Tuesday, May 5, 2026
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
mintwire
  • होम
  • देश
  • राज्य
  • एजुकेशन
  • स्पोर्ट्स
  • उत्तराखंड
  • ब्लॉग
  • मौसम
No Result
View All Result
  • होम
  • देश
  • राज्य
  • एजुकेशन
  • स्पोर्ट्स
  • उत्तराखंड
  • ब्लॉग
  • मौसम
No Result
View All Result
mintwire
No Result
View All Result
  • होम
  • देश
  • राज्य
  • एजुकेशन
  • स्पोर्ट्स
  • उत्तराखंड
  • ब्लॉग
  • मौसम

उत्तराखंड में जल विद्युत परियोजना की दो लोको ट्रेनों की आपस में टक्कर 70 मजदूर घायल

Mintwire by Mintwire
01/01/2026
in उत्तराखंड
0
उत्तराखंड में जल विद्युत परियोजना की दो लोको ट्रेनों की आपस में टक्कर 70 मजदूर घायल

चमोली : चमोली जनपद के पीपलकोटी स्थित निर्माणाधीन टीएचडीसी विष्णुगाड-पीपलकोटी जल विद्युत परियोजना की टीबीएम साइट पर मंगलवार को शिफ्ट परिवर्तन के दौरान सुरंग के भीतर मजदूरों को लाने-ले जाने वाली दो लोको ट्रेनों की आपस में टक्कर हो गई, घटना के समय 109 श्रमिक सुरंग के भीतर मौजूद थे।

घटना की जानकारी प्राप्त होते ही मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जिलाधिकारी चमोली से दूरभाष पर वार्ता कर घटना की पूरी जानकारी ली और सभी घायलों को बेहतर चिकित्सीय सुविधा उपलब्ध कराने और आवश्यकतानुसार उच्च चिकित्सालयों में रेफर करने  के निर्देश दिए।

हादसे की सूचना मिलते ही जिलाधिकारी चमोली गौरव कुमार एवं पुलिस अधीक्षक सुरजीत सिंह पंवार तत्काल जिला अस्पताल गोपेश्वर पहुंचे तथा वहां भर्ती घायलों से मिलकर उनका कुशलक्षेम जाना और चिकित्सकों को घायलों के समुचित एवं बेहतर उपचार के निर्देश दिए।

जिलाधिकारी चमोली गौरव कुमार ने जानकारी दी कि 70 श्रमिकों को उपचार के लिए जिला चिकित्सालय गोपेश्वर लाया गया, जिसमें से 66 का प्राथमिक उपचार कर उन्हें घर भेज दिया गया है, 04 श्रमिकों को जिला चिकित्सालय में एडमिट किया गया है। पीपलकोटी विवेकानंद चिकित्सालय में 18 श्रमिकों को प्राथमिक उपचार कर घर भेज दिया गया है। 21 श्रमिकों को कोई चोट नहीं लगी है, वे घटनास्थल से ही घर चले गए थे।

The post उत्तराखंड में जल विद्युत परियोजना की दो लोको ट्रेनों की आपस में टक्कर 70 मजदूर घायल first appeared on doonvoice.

Previous Post

PRE- SIR: उत्तराखंड में 65 प्रतिशत बीएलओ मैपिंग पूरी, अभियान की अवधि 10 जनवरी तक बढ़ाई

Next Post

राज्यपाल से मुख्यमंत्री धामी ने भेंट कर नववर्ष 2026 की दी शुभकामनाएं

Next Post
राज्यपाल से मुख्यमंत्री धामी ने भेंट कर नववर्ष 2026 की दी शुभकामनाएं

राज्यपाल से मुख्यमंत्री धामी ने भेंट कर नववर्ष 2026 की दी शुभकामनाएं

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

mintwire
  • Facebook
  • Instagram
  • YouTube
  • WhatsApp
  • X
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • होम
  • देश
  • राज्य
  • एजुकेशन
  • स्पोर्ट्स
  • उत्तराखंड
  • ब्लॉग
  • मौसम

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.