• Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
mintwire
  • होम
  • देश
  • राज्य
  • एजुकेशन
  • स्पोर्ट्स
  • उत्तराखंड
  • ब्लॉग
  • मौसम
  • Live Blog
No Result
View All Result
  • होम
  • देश
  • राज्य
  • एजुकेशन
  • स्पोर्ट्स
  • उत्तराखंड
  • ब्लॉग
  • मौसम
  • Live Blog
No Result
View All Result
mintwire
No Result
View All Result

‘बोर होल पद्धति’ से महिलाओं को मिलेगा रोजगार! पौड़ी में लीसा विदोहन शुरू होने की तैयारी

Mintwire by Mintwire
03/04/2026
in उत्तराखंड, देश, राज्य
0

पौड़ी गढ़वाल में ग्रामीण महिलाओं को स्वरोजगार से जोड़ने के लिए वन विभाग ने एक अहम पहल शुरू की है. ‘बोर होल पद्धति’ के जरिए अब महिलाओं को लीसा (राल) निकालने का प्रशिक्षण दिया जा रहा है, जिससे उन्हें स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर मिलेंगे.

जिलाधिकारी स्वाति एस. भदौरिया के निर्देशन में गढ़वाल वन प्रभाग द्वारा कंडोलिया वन पंचायत क्षेत्र में एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया. इस कार्यक्रम में पौड़ी, खिर्सू और कोट विकासखंड की करीब 60 से 70 महिलाओं ने भाग लिया.

प्रशिक्षण के दौरान महिलाओं को लीसा विदोहन की आधुनिक और वैज्ञानिक तकनीकों के बारे में जानकारी दी गई. साथ ही बोर होल पद्धति के सुरक्षित उपयोग और उपकरणों के संचालन का व्यावहारिक प्रशिक्षण भी दिया गया, ताकि महिलाएं खुद इस काम को आसानी से कर सकें.

डीएफओ महातिम यादव ने बताया कि यह पद्धति पारंपरिक तरीकों की तुलना में अधिक सुरक्षित और पर्यावरण के अनुकूल है. उन्होंने कहा कि प्रशिक्षण के बाद वन विभाग और ग्राम पंचायत द्वारा चिन्हित स्थानों पर जल्द ही लीसा निकालने का कार्य शुरू किया जाएगा.

उन्होंने यह भी बताया कि इस पहल का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाना और उनकी आय में स्थायी वृद्धि करना है. इसके लिए वन विभाग क्लस्टर लेवल फेडरेशन के माध्यम से ऐसे प्रशिक्षण कार्यक्रमों का विस्तार भी कर रहा है.

जिला पंचायत सदस्य अनुज कुमार ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि बमठी गांव में इस पद्धति से अच्छे परिणाम मिले हैं, जो अन्य क्षेत्रों के लिए भी प्रेरणादायक हैं.

इस कार्यक्रम में उप प्रभागीय वनाधिकारी आयशा बिष्ट, वन क्षेत्राधिकारी नक्षत्र शाह, खंड विकास अधिकारी दृष्टि आनंद, क्षेत्र पंचायत सदस्य यशोदा नेगी सहित अन्य अधिकारी, जनप्रतिनिधि और महिला समूहों की सदस्य मौजूद रहीं.

Tags: Pauri Garhwal News Women Employment Borehole Method Resin Extraction Forest Department Initiative Uttarakhand News Self Employment Rural Development Women Empowerment Lisa Extraction
Previous Post

AAP में घमासान: राघव चड्ढा की पद से छुट्टी पर नेताओं का हमला, “डर गए तो लड़ाई कैसे लड़ेंगे?”

Next Post

पौड़ी में दो पक्षों के बीच मारपीट, 4 आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने बढ़ाई निगरानी

Next Post

पौड़ी में दो पक्षों के बीच मारपीट, 4 आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने बढ़ाई निगरानी

Please login to join discussion

Recent Posts

  • 19 राज्यों में आज मूसलाधार बारिश और तूफानी हवाओं का अलर्ट, 70 KM की रफ्तार से चल सकती है हवा; दिल्ली-UP समेत कई राज्य प्रभावित 13/09/2026
  • मलेशियाई पीएम का बॉलीवुड अंदाज़, किशोर कुमार का गाना ‘ख्वाब हो तुम या कोई हकीकत’ गाकर जीता दिल 13/09/2026
  • केदारनाथ पैदल मार्ग पर फिर आया मलबा, बारिश के चलते सोनप्रयाग और गौरीकुंड में रोके गए यात्री 12/09/2026
  • हरीश रावत के इस्तीफे से कांग्रेस में सियासी हलचल, प्रदेश अध्यक्ष बोले- ‘10 साल पहले ही हो चुकी कार्रवाई’ 12/09/2026
  • रील बनाने के लिए तेज बहती नदी में SUV उतारी, देखते ही देखते फंस गई गाड़ी; बाल-बाल बचे युवक 12/09/2026
  • गुरुग्राम में युवती को बाहों में लेकर सड़क पर हंगामा करने लगा युवक, बोला- ‘मुझे बचा लो, वो गोली मार देंगे’ 12/09/2026
  • 2 साल से नहीं आ रहा था मोबाइल नेटवर्क, गुस्साए ग्रामीणों ने टेलीकॉम कर्मचारी को टॉवर से बांधा 12/09/2026
  • कनाडा में भारतीय मकान मालकिन से भिड़ा किरायेदार, बारबेक्यू विवाद के बाद लगाए उत्पीड़न के आरोप; महिला गिरफ्तार 12/09/2026
  • कैश और भर्ती विवाद के बीच हरिश रावत का बड़ा कदम, कांग्रेस के दो अहम पद छोड़ने की पेशकश 12/09/2026
  • कोटद्वार-देहरादून बस सेवा शुरू, GMOU ने विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी का जताया आभार 11/09/2026
mintwire
mintwire

Connact us on social media

  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy

© 2026 mintwire

No Result
View All Result
  • होम
  • देश
  • राज्य
  • एजुकेशन
  • स्पोर्ट्स
  • उत्तराखंड
  • ब्लॉग
  • मौसम
  • Live Blog

© 2026 mintwire