Saturday, August 1, 2026
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
mintwire
  • होम
  • देश
  • राज्य
  • एजुकेशन
  • स्पोर्ट्स
  • उत्तराखंड
  • ब्लॉग
  • मौसम
  • Live Blog
No Result
View All Result
  • होम
  • देश
  • राज्य
  • एजुकेशन
  • स्पोर्ट्स
  • उत्तराखंड
  • ब्लॉग
  • मौसम
  • Live Blog
No Result
View All Result
mintwire
No Result
View All Result
  • होम
  • देश
  • राज्य
  • एजुकेशन
  • स्पोर्ट्स
  • उत्तराखंड
  • ब्लॉग
  • मौसम
  • Live Blog

कोटद्वार में श्रमिकों को मिली बड़ी सौगात… 180 मजदूरों को वेलफेयर किट, 70 ने कराई मुफ्त हेल्थ जांच

Mintwire by Mintwire
31/07/2026
in उत्तराखंड, राज्य
0
कोटद्वार में श्रमिकों को मिली बड़ी सौगात… 180 मजदूरों को वेलफेयर किट, 70 ने कराई मुफ्त हेल्थ जांच

कोटद्वार में विधानसभा अध्यक्ष एवं स्थानीय विधायक ऋतु खण्डूडी भूषण ने अपने नींबूचौड़ स्थित आवास पर आयोजित कार्यक्रम में उत्तराखंड भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड के पंजीकृत श्रमिकों को अस्मिता वेलफेयर सोसाइटी फाउंडेशन के सहयोग से श्रमिक कल्याण किट वितरित की. इस दौरान करीब 180 श्रमिकों को वेलफेयर किट दी गई, जबकि लगभग 70 श्रमिकों ने 44 प्रकार की निःशुल्क स्वास्थ्य जांच का लाभ उठाया.

श्रमिकों के कल्याण को सरकार की प्राथमिकता बताया

इस अवसर पर ऋतु खण्डूडी भूषण ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में राज्य सरकार श्रमिकों के सामाजिक, आर्थिक और स्वास्थ्य सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाएं संचालित कर रही है. उन्होंने कहा कि उत्तराखंड भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड के माध्यम से पंजीकृत श्रमिकों को कई योजनाओं का लाभ मिल रहा है, जिससे उनके जीवन स्तर में सुधार हो रहा है.

स्वास्थ्य जांच को बताया जरूरी पहल

उन्होंने कहा कि श्रमिक प्रदेश के विकास की मजबूत नींव हैं और उनके स्वास्थ्य की जिम्मेदारी सरकार की प्राथमिकताओं में शामिल है. 44 प्रकार की स्वास्थ्य जांच जैसी पहल से श्रमिकों को समय रहते बीमारियों की पहचान और उचित इलाज का अवसर मिलता है. साथ ही उन्होंने श्रमिकों से सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ लेने की अपील भी की.

समाजसेवी संस्थाओं की भूमिका की सराहना

विधानसभा अध्यक्ष ने अस्मिता वेलफेयर सोसाइटी फाउंडेशन द्वारा श्रमिकों के हित में किए जा रहे सहयोग की सराहना करते हुए कहा कि समाजसेवी संस्थाओं की भागीदारी से जनहित के कार्य और अधिक प्रभावी बनते हैं. उन्होंने भविष्य में भी ऐसे कार्यक्रम नियमित रूप से आयोजित करने की आवश्यकता पर जोर दिया.

श्रमिकों ने जताया आभार

कार्यक्रम में मौजूद श्रमिकों ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण और अस्मिता वेलफेयर सोसाइटी फाउंडेशन का आभार व्यक्त किया. उन्होंने कहा कि वेलफेयर किट वितरण और निःशुल्क स्वास्थ्य जांच जैसे कार्यक्रम उनके लिए बेहद उपयोगी और लाभकारी साबित हो रहे हैं.

Tags: Asmita Welfare Society FoundationBreaking NewsBuilding Workers Welfare BoardFree Health CheckupHealth Checkup CampKotdwarkotdwar newsLabour NewsLabour Welfarepushkar singh dhami
Previous Post

जम्मू-कश्मीर में फिर आतंकी हमला… ईंट-भट्ठे पर मजदूरों पर बरसाईं गोलियां, एक की मौत

Next Post

कांवड़ यात्रा मार्ग पर पुलिस का एक्शन. अतिक्रमण हटाया, रेहड़ी-ठेली वालों का सत्यापन शुरू

Next Post
कांवड़ यात्रा मार्ग पर पुलिस का एक्शन. अतिक्रमण हटाया, रेहड़ी-ठेली वालों का सत्यापन शुरू

कांवड़ यात्रा मार्ग पर पुलिस का एक्शन. अतिक्रमण हटाया, रेहड़ी-ठेली वालों का सत्यापन शुरू

Please login to join discussion
mintwire
  • Facebook
  • Instagram
  • YouTube
  • WhatsApp
  • X
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • होम
  • देश
  • राज्य
  • एजुकेशन
  • स्पोर्ट्स
  • उत्तराखंड
  • ब्लॉग
  • मौसम
  • Live Blog

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.