• Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
mintwire
  • होम
  • देश
  • राज्य
  • एजुकेशन
  • स्पोर्ट्स
  • उत्तराखंड
  • ब्लॉग
  • मौसम
  • Live Blog
No Result
View All Result
  • होम
  • देश
  • राज्य
  • एजुकेशन
  • स्पोर्ट्स
  • उत्तराखंड
  • ब्लॉग
  • मौसम
  • Live Blog
No Result
View All Result
mintwire
No Result
View All Result

मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में पाखंड, ठगी और अवैध गतिविधियों पर निर्णायक प्रहार,ऑपरेशन कालनेमी के तहत अब तक 305 गिरफ्तार

Mintwire by Mintwire
27/12/2025
in उत्तराखंड
0
मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में पाखंड, ठगी और अवैध गतिविधियों पर निर्णायक प्रहार,ऑपरेशन कालनेमी के तहत अब तक 305 गिरफ्तार

देहरादून : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में उत्तराखण्ड सरकार देवभूमि की सांस्कृतिक, धार्मिक और सामाजिक अस्मिता की रक्षा के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है। मुख्यमंत्री का स्पष्ट दृष्टिकोण है कि उत्तराखण्ड केवल एक भौगोलिक राज्य नहीं, बल्कि करोड़ों लोगों की आस्था, परंपरा और विश्वास का केंद्र है और इसकी गरिमा से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा।

इसी नीति के तहत राज्य सरकार द्वारा धर्म और आस्था की आड़ में पाखंड, ठगी, अवैध गतिविधियों और संदिग्ध तत्वों के विरुद्ध “ऑपरेशन कालनेमि” को 10 जुलाई से प्रदेशभर में प्रभावी रूप से लागू किया गया। इस अभियान का उद्देश्य देवभूमि की पवित्रता को बनाए रखते हुए कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ करना और जनता के विश्वास की रक्षा करना है।

ऑपरेशन कालनेमि के अंतर्गत हरिद्वार, देहरादून एवं ऊधमसिंहनगर जैसे संवेदनशील जनपदों में व्यापक स्तर पर सत्यापन एवं प्रवर्तन कार्रवाई की गई।
हरिद्वार जनपद में 3,091 व्यक्तियों का सत्यापन किया गया, जिनमें से 715 मामलों में अभियोग पंजीकृत किए गए तथा 305 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया।

देहरादून जनपद में 1,711 व्यक्तियों का सत्यापन करते हुए 206 गिरफ्तारियाँ की गईं, 09 अभियोग पंजीकृत किए गए तथा 380 व्यक्तियों के विरुद्ध निरोधात्मक कार्रवाई की गई। इसके साथ ही अवैध रूप से रह रहे विदेशी नागरिकों के विरुद्ध भी सख़्त कार्रवाई की गई।

ऊधमसिंहनगर जनपद में 220 संदिग्ध व्यक्तियों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई करते हुए गंभीर मामलों में अभियोग दर्ज किए गए।

प्रदेश स्तर पर अब तक कुल 4,802 से अधिक व्यक्तियों का सत्यापन कर 724 मामलों में अभियोग पंजीकरण किया गया तथा 511 गिरफ्तारियाँ की गई हैं। इसके अतिरिक्त अवैध रूप से रह रहे 19 बांग्लादेशी नागरिकों को गिरफ्तार किया गया, जिनमें से 10 को डिपोर्ट किया जा चुका है, जबकि शेष मामलों में विधिक प्रक्रिया प्रचलित है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने स्पष्ट किया है कि यह अभियान किसी वर्ग या समुदाय के विरुद्ध नहीं, बल्कि कानून, व्यवस्था और देवभूमि की गरिमा की रक्षा के लिए है। आस्था का सम्मान किया जाएगा, लेकिन आस्था की आड़ में अपराध, पाखंड और धोखाधड़ी को किसी भी परिस्थिति में संरक्षण नहीं मिलेगा।

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि इस प्रकार की गतिविधियों पर निरंतर निगरानी रखी जाए तथा किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त न की जाए। देवभूमि की अस्मिता से खिलवाड़ करने वालों के विरुद्ध कठोरतम कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

उत्तराखण्ड सरकार मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में विकास के साथ-साथ सांस्कृतिक और धार्मिक मूल्यों की रक्षा के लिए संकल्पबद्ध है और ऑपरेशन कालनेमि इसी प्रतिबद्धता का सशक्त उदाहरण है।

The post मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में पाखंड, ठगी और अवैध गतिविधियों पर निर्णायक प्रहार,ऑपरेशन कालनेमी के तहत अब तक 305 गिरफ्तार first appeared on doonvoice.

Previous Post

मुख्यमंत्री धामी ने पिथौरागढ़ सड़क निर्माण के लिए 84 लाख से अधिक की धनराशि की दी स्वीकृति 

Next Post

‘ मशरूम ग्राम’ से युवाओं, महिलाओं और स्वयं सहायता समूहों को मिलेगा रोजगार: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

Next Post
‘ मशरूम ग्राम’ से युवाओं, महिलाओं और स्वयं सहायता समूहों को मिलेगा रोजगार: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

‘ मशरूम ग्राम’ से युवाओं, महिलाओं और स्वयं सहायता समूहों को मिलेगा रोजगार: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

Please login to join discussion

Recent Posts

  • अखिलेश यादव की AI फिल्म में ‘एंग्री यंग मैन’ अवतार, योगी को दिखाया ‘अजय सेठ’; लगाए कई आरोप 18/09/2026
  • निठारी कांड के आरोपी सुरेंद्र कोली ने हरिद्वार में की आत्महत्या, चाय की दुकान में फंदे से लटका मिला शव 18/09/2026
  • Video: ढाका-लंदन फ्लाइट में यात्रियों के बीच मारपीट, फाड़ दी T-Shirt, जमकर चले मुक्के 18/09/2026
  • हरियाणा में पिटबुल का 6 महीने की बच्ची पर हमला, CCTV में कैद हुई खौफनाक घटना 18/09/2026
  • दिल्ली में 17 साल की लड़की से सामूहिक दुष्कर्म, चाकू से हत्या; खेत में मिला शव 18/09/2026
  • मॉनसून की विदाई से पहले फिर बदला मौसम, यूपी समेत कई राज्यों में बारिश का अलर्ट 18/09/2026
  • दिल्ली में सामान्य से 8% ज्यादा बारिश, जबकि आसपास के जिलों में सूखा; आखिर राजधानी पर क्यों मेहरबान रहा मानसून? 18/09/2026
  • UCC के खिलाफ AIMPLB का आंदोलन, जंतर-मंतर पर नहीं मिली अनुमति; अब प्रेस क्लब से होगा आगाज 18/09/2026
  • पौड़ी में ‘सेवा संकल्प अभियान’ का आगाज, बड़ी संख्या में जुटे लोग; दीपों की रोशनी और सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने बांधा समां 17/09/2026
  • पौड़ी के पुण्डोरी में लम्पी स्किन डिजीज को लेकर जागरूकता शिविर, 40 पशुओं का हुआ उपचार 17/09/2026
mintwire
mintwire

Connact us on social media

  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy

© 2026 mintwire

No Result
View All Result
  • होम
  • देश
  • राज्य
  • एजुकेशन
  • स्पोर्ट्स
  • उत्तराखंड
  • ब्लॉग
  • मौसम
  • Live Blog

© 2026 mintwire