• Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
mintwire
  • होम
  • देश
  • राज्य
  • एजुकेशन
  • स्पोर्ट्स
  • उत्तराखंड
  • ब्लॉग
  • मौसम
  • Live Blog
No Result
View All Result
  • होम
  • देश
  • राज्य
  • एजुकेशन
  • स्पोर्ट्स
  • उत्तराखंड
  • ब्लॉग
  • मौसम
  • Live Blog
No Result
View All Result
mintwire
No Result
View All Result

फरवरी में बदला मौसम का मिजाज, कई राज्यों में बारिश और कहीं बर्फबारी के आसार

Mintwire by Mintwire
17/02/2026
in उत्तराखंड, देश, मौसम, राज्य
0

देश के ज्यादातर हिस्सों में इस समय मौसम का मिजाज तेजी से बदलता नजर आ रहा है. फरवरी का महीना होने के बावजूद कई इलाकों में मार्च जैसी गर्मी महसूस की जा रही है. दिन के तापमान में लगातार बढ़ोतरी हो रही है, वहीं कुछ राज्यों में बारिश और ठंड का असर भी बना हुआ है. इसी बीच मौसम विभाग ने 17 और 18 फरवरी को लेकर कई राज्यों में बारिश का अलर्ट जारी किया है.

मौसम विभाग के अनुसार, 17 से 19 फरवरी तक देश के करीब 10 राज्यों में बारिश होने की संभावना है. इन राज्यों में उत्तर प्रदेश, हरियाणा, पंजाब, उत्तराखंड, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, मध्य प्रदेश, राजस्थान, अंडमान-निकोबार द्वीप समूह और तमिलनाडु शामिल हैं. अलग-अलग राज्यों में मौसम का असर अलग रूप में देखने को मिलेगा. कहीं हल्की बारिश तो कहीं बर्फबारी के आसार हैं.

नया पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव

एक नए पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से मौसम में यह बदलाव देखने को मिल रहा है. इसके प्रभाव से 17 और 18 फरवरी को पश्चिमी हिमालयी क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश और बर्फबारी हो सकती है. वहीं उत्तर-पश्चिम भारत के मैदानी इलाकों में हल्की बारिश और गरज के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है. इसके अलावा 18 फरवरी तक ओडिशा के कुछ इलाकों में सुबह के समय घना कोहरा छाए रहने की आशंका भी जताई गई है.

यूपी में कैसा रहेगा मौसम?

उत्तर प्रदेश की बात करें तो पश्चिमी विक्षोभ का असर पश्चिमी यूपी के जिलों में ज्यादा देखने को मिल सकता है. 17 और 18 फरवरी को पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश या बूंदाबांदी हो सकती है. हालांकि पूरे प्रदेश में भारी बारिश का कोई अलर्ट नहीं है. मेरठ, मुजफ्फरनगर, सहारनपुर, बागपत, शामली, गाजियाबाद और नोएडा जैसे जिलों में छिटपुट बारिश के आसार हैं.

उत्तराखंड में दो दिनों तक बदला रहेगा मौसम

उत्तराखंड में भी अगले दो दिनों तक मौसम बदला रह सकता है. 17 और 18 फरवरी को चमोली, रुद्रप्रयाग, अल्मोड़ा, पिथौरागढ़, बागेश्वर, चंपावत और उधमसिंह नगर जिलों में बारिश की संभावना है. वहीं 18 और 19 फरवरी को राज्य के कुछ इलाकों में बारिश के साथ बर्फबारी भी हो सकती है. खासतौर पर ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फ गिरने का सिलसिला जारी रह सकता है.

राजधानी के मौसम का हाल

दिल्ली-एनसीआर में 17 फरवरी को तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक की बढ़ोतरी हो सकती है, जिससे दिन में हल्की गर्मी महसूस होगी. हालांकि अगले 24 घंटों में मौसम करवट ले सकता है. इस दौरान दिल्ली और आसपास के इलाकों में हल्की बारिश देखने को मिल सकती है. साथ ही करीब 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की भी संभावना है.

