• Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
mintwire
  • होम
  • देश
  • राज्य
  • एजुकेशन
  • स्पोर्ट्स
  • उत्तराखंड
  • ब्लॉग
  • मौसम
  • Live Blog
No Result
View All Result
  • होम
  • देश
  • राज्य
  • एजुकेशन
  • स्पोर्ट्स
  • उत्तराखंड
  • ब्लॉग
  • मौसम
  • Live Blog
No Result
View All Result
mintwire
No Result
View All Result

3 मार्च को लगेगा साल का पहला चंद्रग्रहण, अपनाएं ये उपाय, नहीं होगा नेगेटिव प्रभाव

Mintwire by Mintwire
28/02/2026
in उत्तराखंड, राज्य
0

साल 2026 में फाल्गुन पूर्णिमा के दिन साल का पहला चंद्र ग्रहण 03 मार्च को लगने जा रहा है. यह ग्रहण शाम 6 बजकर 26 मिनट से शुरू होकर 6 बजकर 46 मिनट तक रहेगा. बताया जा रहा है कि यह चंद्र ग्रहण भारत में भी दिखाई देगा. ज्योतिष मान्यताओं के अनुसार जब ग्रहण भारत में दिखाई देता है, तो इसका प्रभाव यहां के लोगों पर अधिक माना जाता है. देवघर के ज्योतिषाचार्य पंडित नंद किशोर मुदगल के अनुसार ग्रहण के दौरान कुछ सावधानियां और उपाय अपनाकर नेगिटिव प्रभाव को कम किया जा सकता है.

हिंदू धर्म में ग्रहण को महत्वपूर्ण खगोलीय घटना के साथ-साथ धार्मिक दृष्टि से भी विशेष माना जाता है. मान्यता है कि ग्रहण के समय वातावरण में नकारात्मक ऊर्जा बढ़ सकती है, इसलिए इस दौरान पूजा-पाठ, मंत्र जाप और सकारात्मक सोच रखने की सलाह दी जाती है. कुछ पवित्र वस्तुओं का उपयोग कर घर और परिवार की सुरक्षा तथा शुद्धता बनाए रखने की भी परंपरा है.

गंगाजल का छिड़काव

धार्मिक मान्यता के अनुसार ग्रहण समाप्त होने के बाद पूरे घर में गंगाजल छिड़कना शुभ माना जाता है. इससे घर का वातावरण शुद्ध होता है और नकारात्मकता दूर होती है. विशेष रूप से पूजा स्थान, रसोई और मुख्य द्वार पर गंगाजल का छिड़काव किया जाता है.

तुलसी का इस्तेमाल

ग्रहण के समय खाने-पीने की वस्तुओं को ढककर रखना चाहिए. यदि ऐसा संभव न हो तो उनमें तुलसी का पत्ता डालने की परंपरा है. तुलसी को पवित्र माना जाता है और मान्यता है कि इससे भोजन शुद्ध बना रहता है.

काले तिल का दान

ग्रहण समाप्त होने के बाद काले तिल का दान करना शुभ माना जाता है. जरूरतमंद व्यक्ति या ब्राह्मण को तिल दान करने से ग्रहण के अशुभ प्रभाव कम होने और मानसिक शांति मिलने की मान्यता है. ज्योतिष में काले तिल को शनि से जुड़े दोषों को कम करने वाला माना गया है.

मंत्र जाप और कुश धारण

ग्रहण के समय कुश धारण कर भगवान का ध्यान और मंत्र जाप करना शुभ माना जाता है. इससे मन शांत रहता है और घर में सकारात्मक ऊर्जा बनी रहती है. इन उपायों को अपनाकर लोग ग्रहण के दौरान आध्यात्मिक संतुलन और सकारात्मकता बनाए रखने का प्रयास करते हैं.

Tags: lunar eclipseUttarakhand chandargrahanUttarakhand news
Previous Post

उत्तराखंड में कट्टरपंथी सोच को नहीं पनपने दिया जाएगा… सीएम धामी ने किया ऐलान

Next Post

देहरादून: कफ सिरप की बिक्री पर सख्ती, चलाया गया निरीक्षण अभियान, 8 फर्मों की हुई जांच

Next Post

देहरादून: कफ सिरप की बिक्री पर सख्ती, चलाया गया निरीक्षण अभियान, 8 फर्मों की हुई जांच

Recent Posts

  • Swatantra Bhardwaj को बड़ी राहत, दिल्ली कोर्ट ने 3 हफ्ते की अंतरिम जमानत दी; POCSO और SC/ST एक्ट में दर्ज है केस 15/09/2026
  • फोन की EMI नहीं भरी तो एजेंट ने खून से निकलवाया पैसा, लखनऊ में युवक को बंधक बनाकर ले गए ब्लड बैंक 15/09/2026
  • UPI पेमेंट पर लगेगा चार्ज? ₹2,000 से ज्यादा के ट्रांजैक्शन को लेकर सरकार ने साफ किया पूरा मामला 15/09/2026
  • 20 राज्यों में आंधी-बारिश और तूफान का अलर्ट, 60 KM की रफ्तार से चल सकती हैं हवाएं; गुजरात के 8 जिलों में रेड अलर्ट 15/09/2026
  • BRICS Summit में भारत की 5 बड़ी कूटनीतिक जीत, ईरान-UAE से लेकर पहलगाम तक ऐसे साधा संतुलन 15/09/2026
  • गणपति की प्रतिमा लेकर अकेले पहुंचीं सुनीता आहूजा, गोविंदा नहीं दिखे तो फैंस ने पूछा- ‘चीची कहां हैं?’ 14/09/2026
  • हिमालय भारत की आध्यात्मिक और सांस्कृतिक चेतना का आधार: सीएम धामी, ‘हिमालयन संस्कृति’ पत्रिका का विमोचन 14/09/2026
  • पौड़ी पहुंचे प्रशासनिक प्रशिक्षण अकादमी के प्रशिक्षु अधिकारी, डीएम और सीडीओ से की शिष्टाचार भेंट 14/09/2026
  • पौड़ी जिला कारागार में गणेश उत्सव का शुभारंभ, बंदियों ने की पूजा-अर्चना और आरती 14/09/2026
  • कोटद्वार की बेटी कृति शर्मा ने जिनेवा में बढ़ाया भारत का मान, Youth Empowerment Forum में किया प्रतिनिधित्व 14/09/2026
mintwire
mintwire

Connact us on social media

  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy

© 2026 mintwire

No Result
View All Result
  • होम
  • देश
  • राज्य
  • एजुकेशन
  • स्पोर्ट्स
  • उत्तराखंड
  • ब्लॉग
  • मौसम
  • Live Blog

© 2026 mintwire