Saturday, August 1, 2026
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
mintwire
  • होम
  • देश
  • राज्य
  • एजुकेशन
  • स्पोर्ट्स
  • उत्तराखंड
  • ब्लॉग
  • मौसम
  • Live Blog
No Result
View All Result
  • होम
  • देश
  • राज्य
  • एजुकेशन
  • स्पोर्ट्स
  • उत्तराखंड
  • ब्लॉग
  • मौसम
  • Live Blog
No Result
View All Result
mintwire
No Result
View All Result
  • होम
  • देश
  • राज्य
  • एजुकेशन
  • स्पोर्ट्स
  • उत्तराखंड
  • ब्लॉग
  • मौसम
  • Live Blog

Ind vs Pak: कोलंबो में भारत की बड़ी जीत, पाकिस्तान को 61 रनों से दी मात

Mintwire by Mintwire
16/02/2026
in स्पोर्ट्स
0

भारतीय टीम ने पाकिस्तान को किया पराजित Photo Creadit- Jaspreet Bumrah instagram

कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में भारतीय क्रिकेट टीम ने पाकिस्तान क्रिकेट टीम को 61 रनों से हरा दिया. इस जीत के साथ भारत ने आईसीसी टी20 विश्व कप के सुपर-8 राउंड में जगह बना ली. पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने 7 विकेट पर 175 रन बनाए. सलामी बल्लेबाज ईशान किशन ने शानदार अर्धशतक लगाते हुए 40 गेंदों में 77 रन बनाए. उनकी पारी में 10 चौके और 3 छक्के शामिल थे. तिलक वर्मा ने 25 रन जोड़े, जबकि सूर्यकुमार यादव और शिवम दुबे ने भी टीम को मजबूत स्कोर तक पहुंचाया.

176 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी पाकिस्तान की टीम भारतीय गेंदबाजों के सामने टिक नहीं पाई और 18 ओवर में 114 रन पर ऑलआउट हो गई. पाकिस्तान की ओर से उस्मान खान ने सबसे ज्यादा 44 रन बनाए. उनके अलावा शाहीन अफरीदी 23 रन बनाकर नाबाद रहे, लेकिन बाकी बल्लेबाज जल्दी आउट हो गए. भारत की ओर से गेंदबाजी में जसप्रीत बुमराह और हार्दिक पंड्या ने 2-2 विकेट लिए. वरुण चक्रवर्ती और अक्षर पटेल ने भी कसी हुई गेंदबाजी की, जिससे पाकिस्तान पर लगातार दबाव बना रहा.

पाकिस्तान के खिलाफ रिकॉर्ड 8 बार जीत

इस जीत के साथ टी20 वर्ल्ड कप में भारत का पाकिस्तान के खिलाफ रिकॉर्ड 8 जीत और 1 हार का हो गया है. रनों के अंतर के हिसाब से यह टी20 अंतरराष्ट्रीय में पाकिस्तान के खिलाफ भारत की अब तक की सबसे बड़ी जीत मानी जा रही है. कुल मिलाकर, यह मुकाबला पूरी तरह भारत के नाम रहा, पहले बल्ले से दमदार प्रदर्शन और फिर गेंद से शानदार दबदबा रहा. भारतीय टीम में इशान किशन (विकेटकीपर), संजू सैमसन, तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), हार्दिक पंड्या, शिवम दुबे, रिंकू सिंह, अक्षर पटेल, वरुण चक्रवर्ती, अर्शदीप सिंह, जसप्रित बुमरा, अभिषेक शर्मा, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, वाशिंगटन सुंदर शामिल थे.

पाकिस्तानी खिलाड़ियों में कौन शामिल?

पाकिस्तान टीम के खिलाड़ियों की बात करें तो इनमें सईम अयूब, साहिबजादा फरहान, सलमान आगा (कप्तान), बाबर आजम, मोहम्मद नवाज, शादाब खान, फहीम अशरफ, उस्मान खान (विकेटकीपर), शाहीन अफरीदी, अबरार अहमद, उस्मान तारिक, फखर जमान, नसीम शाह, सलमान मिर्जा, ख्वाजा नफे शामिल हैं.

Tags: india national cricket team vs pakistan national cricket team standings
Previous Post

Pak: जान को खतरा… जेल से चुपके से अस्पताल ले जाए जाएंगे इमरान खान? PTI ने उठाए सवाल

Next Post

विपक्ष की लीडर बनेंगी ममता, संभालेंगी INDIA की कमान… किस-किस ने किया सपोर्ट?

Next Post

विपक्ष की लीडर बनेंगी ममता, संभालेंगी INDIA की कमान… किस-किस ने किया सपोर्ट?

Please login to join discussion
mintwire
  • Facebook
  • Instagram
  • YouTube
  • WhatsApp
  • X
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • होम
  • देश
  • राज्य
  • एजुकेशन
  • स्पोर्ट्स
  • उत्तराखंड
  • ब्लॉग
  • मौसम
  • Live Blog

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.