पहाड़ी राज्यों में बर्फबारी

हिमाचल प्रदेश में भी मौसम में बदलाव के संकेत हैं. 17 और 18 फरवरी को राज्य के ऊंचाई वाले इलाकों में बारिश और कुछ जगहों पर बर्फबारी हो सकती है. शिमला, मंडी, कांगड़ा, सिरमौर, सोलन, ऊना, हमीरपुर और कुल्लू जिलों में हल्की से मध्यम बारिश के आसार हैं. 18 और 19 फरवरी को हिमाचल प्रदेश के कुछ हिस्सों में फिर से बारिश या बर्फबारी हो सकती है.

मध्य प्रदेश का हाल जानें

मध्य प्रदेश में 17 फरवरी को मौसम सामान्य रहने की संभावना है. हालांकि 18 और 19 फरवरी को यहां गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है. सिवनी, कटनी, छिंदवाड़ा, बालाघाट और होशंगाबाद जिलों में बारिश के आसार जताए गए हैं.

वहीं बिहार में फिलहाल मौसम सामान्य बना रहेगा. अभी यहां बारिश की कोई संभावना नहीं है. हालांकि मिथिलांचल और सीमांचल के कुछ जिलों में हल्का से मध्यम कोहरा और ठंड का असर देखने को मिल सकता है. आने वाले दिनों में मौसम में बदलाव के संकेतों पर नजर बनाए रखने की सलाह दी गई है.

Tags: today weather reporttoday weather updateweather newsWeather update
Previous Post

valentine day की वो रात… गिफ्ट की जगह पत्नी को दी मौत, पति ने गला घोंटकर मार डाला

Next Post

जेल में इमरान खान की आंखें हुईं खराब, बिगड़ती तबीयत के बीच वर्ल्ड क्रिकेटर ने दिया साथ

Next Post

जेल में इमरान खान की आंखें हुईं खराब, बिगड़ती तबीयत के बीच वर्ल्ड क्रिकेटर ने दिया साथ

Please login to join discussion

Recent Posts

  • ‘India’s Got Latent’ में आए Ravi Kishan! इस शख़्स ने की जबरदस्त मिमिक्री, वायरल हुआ वीडियो, लोग बोले- ‘100% कॉपी कर दिया’ 14/09/2026
  • गुरुग्राम में महिला बाइक सवार को कार ने मारी टक्कर, पीछा करने का आरोप, CCTV खंगाल रही पुलिस 14/09/2026
  • Khatron Ke Khiladi 15: कौन बनेगा विनर? फिनाले शूट के बाद फरहाना भट्ट और अविनाश मिश्रा के नाम पर चर्चा, रोहित शेट्टी ने दिया जवाब 14/09/2026
  • केदारनाथ यात्रा मार्ग पर गिरे बोल्डर, 65 साल के श्रद्धालु की मौत; मलबे से रास्ता बंद 14/09/2026
  • Women Asia Cup जीतने के बाद भी टीम इंडिया ने नहीं ली ट्रॉफी, मोहसिन नकवी से जुड़ा विवाद फिर चर्चा में 14/09/2026
  • दिल्ली-NCR समेत कई राज्यों में बदलेगा मौसम, बारिश को लेकर IMD का अलर्ट, जानें UP-बिहार और उत्तराखंड का हाल 14/09/2026
  • दिल्ली के स्वरूप नगर में गोदाम में भीषण आग, बचने के लिए लोगों ने लगाई छलांग; 6 घायल 13/09/2026
  • 1.7 million फॉलोअर्स वाला शायरी कंटेंट क्रिएटर शमिद आलम लापता, कई दिनों से नहीं मिली कोई खबर 13/09/2026
  • राजा भैया का Gen-Z पर निशाना, बोले- ‘शास्त्र के साथ शस्त्र भी धारण करना होगा’, दिल्ली प्रदर्शन को लेकर भी उठाए सवाल 13/09/2026
  • ‘मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे रहा हूं…’, CJP संस्थापक अभिजीत दिपके के व्यंग्यात्मक पत्र पर बवाल, लेटरहेड के इस्तेमाल को लेकर भी उठे सवाल 13/09/2026
mintwire
mintwire

Connact us on social media

  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy

© 2026 mintwire

No Result
View All Result
  • होम
  • देश
  • राज्य
  • एजुकेशन
  • स्पोर्ट्स
  • उत्तराखंड
  • ब्लॉग
  • मौसम
  • Live Blog

© 2026 mintwire