर सक्रिय होता नजर आ रहा है। मौसम विज्ञान केंद्र ने रविवार (26 जुलाई) को देहरादून, उत्तरकाशी और पिथौरागढ़ जिलों में कहीं-कहीं भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। इसके अलावा पर्वतीय क्षेत्रों में गरज-चमक के साथ तेज से अति तेज बारिश और आकाशीय बिजली गिरने की भी संभावना जताई गई है।

वहीं, हरिद्वार और ऊधम सिंह नगर में भी कुछ स्थानों पर गरज के साथ बारिश और बिजली चमकने के आसार हैं। मौसम विभाग ने 27 जुलाई से प्रदेश के कई जिलों में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है, जिसके मद्देनजर प्रशासन को पहले ही सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं।

देहरादून में बदला मौसम का मिजाज

शनिवार को देहरादून में सुबह धूप और बादलों की आवाजाही बनी रही। बीच-बीच में हल्की फुहारें पड़ती रहीं, लेकिन दोपहर बाद मौसम ने करवट ली और कई इलाकों में तेज बारिश हुई। बारिश से लोगों को उमस और गर्मी से राहत मिली, हालांकि मौसम लगातार बदलता रहा।

केदारनाथ-बद्रीनाथ में बढ़ी ठंड

केदारनाथ धाम में शनिवार को हुई बारिश के बाद घना कोहरा छा गया और तापमान में गिरावट दर्ज की गई। लगातार बारिश के कारण ठंड बढ़ गई है। बद्रीनाथ धाम में भी मौसम ठंडा हो गया है। हालांकि मौसम प्रतिकूल होने के बावजूद दोनों धामों में यात्रा जारी है, लेकिन केदारनाथ में श्रद्धालुओं की संख्या पहले के मुकाबले कम हुई है।

प्रशासन अलर्ट मोड पर

मौसम विभाग की चेतावनी को देखते हुए आपदा प्रबंधन सचिव विनोद कुमार सुमन ने सभी जिलाधिकारियों को सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं। लोक निर्माण विभाग (PWD), पीएमजीएसवाई और अन्य संबंधित एजेंसियों को ग्रामीण क्षेत्रों में बंद सड़कों को जल्द से जल्द खोलने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि राहत सामग्री और जरूरी सेवाएं प्रभावित क्षेत्रों तक पहुंच सकें। साथ ही प्रदेश के बांधों और बैराजों के जलस्तर की भी लगातार निगरानी की जा रही है।

अगले तीन दिनों का अलर्ट

मौसम विभाग के अनुसार:

  • 27 जुलाई: देहरादून और बागेश्वर में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट।
  • 28 जुलाई: उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर, पिथौरागढ़, नैनीताल और देहरादून में भारी बारिश की संभावना।
  • 29 जुलाई: उत्तरकाशी, देहरादून, टिहरी, रुद्रप्रयाग, चमोली और बागेश्वर में भी ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

मौसम विभाग ने लोगों, खासकर पहाड़ी क्षेत्रों में रहने वाले नागरिकों और यात्रियों से सतर्क रहने, भूस्खलन संभावित इलाकों से बचने और मौसम संबंधी आधिकारिक अपडेट पर नजर बनाए रखने की अपील की है।

Tags: dehradun newsdehradun weatherUttarakhandUttarakhand orange alertuttarakhand weatherUttarakhand weather news
Previous Post

पौड़ी में 28 जुलाई से शुरू होंगे मुख्यमंत्री उदीयमान खिलाड़ी योजना के चयन ट्रायल, चयनित खिलाड़ियों को मिलेगी 1500 मंथली स्कॉलरशिप

Next Post

कांवड़ मेला 2026: आज से हरिद्वार में सुरक्षा का मेगा प्लान लागू, 16 दिन तक 6,000 जवान संभालेंगे मोर्चा

Next Post

कांवड़ मेला 2026: आज से हरिद्वार में सुरक्षा का मेगा प्लान लागू, 16 दिन तक 6,000 जवान संभालेंगे मोर्चा

Recent Posts

  • 19 राज्यों में आज मूसलाधार बारिश और तूफानी हवाओं का अलर्ट, 70 KM की रफ्तार से चल सकती है हवा; दिल्ली-UP समेत कई राज्य प्रभावित 13/09/2026
  • मलेशियाई पीएम का बॉलीवुड अंदाज़, किशोर कुमार का गाना ‘ख्वाब हो तुम या कोई हकीकत’ गाकर जीता दिल 13/09/2026
  • केदारनाथ पैदल मार्ग पर फिर आया मलबा, बारिश के चलते सोनप्रयाग और गौरीकुंड में रोके गए यात्री 12/09/2026
  • हरीश रावत के इस्तीफे से कांग्रेस में सियासी हलचल, प्रदेश अध्यक्ष बोले- ‘10 साल पहले ही हो चुकी कार्रवाई’ 12/09/2026
  • रील बनाने के लिए तेज बहती नदी में SUV उतारी, देखते ही देखते फंस गई गाड़ी; बाल-बाल बचे युवक 12/09/2026
  • गुरुग्राम में युवती को बाहों में लेकर सड़क पर हंगामा करने लगा युवक, बोला- ‘मुझे बचा लो, वो गोली मार देंगे’ 12/09/2026
  • 2 साल से नहीं आ रहा था मोबाइल नेटवर्क, गुस्साए ग्रामीणों ने टेलीकॉम कर्मचारी को टॉवर से बांधा 12/09/2026
  • कनाडा में भारतीय मकान मालकिन से भिड़ा किरायेदार, बारबेक्यू विवाद के बाद लगाए उत्पीड़न के आरोप; महिला गिरफ्तार 12/09/2026
  • कैश और भर्ती विवाद के बीच हरिश रावत का बड़ा कदम, कांग्रेस के दो अहम पद छोड़ने की पेशकश 12/09/2026
  • कोटद्वार-देहरादून बस सेवा शुरू, GMOU ने विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी का जताया आभार 11/09/2026
mintwire
mintwire

Connact us on social media

  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy

© 2026 mintwire

No Result
View All Result
  • होम
  • देश
  • राज्य
  • एजुकेशन
  • स्पोर्ट्स
  • उत्तराखंड
  • ब्लॉग
  • मौसम
  • Live Blog

© 2026 mintwire