• Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
mintwire
  • होम
  • देश
  • राज्य
  • एजुकेशन
  • स्पोर्ट्स
  • उत्तराखंड
  • ब्लॉग
  • मौसम
  • Live Blog
No Result
View All Result
  • होम
  • देश
  • राज्य
  • एजुकेशन
  • स्पोर्ट्स
  • उत्तराखंड
  • ब्लॉग
  • मौसम
  • Live Blog
No Result
View All Result
mintwire
No Result
View All Result

नारी निकेतन की संवासिनियों को मिला आत्मीयता व स्नेह का अनुभव

Mintwire by Mintwire
05/02/2026
in उत्तराखंड
0
नारी निकेतन की संवासिनियों को मिला आत्मीयता व स्नेह का अनुभव

देहरादून : मानवीय संवेदनाओं और पुनर्वास की भावना को केंद्र में रखते हुए जिलाधिकारी सविन बंसल के निर्देशों के अनुपालन में राजकीय महिला कल्याण एवं पुनर्वास केंद्र (नारी निकेतन), देहरादून की संवासिनियों के लिए एक विशेष पिकनिक कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस पहल के अंतर्गत नारी निकेतन की संवासिनियों को क्रॉस रोड मॉल ले जाया गया, जहाँ उन्हें बहुप्रतीक्षित फिल्म “बॉर्डर 2” दिखायी गई। इसके उपरांत संवासिनियों के लिए स्थानीय होटल  में स्नेहपूर्ण वातावरण में लंच की व्यवस्था की गई। इस दौरान संवासिनियों के चेहरों पर खुशी, आत्मविश्वास एवं अपनत्व का भाव स्पष्ट रूप से झलकता रहा।

कार्यक्रम में जिला प्रोबेशन अधिकारी मीना बिष्ट, नारी निकेतन की अधीक्षिका सोनल राणा सहित केंद्र का अन्य स्टाफ भी उपस्थित रहा, जिन्होंने पूरे आयोजन को सौहार्दपूर्ण एवं सुरक्षित रूप से सम्पन्न कराया।

जिला प्रशासन द्वारा यह स्पष्ट किया गया कि जिलाधिकारी के नेतृत्व में नारी निकेतन की संवासिनियों के मानसिक, सामाजिक एवं भावनात्मक सशक्तिकरण हेतु निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। ऐसे कार्यक्रमों का उद्देश्य केवल मनोरंजन नहीं, बल्कि समाज की मुख्यधारा से जुड़ाव, आत्मसम्मान की अनुभूति तथा सकारात्मक सोच को प्रोत्साहित करना है। जिलाधिकारी का मानना है कि संरक्षण गृहों में रह रही महिलाओं को यदि सम्मान, स्नेह और सामान्य सामाजिक वातावरण मिले, तो उनका पुनर्वास अधिक प्रभावी एवं सार्थक हो सकता है। जिला प्रशासन इसी भावना के साथ आगे भी ऐसे संवेदनशील एवं प्रेरणादायी प्रयास करता रहेगा।

The post नारी निकेतन की संवासिनियों को मिला आत्मीयता व स्नेह का अनुभव first appeared on doonvoice.

Previous Post

विधायक राम सिंह कैड़ा की माताजी के निधन पर मुख्यमंत्री धामी ने जताया शोक

Next Post

संस्कृति से समृद्धि की ओर , देहरादून में उत्तरायणी कैथिक महोत्सव की भव्य शुरुआत

Next Post
संस्कृति से समृद्धि की ओर , देहरादून में उत्तरायणी कैथिक महोत्सव की भव्य शुरुआत

संस्कृति से समृद्धि की ओर , देहरादून में उत्तरायणी कैथिक महोत्सव की भव्य शुरुआत

Please login to join discussion

Recent Posts

  • Swatantra Bhardwaj को बड़ी राहत, दिल्ली कोर्ट ने 3 हफ्ते की अंतरिम जमानत दी; POCSO और SC/ST एक्ट में दर्ज है केस 15/09/2026
  • फोन की EMI नहीं भरी तो एजेंट ने खून से निकलवाया पैसा, लखनऊ में युवक को बंधक बनाकर ले गए ब्लड बैंक 15/09/2026
  • UPI पेमेंट पर लगेगा चार्ज? ₹2,000 से ज्यादा के ट्रांजैक्शन को लेकर सरकार ने साफ किया पूरा मामला 15/09/2026
  • 20 राज्यों में आंधी-बारिश और तूफान का अलर्ट, 60 KM की रफ्तार से चल सकती हैं हवाएं; गुजरात के 8 जिलों में रेड अलर्ट 15/09/2026
  • BRICS Summit में भारत की 5 बड़ी कूटनीतिक जीत, ईरान-UAE से लेकर पहलगाम तक ऐसे साधा संतुलन 15/09/2026
  • गणपति की प्रतिमा लेकर अकेले पहुंचीं सुनीता आहूजा, गोविंदा नहीं दिखे तो फैंस ने पूछा- ‘चीची कहां हैं?’ 14/09/2026
  • हिमालय भारत की आध्यात्मिक और सांस्कृतिक चेतना का आधार: सीएम धामी, ‘हिमालयन संस्कृति’ पत्रिका का विमोचन 14/09/2026
  • पौड़ी पहुंचे प्रशासनिक प्रशिक्षण अकादमी के प्रशिक्षु अधिकारी, डीएम और सीडीओ से की शिष्टाचार भेंट 14/09/2026
  • पौड़ी जिला कारागार में गणेश उत्सव का शुभारंभ, बंदियों ने की पूजा-अर्चना और आरती 14/09/2026
  • कोटद्वार की बेटी कृति शर्मा ने जिनेवा में बढ़ाया भारत का मान, Youth Empowerment Forum में किया प्रतिनिधित्व 14/09/2026
mintwire
mintwire

Connact us on social media

  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy

© 2026 mintwire

No Result
View All Result
  • होम
  • देश
  • राज्य
  • एजुकेशन
  • स्पोर्ट्स
  • उत्तराखंड
  • ब्लॉग
  • मौसम
  • Live Blog

© 2026 mintwire