• Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
mintwire
  • होम
  • देश
  • राज्य
  • एजुकेशन
  • स्पोर्ट्स
  • उत्तराखंड
  • ब्लॉग
  • मौसम
  • Live Blog
No Result
View All Result
  • होम
  • देश
  • राज्य
  • एजुकेशन
  • स्पोर्ट्स
  • उत्तराखंड
  • ब्लॉग
  • मौसम
  • Live Blog
No Result
View All Result
mintwire
No Result
View All Result

पौड़ी में ‘नीति तारा’ डिजिटल टूलकिट से होगी विकास योजनाओं की रियल टाइम मॉनिटरिंग

Mintwire by Mintwire
17/07/2026
in उत्तराखंड, देश, राज्य
0

जनपद में विकास योजनाओं की निगरानी को अधिक प्रभावी, पारदर्शी और तकनीक आधारित बनाने के उद्देश्य से शुक्रवार को विकास भवन सभागार में नीति आयोग द्वारा विकसित ‘नीति तारा’ डिजिटल टूलकिट पर एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। मुख्य विकास अधिकारी अशोक जोशी की अध्यक्षता में हुए इस प्रशिक्षण में जिला एवं विकासखंड स्तर के अधिकारियों को टूलकिट के संचालन, डेटा प्रबंधन और ऑनलाइन मॉनिटरिंग की विस्तृत जानकारी दी गई।

नई योजनाओं का डेटा सीधे होगा ऑनलाइन अपलोड

मुख्य विकास अधिकारी अशोक जोशी ने कहा कि जनपद में शुरू होने वाली प्रत्येक नई विकास योजना का विवरण संबंधित विभागों द्वारा ‘नीति तारा’ प्लेटफॉर्म पर अपलोड किया जाएगा। इससे योजनाओं की जानकारी तत्काल शासन स्तर तक पहुंचेगी और उनकी प्रगति की रियल टाइम निगरानी संभव हो सकेगी। उन्होंने सभी विभागों को निर्देश दिए कि टूलकिट का नियमित और गंभीरता से उपयोग सुनिश्चित करें, ताकि विकास लक्ष्यों को समयबद्ध तरीके से हासिल किया जा सके।

डेटा आधारित योजना निर्माण और बेहतर समन्वय पर जोर

प्रशिक्षण के दौरान मास्टर प्रशिक्षक मिलंद चौहान ने ‘नीति तारा’ के विभिन्न मॉड्यूल और विकास संकेतकों की निगरानी में इसकी उपयोगिता की जानकारी दी। वहीं, मास्टर प्रशिक्षक सौरभ वर्मा ने बताया कि यह केवल डेटा संग्रह का माध्यम नहीं, बल्कि योजनाओं की समीक्षा, पारदर्शिता और सटीक निर्णय प्रक्रिया को मजबूत करने वाला डिजिटल प्लेटफॉर्म है। उन्होंने कहा कि नियमित और गुणवत्तापूर्ण डेटा अपलोड होने से विकास कार्यों का वास्तविक आकलन संभव होगा।

प्रशिक्षण कार्यक्रम में परियोजना निदेशक डीआरडीए विवेक कुमार उपाध्याय, जिला विकास अधिकारी रमेश चंद्र, अर्थ एवं संख्याधिकारी राम सलोने, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. विशाल शर्मा, मुख्य शिक्षाधिकारी अत्रेश सयाना, लीड बैंक अधिकारी किशन रावत, खंड विकास अधिकारी बी. डी. रतूड़ी, अपर जिला समाज कल्याण अधिकारी अनिल सेमवाल सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

Tags: niti tara toolkitPauripauri news hindiUttarakhandUttarakhand news
Previous Post

पौड़ी में पांच नई औद्योगिक इकाइयों को मिली सैद्धांतिक मंजूरी, सीडीओ ने लंबित NOC जल्द निपटाने के दिए निर्देश

Next Post

एकेश्वर जनसेवा शिविर में 123 लाभार्थियों को मिला सरकारी योजनाओं का लाभ… 51 शिकायतों का मौके पर निस्तारण

Next Post
एकेश्वर जनसेवा शिविर में 123 लाभार्थियों को मिला सरकारी योजनाओं का लाभ… 51 शिकायतों का मौके पर निस्तारण

एकेश्वर जनसेवा शिविर में 123 लाभार्थियों को मिला सरकारी योजनाओं का लाभ... 51 शिकायतों का मौके पर निस्तारण

Recent Posts

  • गुरुग्राम में महिला बाइक सवार को कार ने मारी टक्कर, पीछा करने का आरोप, CCTV खंगाल रही पुलिस 14/09/2026
  • Khatron Ke Khiladi 15: कौन बनेगा विनर? फिनाले शूट के बाद फरहाना भट्ट और अविनाश मिश्रा के नाम पर चर्चा, रोहित शेट्टी ने दिया जवाब 14/09/2026
  • केदारनाथ यात्रा मार्ग पर गिरे बोल्डर, 65 साल के श्रद्धालु की मौत; मलबे से रास्ता बंद 14/09/2026
  • Women Asia Cup जीतने के बाद भी टीम इंडिया ने नहीं ली ट्रॉफी, मोहसिन नकवी से जुड़ा विवाद फिर चर्चा में 14/09/2026
  • दिल्ली-NCR समेत कई राज्यों में बदलेगा मौसम, बारिश को लेकर IMD का अलर्ट, जानें UP-बिहार और उत्तराखंड का हाल 14/09/2026
  • दिल्ली के स्वरूप नगर में गोदाम में भीषण आग, बचने के लिए लोगों ने लगाई छलांग; 6 घायल 13/09/2026
  • 1.7 million फॉलोअर्स वाला शायरी कंटेंट क्रिएटर शमिद आलम लापता, कई दिनों से नहीं मिली कोई खबर 13/09/2026
  • राजा भैया का Gen-Z पर निशाना, बोले- ‘शास्त्र के साथ शस्त्र भी धारण करना होगा’, दिल्ली प्रदर्शन को लेकर भी उठाए सवाल 13/09/2026
  • ‘मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे रहा हूं…’, CJP संस्थापक अभिजीत दिपके के व्यंग्यात्मक पत्र पर बवाल, लेटरहेड के इस्तेमाल को लेकर भी उठे सवाल 13/09/2026
  • योगी आदित्यनाथ ने हॉकी में पाकिस्तान की हार पर जताई खुशी, बोले- ‘भारत की बेटियों ने पाकिस्तान को भी धो दिया’ 13/09/2026
mintwire
mintwire

Connact us on social media

  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy

© 2026 mintwire

No Result
View All Result
  • होम
  • देश
  • राज्य
  • एजुकेशन
  • स्पोर्ट्स
  • उत्तराखंड
  • ब्लॉग
  • मौसम
  • Live Blog

© 2026 mintwire