Monday, August 3, 2026
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
mintwire
  • होम
  • देश
  • राज्य
  • एजुकेशन
  • स्पोर्ट्स
  • उत्तराखंड
  • ब्लॉग
  • मौसम
  • Live Blog
No Result
View All Result
  • होम
  • देश
  • राज्य
  • एजुकेशन
  • स्पोर्ट्स
  • उत्तराखंड
  • ब्लॉग
  • मौसम
  • Live Blog
No Result
View All Result
mintwire
No Result
View All Result
  • होम
  • देश
  • राज्य
  • एजुकेशन
  • स्पोर्ट्स
  • उत्तराखंड
  • ब्लॉग
  • मौसम
  • Live Blog

PRE- SIR: उत्तराखंड में 65 प्रतिशत बीएलओ मैपिंग पूरी, अभियान की अवधि 10 जनवरी तक बढ़ाई

Mintwire by Mintwire
01/01/2026
in उत्तराखंड
0
PRE- SIR: उत्तराखंड में 65 प्रतिशत बीएलओ मैपिंग पूरी, अभियान की अवधि 10 जनवरी तक बढ़ाई

देहरादून : आगामी विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) को लेकर उत्तराखण्ड में चल रहे ”बीएलओ आउटरीच अभियान” को आगामी 10 जनवरी तक बढ़ा दिया गया है। प्रदेश में इन दिनों Pre-SIR गतिविधियों के क्रम में प्रत्येक मतदाता तक पंहुच, समन्वय और संवाद स्थापित किया जा रहा है। इस अभियान के तहत वर्तमान मतदाताओं की 2003 की मतदाता सूची से मैपिंग की जा रही है। वर्तमान में  Pre-SIR अभियान में लगभग 65% मतदाताओं की 2003 की मतदाता सूची से मैपिंग भी कर दी गई है।

सहायक मुख्य निर्वाचन अधिकारी श्री मस्तू दास ने बताया कि निर्वाचन आयोग द्वारा जारी दिशा-निर्देशों के क्रम में मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. बी.वी.आर.सी. पुरुषोत्तम की पहल पर 1 दिसंबर 2025 से बीएलओ आउटरीच अभियान सम्पादित किया जा रहा है। इस अभियान में जुड़े ERO, BLO एवं फील्ड ऑफिसर्स की अथक मेहनत से बेहद सीमित समय में ही लगभग 65% मतदाताओं की मैपिंग की जा चुकी है। मतदाताओं की सुविधा को देखते हुए इस अभियान को 10 जनवरी तक चलाने का निर्णय लिया गया है।

उन्होंने बताया कि  Pre-SIR Phase में वर्तमान मतदाता सूची में प्रदेश के जिन मतदाताओं की उम्र 38 वर्ष या उससे अधिक है और उनके नाम 2003 की मतदाता सूची में दर्ज हैं उनकी सीधे BLO app से मैपिंग की जा रही है। इसके साथ ही प्रदेश के ऐसे मतदाता जिनके नाम 2003 की मतदाता सूची में किसी कारणवश नहीं हैं और उनके माता-पिता का नाम 2003 की मतदाता सूची में है तो उनके माता-पिता अथवा दादा-दादी के नाम के आधार पर उनकी progeny के रुप में मैपिंग की जा रही है। उन्होंने बताया कि वर्ष 2003 की मतदाता सूची www.ceo.uk.gov.in  एवं www.voters.eci.gov.in  पर सर्च की जा सकती है।

सहायक मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने जन सामान्य से BLO को अपेक्षित जानकारी उपलब्ध कराने की अपील की है। उन्होनें कहा कि प्रत्येक मतदाता के मताधिकार की सुरक्षा के लिए BLO द्वारा हर मतदाता से समन्वय,संवाद और पहुंच सुनिश्चित की जा रही है।

The post PRE- SIR: उत्तराखंड में 65 प्रतिशत बीएलओ मैपिंग पूरी, अभियान की अवधि 10 जनवरी तक बढ़ाई first appeared on doonvoice.

Previous Post

मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में उत्तराखंड सरकार ने खनन सुधारों में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर देश में किया दूसरा स्थान हासिल

Next Post

उत्तराखंड में जल विद्युत परियोजना की दो लोको ट्रेनों की आपस में टक्कर 70 मजदूर घायल

Next Post
उत्तराखंड में जल विद्युत परियोजना की दो लोको ट्रेनों की आपस में टक्कर 70 मजदूर घायल

उत्तराखंड में जल विद्युत परियोजना की दो लोको ट्रेनों की आपस में टक्कर 70 मजदूर घायल

Please login to join discussion
mintwire
  • Facebook
  • Instagram
  • YouTube
  • WhatsApp
  • X
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • होम
  • देश
  • राज्य
  • एजुकेशन
  • स्पोर्ट्स
  • उत्तराखंड
  • ब्लॉग
  • मौसम
  • Live Blog

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.