पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (PTI) ने आरोप लगाया है कि उसके प्रमुख और पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान को चुपचाप जेल से अस्पताल ले जाया जा रहा है. पार्टी ने इसे उनके मौलिक अधिकारों का खुला उल्लंघन बताया है और कहा है कि इससे उनकी जान को खतरा हो सकता है.
पार्टी का कहना है कि 73 साल के नेता के परिवार को भी इस बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई. PTI ने मांग की है कि इमरान खान का मेडिकल इलाज जल्दी शुरू किया जाए और कोई भी जांच या दवा उनके निजी डॉक्टरों और कम से कम एक परिवार के सदस्य की मौजूदगी में ही की जाए.
परिवार उठा रहा सवाल
इमरान खान के परिवार और उनकी कानूनी टीम पहले भी जेल प्रशासन पर सही इलाज न देने का आरोप लगा चुके हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक, उन्हें कई स्वास्थ्य समस्याएं हैं, जिनमें उनकी एक आंख (दाईं आंख) की रोशनी कम होना भी शामिल है।
PTI ने अपने बयान में कहा कि इमरान खान को परिवार की जानकारी के बिना अस्पताल ले जाने की खबरें चिंताजनक हैं। ऐसा करना मानवाधिकारों और कानूनी नियमों का उल्लंघन है.
गुपचुप किया जा रहा अस्पताल शिफ़्ट
पार्टी ने यह भी कहा कि पाकिस्तान के जेल नियमों के अनुसार किसी भी कैदी की मेडिकल जांच, इलाज या ट्रांसफर से पहले उसके परिवार और डॉक्टरों को जानकारी देना जरूरी है. उन्होंने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री की. सेहत को लेकर किसी भी तरह की गोपनीयता स्वीकार नहीं की जाएगी. तथ्यों को छिपाना उनकी सेहत और जीवन को खतरे में डालने जैसा है.
पार्टी ने इलाज में देरी को “दुखद और अमानवीय” बताया और तुरंत इलाज शुरू करने की मांग की. उन्होंने कहा कि अपने नेता की सेहत और भलाई के मामले में कोई समझौता नहीं किया जाएगा.
संसद के बाहर धरना
शुक्रवार को पाकिस्तान के विपक्षी गठबंधन ने संसद भवन के पास इमरान खान की सेहत के मुद्दे पर धरना दिया. वहीं, तहरीक तहफ्फुज़-ए-आइन पाकिस्तान (TTAP), जिसमें PTI भी शामिल है, ने भी संसद के बाहर विरोध प्रदर्शन शुरू किया और कहा कि जब तक इमरान खान को अल-शिफा अस्पताल में भर्ती नहीं किया जाता, तब तक विरोध जारी रहेगा.
गुरुवार को पाकिस्तान के सुप्रीम कोर्ट ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि इमरान खान की आंखों की जांच के लिए एक मेडिकल बोर्ड बनाया जाए.
इमरान खान अगस्त 2023 से जेल में हैं। उन्हें लाहौर स्थित उनके घर से एक भ्रष्टाचार मामले में सजा के बाद गिरफ्तार किया गया था. फिलहाल वे रावलपिंडी की हाई-सिइमरान खाक्योरिटी अदियाला जेल में बंद हैं.


