• Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
mintwire
  • होम
  • देश
  • राज्य
  • एजुकेशन
  • स्पोर्ट्स
  • उत्तराखंड
  • ब्लॉग
  • मौसम
  • Live Blog
No Result
View All Result
  • होम
  • देश
  • राज्य
  • एजुकेशन
  • स्पोर्ट्स
  • उत्तराखंड
  • ब्लॉग
  • मौसम
  • Live Blog
No Result
View All Result
mintwire
No Result
View All Result

इस्तीफे के बाद Gen-z पर क्या बोले पर धर्मेंद्र प्रधान, कहा- कुछ लोगों ने गुमराह करने की कोशिश की

Mintwire by Mintwire
09/08/2026
in देश
0

पूर्व केंद्रीय शिक्षा मंत्री और बीजेपी के वरिष्ठ नेता धर्मेंद्र प्रधान ने NEET पेपर लीक विवाद को लेकर पहली बार खुलकर अपनी बात रखी। उन्होंने कहा कि Gen Z हमारे बच्चे हैं और कुछ लोगों ने NEET विवाद के दौरान उन्हें गुमराह करने की कोशिश की। प्रधान ने यह भी कहा कि केंद्रीय मंत्री का पद उनके लिए कभी महत्वपूर्ण नहीं रहा और उन्होंने खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से इस्तीफा देने की पेशकश की थी।

‘Gen Z हमारे बच्चे हैं, कुछ लोगों ने गुमराह किया’

भुवनेश्वर की जीएम यूनिवर्सिटी में छात्रों और शिक्षकों को संबोधित करते हुए प्रधान ने कहा कि हर साल देश में करीब दो करोड़ बच्चे जन्म लेते हैं। उन्होंने कहा कि युवाओं की अपनी आकांक्षाएं हैं और यही युवा भारत को ‘विश्व गुरु’ बनाने में अहम भूमिका निभाएंगे। प्रधान ने कहा कि उनके लिए मंत्री पद से ज्यादा महत्वपूर्ण देश और युवा हैं।

नवीन पटनायक पर भी साधा निशाना

प्रधान ने ओडिशा के पूर्व मुख्यमंत्री और बीजेडी अध्यक्ष नवीन पटनायक पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि बीजेडी कार्यकर्ताओं के विरोध और ‘धर्मेंद्र प्रधान गो बैक’ के नारे उन्हें परेशान नहीं करते। उन्होंने कहा, “मैं किसान का बेटा हूं। आप मुझे वापस जाने को कहेंगे तो मैं वापस आऊंगा।”

बीजेडी नेता ने किया पलटवार

वहीं बीजेडी नेता रोहित पुजारी ने प्रधान के बयान पर पलटवार किया। उन्होंने कहा कि प्रधान को बदनाम करने की जरूरत किसी को नहीं है, बल्कि छात्रों के आंदोलन से निपटने के तरीके के कारण सरकार और बीजेपी की आलोचना हुई। उन्होंने जंतर-मंतर पर छात्रों के प्रदर्शन के दौरान पुलिस कार्रवाई का भी मुद्दा उठाया।

संबलपुर में 30 कार्यकर्ता हिरासत में

इस बीच, संभावित विरोध को देखते हुए संबलपुर पुलिस ने एहतियात के तौर पर करीब 30 बीजेडी कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया।

Tags: Dharmendra PradhanDharmendra pradhan newsdharmendra pradhan news hindidharmendra pradhan update
Previous Post

JPSC-JSSC Protest: सरकार और छात्रों के बीच आज फिर होगी बातचीत, 15 दिन से जारी आंदोलन में अब तक नहीं निकला समाधान

Next Post

जापान के करोड़पति ने कुत्ता बनने के लिए खर्च किए 220 करोड़? वायरल दावे की क्या है सच्चाई

Next Post

जापान के करोड़पति ने कुत्ता बनने के लिए खर्च किए 220 करोड़? वायरल दावे की क्या है सच्चाई

Recent Posts

  • मीराबाई चानू ने रचा इतिहास, पहली बार एशियन गेम्स में जीता पदक, भारत का 28 साल का इंतजार खत्म 23/09/2026
  • दिल्ली समेत कई राज्यों में बदला मौसम का मिजाज, इन इलाकों में भारी बारिश का अलर्ट 23/09/2026
  • बनास में ग्रामीणों को बड़ी राहत, एक ही शिविर में 103 लोगों को मिली जरूरी सुविधाएं 23/09/2026
  • नंदा देवी जात यात्रा में SDRF का मोर्चा संभाला, दुर्गम रास्तों पर श्रद्धालुओं को मिल रही हरसंभव मदद 22/09/2026
  • कोटद्वार में बिना मान्यता संचालित शिक्षण गतिविधियों पर कार्रवाई, दो मदरसे सील, 43 बच्चे मिले पढ़ते हुए 22/09/2026
  • डीजे की तेज आवाज से छात्रा को लगा झटका, क्लास में बैठे-बैठे मौत 22/09/2026
  • चचेरे भाई की शादी में शामिल होने के लिए शरजील इमाम को मिली अंतरिम जमानत, 4 से 10 अक्टूबर तक रहेंगे बाहर 22/09/2026
  • मोबाइल के सस्ते टेम्पर्ड ग्लास पर लगेगी रोक, अप्रैल 2027 से BIS मानक होंगे अनिवार्य 22/09/2026
  • बिहार: जमुई में छात्रा को बैड टच करने वाले आरोपी को पुलिस ने मारी गोली, मड़वा पहाड़ी पर हुई कार्रवाई 22/09/2026
  • सड़क पर बहने लगा हजारों लीटर दूध, बोतल-बाल्टी लेकर दौड़े लोग, हाईवे पर लगा जाम 22/09/2026
mintwire
mintwire

Connact us on social media

  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy

© 2026 mintwire

No Result
View All Result
  • होम
  • देश
  • राज्य
  • एजुकेशन
  • स्पोर्ट्स
  • उत्तराखंड
  • ब्लॉग
  • मौसम
  • Live Blog

© 2026 mintwire