• Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
mintwire
  • होम
  • देश
  • राज्य
  • एजुकेशन
  • स्पोर्ट्स
  • उत्तराखंड
  • ब्लॉग
  • मौसम
  • Live Blog
No Result
View All Result
  • होम
  • देश
  • राज्य
  • एजुकेशन
  • स्पोर्ट्स
  • उत्तराखंड
  • ब्लॉग
  • मौसम
  • Live Blog
No Result
View All Result
mintwire
No Result
View All Result

यूपी में खादी के कपड़ों पर 25% तक छूट, 30 जनवरी 2027 तक मिलेगा फायदा; CM योगी ने किया ऐलान

Mintwire by Mintwire
02/10/2026
in देश, राज्य
0

गांधी जयंती के मौके पर उत्तर प्रदेश के लोगों को खादी के कपड़ों पर बड़ी राहत मिली है. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ऐलान किया कि प्रदेश में खादी के वस्त्रों पर 25 फीसदी तक की छूट 30 जनवरी 2027 तक दी जाएगी. मुख्यमंत्री ने लोगों से खादी को अपने दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने की अपील की.

सीएम योगी ने कहा कि खादी सिर्फ पहनने का कपड़ा नहीं, बल्कि स्वदेशी और आत्मनिर्भरता का प्रतीक है. खादी को अपनाने से स्थानीय कारीगरों, हस्तशिल्पियों और बुनकरों के हुनर को प्रोत्साहन मिलेगा और उनके उत्पादों को बाजार भी उपलब्ध होगा.

गांधी जयंती पर बापू को किया याद

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को महात्मा गांधी की 157वीं और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की 122वीं जयंती के अवसर पर आयोजित कार्यक्रमों में हिस्सा लिया. उन्होंने हजरतगंज स्थित गांधी आश्रम पहुंचकर महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि दी. इसके बाद लाल बहादुर शास्त्री भवन में शास्त्री जी को नमन किया.

इस दौरान मुख्यमंत्री ने महात्मा गांधी के स्वदेशी, स्वच्छता और ग्राम स्वराज से जुड़े विचारों को याद किया.

‘बापू ने स्वतंत्रता आंदोलन को बनाया जन आंदोलन’

सीएम योगी ने कहा कि महात्मा गांधी ने दक्षिण अफ्रीका में अन्याय, शोषण और रंगभेद के खिलाफ संघर्ष किया. भारत लौटने के बाद उन्होंने स्वतंत्रता आंदोलन को लोकतांत्रिक और शांतिपूर्ण तरीके से आगे बढ़ाया और इसे जन आंदोलन का रूप दिया.

उन्होंने कहा कि गांधी जी के स्वच्छता, स्वदेशी और आत्मनिर्भरता के विचार आज भी प्रासंगिक हैं. चरखा आत्मनिर्भरता का प्रतीक है और स्वदेशी से स्वावलंबन का उनका संदेश विकसित भारत की दिशा में महत्वपूर्ण है.

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का ‘लोकल टू ग्लोबल’ का आह्वान भी इसी विचार को आगे बढ़ाता है. स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देकर कारीगरों, हस्तशिल्पियों और बुनकरों को बेहतर बाजार उपलब्ध कराया जा सकता है.

ग्राम सचिवालयों से मजबूत हो रही ग्राम स्वराज की सोच

मुख्यमंत्री ने कहा कि स्वच्छ भारत अभियान के तहत देशभर में बने करोड़ों शौचालयों ने स्वास्थ्य के साथ-साथ महिलाओं के सम्मान को भी मजबूती दी है. इसी तरह गांवों में बनाए गए ग्राम सचिवालयों के जरिए महात्मा गांधी की ग्राम स्वराज की परिकल्पना को आगे बढ़ाया जा रहा है.

उन्होंने कहा कि ग्राम सचिवालयों के माध्यम से लोगों को कई जरूरी सुविधाएं गांव में ही मिल रही हैं. इससे ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार के अवसर भी बढ़ रहे हैं.

