नोएडा और हमीरपुर के बीच रहने के खर्च की तुलना वाला एक वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है. इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर सफाल सभरवाल ने शेयर किया है.
वीडियो में युवक बताता है कि नोएडा में उसे एक PG में सिर्फ एक बेड के लिए ₹11,000 खर्च करने पड़ते हैं. वहीं, हमीरपुर में उसके दोस्त को ₹8,500 में पूरा घर मिल रहा है, जिसमें बड़े कमरे, किचन, बालकनी और यहां तक कि गैरेज भी शामिल है.
स्पेस और सुविधाओं में बड़ा अंतर
वीडियो में दिखाया गया कि हमीरपुर का घर काफी बड़ा और सुविधाजनक है, जहां बिजली भी मुफ्त है. वहीं, नोएडा में उसी साइज के कमरे में 2-3 बेड लगाकर किराया ₹20,000 से ज्यादा तक वसूला जा सकता है.
सैलरी बनाम खर्च पर सवाल
वीडियो में ₹40,000 सैलरी का उदाहरण देते हुए बताया गया कि मेट्रो सिटी में इतनी आय के बावजूद बचत करना मुश्किल है, जबकि छोटे शहरों में कम खर्च के कारण बेहतर जीवन संभव है.
सोशल मीडिया पर मिली मिली-जुली प्रतिक्रिया
वीडियो पर यूजर्स की अलग-अलग प्रतिक्रियाएं सामने आई हैं.
- कुछ लोगों ने कहा कि मेट्रो शहरों में रहना अब मुश्किल होता जा रहा है
- वहीं कुछ ने छोटे शहरों में बेहतर लाइफस्टाइल की बात कही
- कई यूजर्स ने यह भी कहा कि करियर ग्रोथ और जॉब के मौके अभी भी बड़े शहरों में ही ज्यादा हैं
क्या है असली तस्वीर?
यह वीडियो दिखाता है कि जहां मेट्रो शहरों में मौके ज्यादा हैं, वहीं छोटे शहरों में कम खर्च के साथ बेहतर स्पेस और आराम मिल सकता है.


