• Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
mintwire
  • होम
  • देश
  • राज्य
  • एजुकेशन
  • स्पोर्ट्स
  • उत्तराखंड
  • ब्लॉग
  • मौसम
  • Live Blog
No Result
View All Result
  • होम
  • देश
  • राज्य
  • एजुकेशन
  • स्पोर्ट्स
  • उत्तराखंड
  • ब्लॉग
  • मौसम
  • Live Blog
No Result
View All Result
mintwire
No Result
View All Result

उत्तराखंड में आज से शुरू हो रही है 10वीं के एग्जाम, जानिए नियम

Mintwire by Mintwire
23/02/2026
in उत्तराखंड, देश
1

उत्तराखंड बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन (UBSE) की 10वीं यानी हाईस्कूल के एग्जाम आज, 23 फरवरी से पूरे राज्य में शुरू हो रहे हैं. लाखों छात्र आज एग्जाम दे रहे हैं. एग्जाम में चीटिंग न हो, पूरी पारदर्शिता हो, सुरक्षा और बिना किसी व्यवधान के पूरे हो इसके लिए बोर्ड ने सभी जरूरी तैयारियां पूरी कर ली हैं.

एग्जाम में चीटिंग न हो इसके लिए बोर्ड ने इस साल विशेष निगरानी तंत्र तैयार किया है. सभी एग्जाम केंद्रों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं. बोर्ड ने साफ किया है कि किसी भी तरह की अनुचित गतिविधियों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. संवेदनशील केंद्रों पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है और एगजाम हॉल की निगरानी सीसीटीवी कैमरों के जरिए से की जा रही है. जिला प्रशासन ने परीक्षा केंद्रों के आसपास धारा 144 लागू कर दी है ताकि कोई बाहरी व्यक्ति बाधा न डाल सके.

क्या हैं नियम?

एग्जाम में बैठने वाले प्रत्येक छात्र के लिए बोर्ड की ओर से कुछ नियम तय किए गए हैं, जिनका पालन करना उनके लिए अनिवार्य है:

एडमिट कार्ड: एडमिट कार्ड परीक्षा केंद्र में दाखिल होने के लिए सबसे अहम डॉक्यूमेंट है. बिना एडमिट कार्ड के किसी भी छात्र को केंद्र के अंदर जाने की इजाजत नहीं दी जाएगी.

समय पर पहुंचें: छात्रों को एग्जाम शुरू होने के निर्धारित समय से कम से कम 30 से 45 मिनट पहले सेंटर पर पहुंचना होगा. देरी से आने वाले छात्रों को परीक्षा केंद्र में एंट्री नहीं दिया जाएगी.

प्रतिबंधित चीजें: मोबाइल फोन, कैलकुलेटर, स्मार्ट वॉच, ब्लूटूथ डिवाइस या अन्य कोई भी इलेक्ट्रॉनिक गैजेट एग्जाम हॉल में ले जाना पूरी तरह प्रतिबंधित है. अगर कोई छात्र ऐसी किसी सामग्री के साथ पाया जाता है, तो उस पर सख्त कार्रवाई की जाएगी.

स्टेशनरी और लेखन सामग्री: बोर्ड ने पारदर्शी पाउच में पेन और अन्य जरूरी लेखन सामग्री ले जाने की सलाह दी है.

पेरेंट्स से क्या अपील की

बोर्ड के अधिकारियों ने अभिभावकों से भी अपील की है कि वे अपने बच्चों को परीक्षा केंद्र तक सुरक्षित छोड़ें और उन्हें किसी भी तरह के तनाव से मुक्त रहने के लिए प्रोत्साहित करें.

Tags: Uttarakhand board examsUttarakhand board exams updateUttarakhand newsUttarakhand news hindi
Previous Post

कुत्ते का चाटना पड़ा भारी… काटने पड़े महिला के दोनों हाथ और पैर

Next Post

कोटद्वार के मोहम्मद दीपक से मिले राहुल गांधी… फोटो वायरल, बताया: मोहब्बत की दुकान’ का योद्धा

Next Post

कोटद्वार के मोहम्मद दीपक से मिले राहुल गांधी... फोटो वायरल, बताया: मोहब्बत की दुकान' का योद्धा

Please login to join discussion

Recent Posts

  • दिल्ली के स्वरूप नगर में गोदाम में भीषण आग, बचने के लिए लोगों ने लगाई छलांग; 6 घायल 13/09/2026
  • 1.7 million फॉलोअर्स वाला शायरी कंटेंट क्रिएटर शमिद आलम लापता, कई दिनों से नहीं मिली कोई खबर 13/09/2026
  • राजा भैया का Gen-Z पर निशाना, बोले- ‘शास्त्र के साथ शस्त्र भी धारण करना होगा’, दिल्ली प्रदर्शन को लेकर भी उठाए सवाल 13/09/2026
  • ‘मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे रहा हूं…’, CJP संस्थापक अभिजीत दिपके के व्यंग्यात्मक पत्र पर बवाल, लेटरहेड के इस्तेमाल को लेकर भी उठे सवाल 13/09/2026
  • योगी आदित्यनाथ ने हॉकी में पाकिस्तान की हार पर जताई खुशी, बोले- ‘भारत की बेटियों ने पाकिस्तान को भी धो दिया’ 13/09/2026
  • 19 राज्यों में आज मूसलाधार बारिश और तूफानी हवाओं का अलर्ट, 70 KM की रफ्तार से चल सकती है हवा; दिल्ली-UP समेत कई राज्य प्रभावित 13/09/2026
  • मलेशियाई पीएम का बॉलीवुड अंदाज़, किशोर कुमार का गाना ‘ख्वाब हो तुम या कोई हकीकत’ गाकर जीता दिल 13/09/2026
  • केदारनाथ पैदल मार्ग पर फिर आया मलबा, बारिश के चलते सोनप्रयाग और गौरीकुंड में रोके गए यात्री 12/09/2026
  • हरीश रावत के इस्तीफे से कांग्रेस में सियासी हलचल, प्रदेश अध्यक्ष बोले- ‘10 साल पहले ही हो चुकी कार्रवाई’ 12/09/2026
  • रील बनाने के लिए तेज बहती नदी में SUV उतारी, देखते ही देखते फंस गई गाड़ी; बाल-बाल बचे युवक 12/09/2026
mintwire
mintwire

Connact us on social media

  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy

© 2026 mintwire

No Result
View All Result
  • होम
  • देश
  • राज्य
  • एजुकेशन
  • स्पोर्ट्स
  • उत्तराखंड
  • ब्लॉग
  • मौसम
  • Live Blog

© 2026 mintwire