• Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
mintwire
  • होम
  • देश
  • राज्य
  • एजुकेशन
  • स्पोर्ट्स
  • उत्तराखंड
  • ब्लॉग
  • मौसम
  • Live Blog
No Result
View All Result
  • होम
  • देश
  • राज्य
  • एजुकेशन
  • स्पोर्ट्स
  • उत्तराखंड
  • ब्लॉग
  • मौसम
  • Live Blog
No Result
View All Result
mintwire
No Result
View All Result

उत्तराखंड के 11 जिलों में बारिश का अलर्ट, चमोली-पिथौरागढ़ में लैंडस्लाइड; गाड़ियों पर गिरे बोल्डर

Mintwire by Mintwire
28/08/2026
in उत्तराखंड, देश, मौसम, राज्य
0

उत्तराखंड में मानसून का असर लगातार बना हुआ है। मौसम विभाग ने राज्य के 11 पहाड़ी जिलों में हल्की से मध्यम बारिश और गरज के साथ बौछारों की संभावना जताई है। हरिद्वार और ऊधम सिंह नगर में भी कुछ स्थानों पर बारिश हो सकती है। पहाड़ी जिलों में यलो अलर्ट जारी करते हुए आकाशीय बिजली चमकने और तेज से अति तेज बारिश की चेतावनी दी गई है।

चमोली में लैंडस्लाइड, दो वाहन बोल्डर की चपेट में

चमोली के नंदानगर घाट मुख्य बाजार के पास गुरुवार दोपहर अचानक पहाड़ी से बड़े बोल्डर और पत्थर सड़क पर आ गिरे। इसकी चपेट में सड़क किनारे खड़े दो वाहन आ गए। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और नंदानगर घाट को सितेल से जोड़ने वाला सड़क मार्ग बाधित हो गया।

पिथौरागढ़ में भी सड़क पर आया मलबा

पिथौरागढ़ के एलागाड़ में भी लैंडस्लाइड के कारण धारचूला-गुंजी सड़क कुछ समय के लिए बंद रही। वहीं, बागेश्वर के कपकोट, देहरादून और ऋषिकेश में लगातार बारिश का दौर जारी है।

29 अगस्त को पहाड़ी जिलों में यलो अलर्ट

29 अगस्त को पर्वतीय जिलों में कहीं-कहीं गरज के साथ आकाशीय बिजली चमकने और तेज से अति तेज बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग ने इसे लेकर यलो अलर्ट जारी किया है।

30 अगस्त को 6 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी

30 अगस्त को देहरादून, पिथौरागढ़, चमोली, नैनीताल, ऊधम सिंह नगर और बागेश्वर में कहीं-कहीं भारी बारिश हो सकती है। राज्य के सभी जिलों में गरज-चमक और आकाशीय बिजली के साथ तेज बारिश की भी आशंका है।

31 अगस्त को 8 जिलों में भारी बारिश का अनुमान

31 अगस्त को देहरादून, टिहरी गढ़वाल, पौड़ी गढ़वाल, नैनीताल, पिथौरागढ़, बागेश्वर, चमोली और रुद्रप्रयाग में कहीं-कहीं भारी बारिश हो सकती है। कई इलाकों में गरज-चमक के साथ तेज से अति तेज बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है।

30-31 अगस्त को बहुत भारी बारिश का खतरा

मौसम विभाग ने 30 और 31 अगस्त को राज्य के कई हिस्सों में बहुत भारी बारिश की संभावना जताई है। ऐसे में पहाड़ी इलाकों में लैंडस्लाइड और सड़क बाधित होने का खतरा बना रह सकता है। लोगों से मौसम को देखते हुए सतर्क रहने की अपील की गई है।

Tags: dehradun weather todayUttarakhanduttarakhand weatherUttarakhand weather todayuttarakhand weather update
Previous Post

पहाड़ की महिलाओं के हाथों में सजा स्वरोजगार का धागा, पीरूल से बनी राखियों ने बाजार में बनाई खास पहचान

Next Post

उत्तराखंड की 13 ग्लेशियल झीलें संवेदनशील, CM धामी ने दिए निगरानी और सुरक्षा बढ़ाने के निर्देश

Next Post
सख्त नकल विरोधी कानून पर आधारित शॉर्ट फिल्म ‘आखिरी कोशिश’ रिलीज

उत्तराखंड की 13 ग्लेशियल झीलें संवेदनशील, CM धामी ने दिए निगरानी और सुरक्षा बढ़ाने के निर्देश

Recent Posts

  • कोटद्वार-देहरादून बस सेवा शुरू, GMOU ने विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी का जताया आभार 11/09/2026
  • पौड़ी में ‘हमारी आंगनबाड़ी, हमारी जिम्मेदारी’ के संदेश के साथ मनाया गया राष्ट्रीय पोषण माह 11/09/2026
  • देहरादून बार एसोसिएशन को जल्द मिलेगा अपना प्रोफेशनल ऑफिस भवन, 500 से ज्यादा चैंबर होंगे प्रस्तावित 11/09/2026
  • Scholarship के लिए आवेदन की आखिरी तारीख नजदीक, 30 सितंबर तक करें ऑनलाइन अप्लाई 11/09/2026
  • iPhone 18 सीरीज लॉन्च होते ही पुराने iPhone हुए महंगे, कीमतों में ₹65 हजार तक का इजाफा 11/09/2026
  • दिल्ली वोटर लिस्ट विवाद पर राघव चड्ढा का AAP पर तंज, बोले- ‘एक्स गर्लफ्रेंड जैसी हो गई है पार्टी’ 11/09/2026
  • ई-सिगरेट और फ्लेवर्ड हुक्के से रहें दूर, बाबा रामदेव ने बताया ‘आयुर्वेदिक हुक्का’ बनाने का तरीका, जानें क्या-क्या लगेगा 11/09/2026
  • Uttarakhand में Rapido, Zomato, Swiggy पर शिकंजे की तैयारी, प्राइवेट बाइक से डिलीवरी करने वालों पर होगी कार्रवाई 11/09/2026
  • Uttarakhand में Rapido, Zomato, Swiggy पर शिकंजे की तैयारी, प्राइवेट बाइक से डिलीवरी करने वालों पर होगी कार्रवाई 11/09/2026
  • ‘तुम हूर हो, लोग तुम्हारी खूबसूरती से जलते हैं…’ हानिया आमिर के गाने में राखी सावंत की आवाज, फैन्स बोले- Unexpected Collab 11/09/2026
mintwire
mintwire

Connact us on social media

  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy

© 2026 mintwire

No Result
View All Result
  • होम
  • देश
  • राज्य
  • एजुकेशन
  • स्पोर्ट्स
  • उत्तराखंड
  • ब्लॉग
  • मौसम
  • Live Blog

© 2026 mintwire