लाल बहादुर शास्त्री के ‘जय जवान, जय किसान’ को किया याद

लाल बहादुर शास्त्री को श्रद्धांजलि देते हुए योगी आदित्यनाथ ने कहा कि शास्त्री जी सरल और सहज होने के साथ दृढ़ और संघर्षशील नेता थे. उन्होंने जो कहा, उसे करके दिखाया.

सीएम ने कहा कि शास्त्री जी का ‘जय जवान, जय किसान’ का नारा देश के लिए प्रेरणा बना. एक ओर जवानों ने सीमाओं की रक्षा की, तो दूसरी ओर किसानों ने देश को खाद्यान्न के मामले में आत्मनिर्भर बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई.

कार्यक्रम में ये लोग रहे मौजूद

गांधी आश्रम में आयोजित कार्यक्रम में उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक, मंत्री राकेश सचान, लखनऊ की महापौर सुषमा खर्कवाल, उत्तर प्रदेश अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष मोहसिन रजा, क्षेत्रीय गांधी आश्रम के मंत्री देवी प्रसाद शर्मा, व्यवस्थापक अखिलेश उपाध्याय और साहित्यकार अखिलेश द्विवेदी समेत कई लोग मौजूद रहे.

Tags: cm yogicm yogi gandhi jayanticm yogi news hindiuttarpradesh news
Previous Post

फ्लाइट में चाकू से हमले के बाद भी नहीं मानी हार, कैप्टन स्मित मच्छार से PM मोदी ने की बात; बोले- ‘देश को आप पर गर्व है’

Next Post

10 अक्टूबर से यूपी में सस्ती होगी विदेशी शराब, स्कॉच की कीमतों में 15% तक कमी; Blue Label भी होगा सस्ता

Next Post

10 अक्टूबर से यूपी में सस्ती होगी विदेशी शराब, स्कॉच की कीमतों में 15% तक कमी; Blue Label भी होगा सस्ता

Recent Posts

  • भदोही का नाम फिर बदला, अब ‘संत रविदास नगर भदोही’ के नाम से होगी पहचान; CM योगी ने किया ऐलान 04/10/2026
  • ‘बात सीट की नहीं, जीत की है’, कांग्रेस को अखिलेश यादव की नसीहत, बोले- मकसद साफ हो तो हाथ में हाथ होता है 04/10/2026
  • यूपी में इलेक्ट्रिक गाड़ियों की चार्जिंग की टेंशन होगी खत्म, 238 जगहों पर नए स्टेशन बनाने को मंजूरी 04/10/2026
  • उद्धव-राज ठाकरे ने निकाला ‘विराट गर्जना मोर्चा’, CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग, SIR रद्द करने की अपील 04/10/2026
  • दिल्ली में महिला पत्रकार ने पुलिसकर्मी पर लगाया छेड़छाड़ का आरोप, वीडियो वायरल; शिकायत दर्ज कराने को लेकर थाने के बाहर हंगामा 04/10/2026
  • धुमाकोट शिविर में 108 लाभार्थियों का चयन, 546 सहायक उपकरण किए गए चिन्हित 04/10/2026
  • 26 साल बाद गांव लौटे संजीव, ‘मांजी मसाले’ से खड़ा किया रोजगार का कारोबार; 8 लोगों को दिया काम 04/10/2026
  • सांसद चैम्पियनशिप ट्रॉफी में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम, कबड्डी और रस्सा-कस्सी में टीमों ने जीते पदक 03/10/2026
  • देहरादून में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, सरगना समेत 6 गिरफ्तार; किशोरी को भी कराया गया रेस्क्यू 03/10/2026
  • उत्तराखंड में फर्जी दस्तावेजों से नौकरी कर रहे 10 टीचर्स सस्पेंड, 8 महीने से ले रहे थे वेतन 03/10/2026
mintwire
mintwire

Connact us on social media

  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy

© 2026 mintwire

No Result
View All Result
  • होम
  • देश
  • राज्य
  • एजुकेशन
  • स्पोर्ट्स
  • उत्तराखंड
  • ब्लॉग
  • मौसम
  • Live Blog

© 2026 mintwire