• Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
mintwire
  • होम
  • देश
  • राज्य
  • एजुकेशन
  • स्पोर्ट्स
  • उत्तराखंड
  • ब्लॉग
  • मौसम
  • Live Blog
No Result
View All Result
  • होम
  • देश
  • राज्य
  • एजुकेशन
  • स्पोर्ट्स
  • उत्तराखंड
  • ब्लॉग
  • मौसम
  • Live Blog
No Result
View All Result
mintwire
No Result
View All Result

देहरादून को आज मिलेगी हर्रावाला रेलवे स्टेशन की सौगात, पीएम मोदी करेंगे वर्चुअल उद्घाटन

Mintwire by Mintwire
17/07/2026
in उत्तराखंड, देश, राज्य
0

देहरादून को शुक्रवार को आधुनिक सुविधाओं से लैस हर्रावाला रेलवे स्टेशन की सौगात मिलने जा रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दोपहर 3:40 बजे वर्चुअल माध्यम से स्टेशन का उद्घाटन करेंगे। हर्रावाला स्टेशन का पुनर्विकास अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत किया गया है।

अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत हुआ पुनर्विकास

रेलवे अधिकारियों के अनुसार, हर्रावाला रेलवे स्टेशन का पुनर्विकास कार्य पूरा हो चुका है। आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित इस स्टेशन को वातानुकूलित बनाया गया है और यात्रियों के लिए बेहतर सुविधाएं विकसित की गई हैं। यह उत्तराखंड के प्रमुख पुनर्विकसित अमृत भारत स्टेशनों में शामिल है।

18 कोच से लंबी ट्रेनों के संचालन में मिलेगी मदद

अभी तक देहरादून रेलवे स्टेशन पर केवल 18 कोच वाली ट्रेनें ही पहुंच पाती हैं। हर्रावाला रेलवे स्टेशन शुरू होने से लंबी ट्रेनों के संचालन में सुविधा मिलेगी और भविष्य में यात्रियों की संख्या बढ़ने के साथ रेलवे संचालन भी अधिक सुगम होगा।

75 अमृत भारत स्टेशनों का करेंगे उद्घाटन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देशभर में पुनर्विकसित 75 अमृत भारत रेलवे स्टेशनों का वर्चुअल उद्घाटन करेंगे। इसके साथ ही विभिन्न रेल अवसंरचना परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण भी किया जाएगा। कार्यक्रम का सीधा प्रसारण हर्रावाला रेलवे स्टेशन पर भी किया जाएगा।

डीआरएम ने तैयारियों का लिया जायजा

मुरादाबाद मंडल की डीआरएम विनीता श्रीवास्तव ने गुरुवार को हर्रावाला रेलवे स्टेशन पहुंचकर उद्घाटन समारोह की तैयारियों की समीक्षा की। इसके बाद उन्होंने देहरादून रेलवे स्टेशन का भी निरीक्षण कर साफ-सफाई, यात्री सुविधाओं और परिचालन व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

ये प्रमुख हस्तियां रहेंगी मौजूद

उद्घाटन कार्यक्रम में राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) गुरमीत सिंह, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, केंद्रीय राज्य मंत्री अजय टम्टा, सांसद माला राज्यलक्ष्मी शाह, पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत, राज्यसभा सदस्य नरेश बंसल, डॉ. कल्पना सैनी, महेंद्र भट्ट, डोईवाला विधायक बृजभूषण गैरोला, महापौर सौरभ थपलियाल और जिला पंचायत अध्यक्ष सुखविंदर कौर सहित कई जनप्रतिनिधि मौजूद रहेंगे।

Tags: pm modipm modi newspm modi railway inaugurationUttarakhandUttarakhand news
Previous Post

अल्मोड़ा में ‘सरकार आपके द्वार’ कार्यक्रम में पहुंचे सीएम धामी, हरेला पर किया पौधरोपण

Next Post

आंध्र प्रदेश में मंदिर दर्शन के बहाने पति की हत्या, पत्नी ने प्रेमी को भेजी लाइव लोकेशन; चार गिरफ्तार

Next Post

आंध्र प्रदेश में मंदिर दर्शन के बहाने पति की हत्या, पत्नी ने प्रेमी को भेजी लाइव लोकेशन; चार गिरफ्तार

Recent Posts

  • हरीश रावत के इस्तीफे से कांग्रेस में सियासी हलचल, प्रदेश अध्यक्ष बोले- ‘10 साल पहले ही हो चुकी कार्रवाई’ 12/09/2026
  • रील बनाने के लिए तेज बहती नदी में SUV उतारी, देखते ही देखते फंस गई गाड़ी; बाल-बाल बचे युवक 12/09/2026
  • गुरुग्राम में युवती को बाहों में लेकर सड़क पर हंगामा करने लगा युवक, बोला- ‘मुझे बचा लो, वो गोली मार देंगे’ 12/09/2026
  • 2 साल से नहीं आ रहा था मोबाइल नेटवर्क, गुस्साए ग्रामीणों ने टेलीकॉम कर्मचारी को टॉवर से बांधा 12/09/2026
  • कनाडा में भारतीय मकान मालकिन से भिड़ा किरायेदार, बारबेक्यू विवाद के बाद लगाए उत्पीड़न के आरोप; महिला गिरफ्तार 12/09/2026
  • कैश और भर्ती विवाद के बीच हरिश रावत का बड़ा कदम, कांग्रेस के दो अहम पद छोड़ने की पेशकश 12/09/2026
  • कोटद्वार-देहरादून बस सेवा शुरू, GMOU ने विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी का जताया आभार 11/09/2026
  • पौड़ी में ‘हमारी आंगनबाड़ी, हमारी जिम्मेदारी’ के संदेश के साथ मनाया गया राष्ट्रीय पोषण माह 11/09/2026
  • देहरादून बार एसोसिएशन को जल्द मिलेगा अपना प्रोफेशनल ऑफिस भवन, 500 से ज्यादा चैंबर होंगे प्रस्तावित 11/09/2026
  • Scholarship के लिए आवेदन की आखिरी तारीख नजदीक, 30 सितंबर तक करें ऑनलाइन अप्लाई 11/09/2026
mintwire
mintwire

Connact us on social media

  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy

© 2026 mintwire

No Result
View All Result
  • होम
  • देश
  • राज्य
  • एजुकेशन
  • स्पोर्ट्स
  • उत्तराखंड
  • ब्लॉग
  • मौसम
  • Live Blog

© 2026 mintwire