• Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
mintwire
  • होम
  • देश
  • राज्य
  • एजुकेशन
  • स्पोर्ट्स
  • उत्तराखंड
  • ब्लॉग
  • मौसम
  • Live Blog
No Result
View All Result
  • होम
  • देश
  • राज्य
  • एजुकेशन
  • स्पोर्ट्स
  • उत्तराखंड
  • ब्लॉग
  • मौसम
  • Live Blog
No Result
View All Result
mintwire
No Result
View All Result

पेपर लीक से छात्रों ने उठाया फायदा… नीट पेपर लीक पर निर्मला सीतारमण ने ये क्या कह डाला?

Mintwire by Mintwire
25/07/2026
in देश
0

NEET-UG पेपर लीक विवाद के बीच केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि कई छात्रों ने शुरुआत में पेपर लीक से खुद को प्रभावित महसूस किया, लेकिन बाद में इसे चुनौती की तरह लिया और अधिक मेहनत कर बेहतर प्रदर्शन किया।

समाचार एजेंसी ANI को दिए इंटरव्यू में निर्मला सीतारमण ने कहा कि कई छात्र खुद यह कह रहे हैं कि पहले पेपर लीक से उन्हें नुकसान हुआ, लेकिन बाद में उन्होंने और मेहनत की, जिससे उनका प्रदर्शन बेहतर हो गया. उन्होंने कहा कि सरकार भी इस पूरे मामले में संवेदनशीलता के साथ कार्रवाई कर रही है और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्वयं इस मुद्दे पर प्रतिक्रिया देते हुए दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई का भरोसा दिया है।

सरकार ने गिनाईं अपनी कार्रवाई

वित्त मंत्री ने कहा कि सरकार ने समय रहते आरोपियों की गिरफ्तारी सुनिश्चित की, दोबारा परीक्षाएं कराईं और परिणाम भी समय पर घोषित किए, ताकि छात्रों का एक शैक्षणिक वर्ष बर्बाद न हो।

उन्होंने कहा कि यदि सरकार ने तेजी से कदम नहीं उठाए होते तो छात्रों को उच्च शिक्षा में दाखिले के लिए और अधिक परेशानियों का सामना करना पड़ता।

‘विपक्ष के आरोपों का जवाब सरकार ने दिया’

निर्मला सीतारमण ने कहा कि परीक्षा से जुड़े मामले छात्रों के भविष्य से जुड़े बेहद संवेदनशील विषय हैं। अगर सरकार चुप रहती तो विपक्ष के आरोप उचित माने जा सकते थे, लेकिन सरकार ने प्रधानमंत्री स्तर पर इस मुद्दे पर प्रतिक्रिया दी और लगातार कार्रवाई की।

दोषियों को मिलेगी सख्त सजा

वित्त मंत्री ने कहा कि पेपर लीक कर परीक्षा की पवित्रता से खिलवाड़ करने वाले लोगों को बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने बताया कि फास्ट-ट्रैक कोर्ट बनाने और कड़े दंड के ऐलान से पहले ही सरकार कई आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी थी। उनके मुताबिक, NEET पेपर खरीदने और बेचने वाले लोगों के खिलाफ भी कार्रवाई की गई है।

NTA में बड़े बदलाव की तैयारी

सरकारी सूत्रों के अनुसार, केंद्र सरकार नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) में व्यापक सुधार की तैयारी कर रही है। इसी कड़ी में एजेंसी के 47 अधिकारियों की सेवाएं समाप्त की जा चुकी हैं और परीक्षा प्रणाली को अधिक पारदर्शी एवं जवाबदेह बनाने के लिए नए सुधार लागू किए जा रहे हैं।

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग बरकरार

हालांकि सरकार लगातार सुधारों और सख्त कानून की बात कर रही है, लेकिन जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर रहे छात्र और कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) अब भी केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग पर अड़े हुए हैं। वहीं, सरकारी सूत्रों का कहना है कि फिलहाल उनके इस्तीफे की कोई संभावना नहीं है।

Tags: CJP Protestcjp protest news hindiNEET Paper Leaknirmala sitharamannirmala sitharaman cjp protestSonam Wangchuk
Previous Post

“नई पीढ़ी सवाल पूछती है”… CJP प्रोटेस्ट पर क्या कुछ बोले मोहन भागवत

Next Post

‘धर्मेंद्र प्रधान को हटाना होगा, मंत्रालय बदलना नहीं चलेगा’, राहुल गांधी का केंद्र पर तीखा हमला

Next Post

‘धर्मेंद्र प्रधान को हटाना होगा, मंत्रालय बदलना नहीं चलेगा’, राहुल गांधी का केंद्र पर तीखा हमला

Recent Posts

  • कैश और भर्ती विवाद के बीच हरिश रावत का बड़ा कदम, कांग्रेस के दो अहम पद छोड़ने की पेशकश 12/09/2026
  • कोटद्वार-देहरादून बस सेवा शुरू, GMOU ने विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी का जताया आभार 11/09/2026
  • पौड़ी में ‘हमारी आंगनबाड़ी, हमारी जिम्मेदारी’ के संदेश के साथ मनाया गया राष्ट्रीय पोषण माह 11/09/2026
  • देहरादून बार एसोसिएशन को जल्द मिलेगा अपना प्रोफेशनल ऑफिस भवन, 500 से ज्यादा चैंबर होंगे प्रस्तावित 11/09/2026
  • Scholarship के लिए आवेदन की आखिरी तारीख नजदीक, 30 सितंबर तक करें ऑनलाइन अप्लाई 11/09/2026
  • iPhone 18 सीरीज लॉन्च होते ही पुराने iPhone हुए महंगे, कीमतों में ₹65 हजार तक का इजाफा 11/09/2026
  • दिल्ली वोटर लिस्ट विवाद पर राघव चड्ढा का AAP पर तंज, बोले- ‘एक्स गर्लफ्रेंड जैसी हो गई है पार्टी’ 11/09/2026
  • ई-सिगरेट और फ्लेवर्ड हुक्के से रहें दूर, बाबा रामदेव ने बताया ‘आयुर्वेदिक हुक्का’ बनाने का तरीका, जानें क्या-क्या लगेगा 11/09/2026
  • Uttarakhand में Rapido, Zomato, Swiggy पर शिकंजे की तैयारी, प्राइवेट बाइक से डिलीवरी करने वालों पर होगी कार्रवाई 11/09/2026
  • Uttarakhand में Rapido, Zomato, Swiggy पर शिकंजे की तैयारी, प्राइवेट बाइक से डिलीवरी करने वालों पर होगी कार्रवाई 11/09/2026
mintwire
mintwire

Connact us on social media

  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy

© 2026 mintwire

No Result
View All Result
  • होम
  • देश
  • राज्य
  • एजुकेशन
  • स्पोर्ट्स
  • उत्तराखंड
  • ब्लॉग
  • मौसम
  • Live Blog

© 2026 mintwire