• Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
mintwire
  • होम
  • देश
  • राज्य
  • एजुकेशन
  • स्पोर्ट्स
  • उत्तराखंड
  • ब्लॉग
  • मौसम
  • Live Blog
No Result
View All Result
  • होम
  • देश
  • राज्य
  • एजुकेशन
  • स्पोर्ट्स
  • उत्तराखंड
  • ब्लॉग
  • मौसम
  • Live Blog
No Result
View All Result
mintwire
No Result
View All Result

Vijay vs Udhayanidhi: कावेरी विवाद पर तमिलनाडु विधानसभा में छिड़ी तीखी बहस, सीएम विजय बोले- ‘सस्ती राजनीति नहीं करता’

Mintwire by Mintwire
07/08/2026
in देश, राज्य
0

तमिलनाडु विधानसभा में शुक्रवार को कावेरी जल विवाद और मेकेदातु डैम मुद्दे पर मुख्यमंत्री विजय और विपक्ष के नेता उधयनिधि स्टालिन के बीच तीखी बहस देखने को मिली। मुख्यमंत्री विजय ने कहा कि राज्य के हितों की रक्षा के लिए यदि कर्नाटक से बातचीत करनी पड़े और इसके लिए उन्हें अपमान भी सहना पड़े, तो वह इसके लिए तैयार हैं। वहीं उन्होंने साफ कहा कि वह इस मुद्दे पर “सस्ती राजनीति” नहीं करना चाहते।

ऑल पार्टी मीटिंग की मांग ठुकराई

उधयनिधि स्टालिन ने कर्नाटक की तर्ज पर तमिलनाडु में भी सर्वदलीय बैठक बुलाने की मांग की। इस पर मुख्यमंत्री विजय ने कहा कि मेकेदातु डैम मुद्दे पर राजनीति करने की जरूरत नहीं है और राज्य सरकार कावेरी के जल अधिकारों से किसी भी कीमत पर समझौता नहीं करेगी।

PM मोदी को भेजा गया था पत्र

मुख्यमंत्री विजय ने बताया कि राज्य सरकार पहले ही मेकेदातु परियोजना के विरोध में प्रस्ताव पारित कर चुकी है और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर कावेरी जल विवाद न्यायाधिकरण के फैसले और कानूनी प्रावधानों का हवाला देते हुए परियोजना को मंजूरी न देने का आग्रह किया गया था।

‘अपमान भी सहना पड़े तो तैयार हूं’

विजय ने कहा कि कर्नाटक से सीधे संवाद की पहल का मतलब यह नहीं है कि तमिलनाडु अपने कानूनी अधिकारों से पीछे हट रहा है। उन्होंने कहा कि अगर बातचीत से राज्य के लोगों का हित होता है तो वह इसके लिए किसी भी तरह का अपमान सहने को तैयार हैं।

उधयनिधि ने उठाए कई सवाल

उधयनिधि स्टालिन ने पूछा कि जब कर्नाटक सरकार सर्वदलीय बैठक कर सकती है, तो तमिलनाडु सरकार क्यों नहीं। उन्होंने मुख्यमंत्री के प्रस्तावित कर्नाटक दौरे और सरकार द्वारा घोषित विशेष पैकेज को लेकर भी सवाल उठाए तथा किसानों के कर्ज माफ करने के चुनावी वादे पर सरकार से जवाब मांगा।

Tags: cm vijaycm vijay and udhaynidhitamilnadutamilnadu news
Previous Post

Jharkhand Student Protest Day 14: राहुल गांधी और BJP का छात्रों को समर्थन, 10 अगस्त को विधानसभा घेराव

Next Post

Agra News: बारिश में धंसी सड़क, सपा नेता नितिन कोहली गड्ढे में उतरकर मापने लगे ‘विकास’ की गहराई

Next Post

Agra News: बारिश में धंसी सड़क, सपा नेता नितिन कोहली गड्ढे में उतरकर मापने लगे ‘विकास’ की गहराई

Recent Posts

  • मीराबाई चानू ने रचा इतिहास, पहली बार एशियन गेम्स में जीता पदक, भारत का 28 साल का इंतजार खत्म 23/09/2026
  • दिल्ली समेत कई राज्यों में बदला मौसम का मिजाज, इन इलाकों में भारी बारिश का अलर्ट 23/09/2026
  • बनास में ग्रामीणों को बड़ी राहत, एक ही शिविर में 103 लोगों को मिली जरूरी सुविधाएं 23/09/2026
  • नंदा देवी जात यात्रा में SDRF का मोर्चा संभाला, दुर्गम रास्तों पर श्रद्धालुओं को मिल रही हरसंभव मदद 22/09/2026
  • कोटद्वार में बिना मान्यता संचालित शिक्षण गतिविधियों पर कार्रवाई, दो मदरसे सील, 43 बच्चे मिले पढ़ते हुए 22/09/2026
  • डीजे की तेज आवाज से छात्रा को लगा झटका, क्लास में बैठे-बैठे मौत 22/09/2026
  • चचेरे भाई की शादी में शामिल होने के लिए शरजील इमाम को मिली अंतरिम जमानत, 4 से 10 अक्टूबर तक रहेंगे बाहर 22/09/2026
  • मोबाइल के सस्ते टेम्पर्ड ग्लास पर लगेगी रोक, अप्रैल 2027 से BIS मानक होंगे अनिवार्य 22/09/2026
  • बिहार: जमुई में छात्रा को बैड टच करने वाले आरोपी को पुलिस ने मारी गोली, मड़वा पहाड़ी पर हुई कार्रवाई 22/09/2026
  • सड़क पर बहने लगा हजारों लीटर दूध, बोतल-बाल्टी लेकर दौड़े लोग, हाईवे पर लगा जाम 22/09/2026
mintwire
mintwire

Connact us on social media

  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy

© 2026 mintwire

No Result
View All Result
  • होम
  • देश
  • राज्य
  • एजुकेशन
  • स्पोर्ट्स
  • उत्तराखंड
  • ब्लॉग
  • मौसम
  • Live Blog

© 2026 mintwire