Wednesday, July 29, 2026
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
mintwire
  • होम
  • देश
  • राज्य
  • एजुकेशन
  • स्पोर्ट्स
  • उत्तराखंड
  • ब्लॉग
  • मौसम
  • Live Blog
No Result
View All Result
  • होम
  • देश
  • राज्य
  • एजुकेशन
  • स्पोर्ट्स
  • उत्तराखंड
  • ब्लॉग
  • मौसम
  • Live Blog
No Result
View All Result
mintwire
No Result
View All Result
  • होम
  • देश
  • राज्य
  • एजुकेशन
  • स्पोर्ट्स
  • उत्तराखंड
  • ब्लॉग
  • मौसम
  • Live Blog

valentine day की वो रात… गिफ्ट की जगह पत्नी को दी मौत, पति ने गला घोंटकर मार डाला

Mintwire by Mintwire
29/03/2026
in देश
0

वेलेंटाइन डे की रात आप में से कई लोगों के लिए काफी खास रही होगी. लेकिन, हरियाणा में एक युवा कपल के लिए वेलेंटाइन डे की शाम जिस तरह शुरू हुई, उसका अंत बेहद दर्दनाक और चौंकाने वाला रहा. पति ने अपनी ही पत्नी की हत्या कर दी. हरियाणा के बहादुरगढ़ में महक नाम की एक बैंक कर्मचारी की हत्या की गुत्थी झज्जर पुलिस ने सिर्फ 18 घंटे में सुलझा ली. जो मामला पहले लूटपाट जैसा लग रहा था, वोबाद में उसके पति की सोची-समझी साजिश निकला.

 

ऐसे रचा प्लान


महक के पति का नाम अंशुल धवन है, जो पेशे से चार्टर्ड अकाउंटेंट है और गुरुग्राम में काम करता है.
रविवार रात करीब 11 बजे अंशुल ने पुलिस को फोन किया और कहा कि कुछ अज्ञात लोगों ने उन पर हमला किया और लूटपाट की कोशिश में उसकी पत्नी का गला काट दिया.

लेकिन, जांच शुरू होते ही पुलिस को उसके बयान में कई गड़बड़ियां नजर आईं. अंशुल बार-बार अपनी कहानी बदल रहा था और हमलावरों की सही जानकारी नहीं दे पा रहा था. इससे पुलिस का शक और गहरा हो गया. सख्ती से पूछताछ करने पर अंशुल ने सच उगल दिया और उसने अपनी पत्नी की हत्या की बात कबूल कर ली.

 

क्यों किया मर्डर

पुलिस के अनुसार अंशुल को अपनी पत्नी के चरित्र पर लंबे समय से शक था. महक गुरुग्राम के एचडीएफसी बैंक में काम करती थी. इसी शक की वजह से दोनों के बीच अक्सर झगड़े होते थे. यही शक धीरे-धीरे इस अपराध की वजह बना.

 

कैसे किया मर्डर

महक के पिता कृष्ण कथूरिया को शुरू से ही अपने दामाद पर शक था. हत्या के दौरान अंशुल ने हाथों में दस्ताने पहने थे ताकि कोई उंगलियों के निशान न छूटें. उसने पहले महक का गला दबाया और फिर कैंची से उसका गला काट दिया. अंशुल हिसार का रहने वाला है और महक हांसी की रहने वाली थी. दोनों की शादी पिछले साल 25 सितंबर को हुई थी.

Tags: Crimecrime newscrime news hindiharyanaharyana crime news
Previous Post

आम श्रद्धालुओं के लिए कब खुलेंगे बाबा केदारनाथ के कपाट… आ गई तारीख, तैयारियां तेज

Next Post

फरवरी में बदला मौसम का मिजाज, कई राज्यों में बारिश और कहीं बर्फबारी के आसार

Next Post

फरवरी में बदला मौसम का मिजाज, कई राज्यों में बारिश और कहीं बर्फबारी के आसार

mintwire
  • Facebook
  • Instagram
  • YouTube
  • WhatsApp
  • X
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • होम
  • देश
  • राज्य
  • एजुकेशन
  • स्पोर्ट्स
  • उत्तराखंड
  • ब्लॉग
  • मौसम
  • Live Blog

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.