• Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
mintwire
  • होम
  • देश
  • राज्य
  • एजुकेशन
  • स्पोर्ट्स
  • उत्तराखंड
  • ब्लॉग
  • मौसम
  • Live Blog
No Result
View All Result
  • होम
  • देश
  • राज्य
  • एजुकेशन
  • स्पोर्ट्स
  • उत्तराखंड
  • ब्लॉग
  • मौसम
  • Live Blog
No Result
View All Result
mintwire
No Result
View All Result

लखनऊ में कांग्रेस दफ्तर में चले जूते-चप्पल, आराधना मिश्रा के पदभार ग्रहण के दौरान बवाल

Mintwire by Mintwire
11/10/2026
in देश, राज्य
0

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में कांग्रेस कार्यालय में रविवार को पदभार ग्रहण समारोह के दौरान जमकर हंगामा हुआ. नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष आराधना मिश्रा मोना और कार्यकारी अध्यक्ष इमरान मसूद के पदभार ग्रहण के बीच पार्टी कार्यकर्ताओं के दो पक्षों में कहासुनी हो गई. देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और कथित तौर पर जूते-चप्पल चलने लगे. इस दौरान गाली-गलौज और धक्का-मुक्की भी हुई. करीब 10 मिनट तक हंगामा चलता रहा.

अजय राय के समर्थकों की नारेबाजी से शुरू हुआ विवाद

बताया जा रहा है कि पदभार ग्रहण कार्यक्रम के दौरान पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अजय राय के समर्थक नारेबाजी करने लगे. इस पर आराधना मिश्रा के समर्थकों ने नाराजगी जताई और दोनों पक्षों के बीच कहासुनी शुरू हो गई. इसके बाद विवाद बढ़ गया और कांग्रेस कार्यालय में अफरा-तफरी मच गई.

कुछ रिपोर्टों में कांग्रेस की एक महिला नेता और अजय राय के बीच विवाद होने की बात भी सामने आई है. इसके बाद दोनों पक्षों के समर्थक आमने-सामने आ गए. हंगामे के बीच अजय राय के साथ भी बदसलूकी किए जाने की खबरें हैं. मामला बढ़ता देख वरिष्ठ नेताओं ने उन्हें मनाने की कोशिश की.

प्रेस कॉन्फ्रेंस में शामिल नहीं हुए अजय राय

यूपी कांग्रेस के नए पदाधिकारियों के पदभार ग्रहण के बाद आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में अजय राय शामिल नहीं हुए. इस बारे में सवाल पूछे जाने पर कार्यकारी अध्यक्ष इमरान मसूद ने कहा कि प्रेस कॉन्फ्रेंस में पूर्व प्रदेश अध्यक्ष के शामिल होने की परंपरा नहीं रही है. उन्होंने बताया कि पार्टी कार्यालय में अजय राय से कार्यभार ले लिया गया है.

इमरान मसूद ने कहा कि पार्टी ने उन पर भरोसा जताया है और वह इस भरोसे पर खरा उतरने का प्रयास करेंगे. उन्होंने उत्तर प्रदेश में संगठन को मजबूत करने और बदलाव के लिए काम करने की बात कही. साथ ही उन्होंने इंडिया गठबंधन की एकजुटता पर जोर देते हुए कहा कि गठबंधन मजबूती के साथ चुनाव लड़ेगा.

आराधना मिश्रा ने संभाली यूपी कांग्रेस की कमान

हंगामे के बीच नवरात्र के पहले दिन आराधना मिश्रा मोना ने उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी औपचारिक रूप से संभाल ली. इस दौरान पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने उन्हें कांग्रेस अध्यक्ष की कुर्सी पर बैठाया.

कांग्रेस ने उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनाव को देखते हुए प्रदेश संगठन में बड़ा बदलाव किया है. पार्टी ने आराधना मिश्रा को प्रदेश अध्यक्ष और इमरान मसूद को कार्यकारी अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी है.

इससे पहले अजय राय अगस्त 2023 से प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष की जिम्मेदारी संभाल रहे थे. उनसे पहले बृजलाल खाबरी इस पद पर थे. संगठन में बदलाव के बीच पार्टी कार्यालय में हुआ हंगामा कांग्रेस के भीतर आपसी मतभेदों को लेकर चर्चा का विषय बन गया है.

Tags: congress newslucknowup newsuttarpradeshuttarpradesh news
Previous Post

‘लोकनायक के स्मारक को BJP बेच रही है’, JPNIC को लेकर अखिलेश यादव का हमला, ब्रजेश पाठक ने बताया नाटक

Next Post

बिजनौर में अजान के दौरान तय सीमा से तेज लाउडस्पीकर बजाने के आरोप में युवक गिरफ्तार

Next Post

बिजनौर में अजान के दौरान तय सीमा से तेज लाउडस्पीकर बजाने के आरोप में युवक गिरफ्तार

Recent Posts

  • गुटखा थूकना पड़ा जान पर भारी! 11 हजार वोल्ट की लाइन की चपेट में आने से 65 वर्षीय व्यक्ति की मौत 26/10/2026
  • पौड़ी गढ़वाल में मतदेय स्थलों के पुनर्निर्धारण की तैयारी, राजनीतिक दलों के साथ हुई बैठक 25/10/2026
  • पैदा होते ही नवजात की मूंछें देखकर लोग हैरान, सोशल मीडिया पर मीम्स की बाढ़ 25/10/2026
  • अरुणाचल सीमा पर भारत-चीन तनाव की पुष्टि! ITBP प्रमुख के बयान पर केंद्र को घेर रहा विपक्ष 24/10/2026
  • आज का मौसम: दिल्ली-UP में दिन में निकलेगी तेज धूप, उत्तराखंड में कैसा रहेगा मौसम? जानें ताजा अपडेट 24/10/2026
  • मुंबई की मेयर को धमकी भरा ईमेल, अमिताभ बच्चन और दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट को निशाना बनाने की धमकी 23/10/2026
  • सऊदी अरब में फंसे 4,000 भारतीय जायरीन, ओवैसी ने स्पेशल फ्लाइट चलाने की मांग की 23/10/2026
  • नोएडा में बनेगा 5.49 किमी लंबा 6 लेन एलिवेटेड रोड, ₹850 करोड़ तक आएगी लागत 21/10/2026
  • 7,000mAh बैटरी और 108MP कैमरे के साथ आएगा Motorola का नया फोन, जानें संभावित कीमत 21/10/2026
  • गांव में तैयार हर्बल टी की विदेशों में धूम, PM मोदी ने किया जिक्र तो मिले 1.40 लाख डॉलर के ऑर्डर 21/10/2026
mintwire
mintwire

Connact us on social media

  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy

© 2026 mintwire

No Result
View All Result
  • होम
  • देश
  • राज्य
  • एजुकेशन
  • स्पोर्ट्स
  • उत्तराखंड
  • ब्लॉग
  • मौसम
  • Live Blog

© 2026 mintwire