• Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
mintwire
  • होम
  • देश
  • राज्य
  • एजुकेशन
  • स्पोर्ट्स
  • उत्तराखंड
  • ब्लॉग
  • मौसम
  • Live Blog
No Result
View All Result
  • होम
  • देश
  • राज्य
  • एजुकेशन
  • स्पोर्ट्स
  • उत्तराखंड
  • ब्लॉग
  • मौसम
  • Live Blog
No Result
View All Result
mintwire
No Result
View All Result

फरवरी में मई-जून जैसी गर्मी, उत्तराखंड से दिल्ली तक चढ़ा पारा… कब होगी बारिश, जानें अपने राज्य का मौसम

Mintwire by Mintwire
25/02/2026
in उत्तराखंड, मौसम, राज्य
0

दिल्ली में मौसम का मिजाज लगातार बदल रहा है. फरवरी में ही गर्मी ने सितम ढाना शुरू कर दिया है. राजधानी में सुबह से ही धूप खिलने से लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. तापमान में लगातार बढ़ोतरी हो रही है. मौसम विभाग की ओर से आज भी दिल्ली में अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान जताया है. अगले तीन दिन इसी तरह का मौसम बना रहेगा और बारिश के दूर-दूर तक कोई आसार नहीं हैं. सिर्फ दिल्ली ही नहीं बल्कि, देश के ज्यादातर इलाकों में गर्मी पड़नी शुरू हो गई है.

उत्तराखंड के मौसम की बात करें तो उत्तराखंड से भी इस बार ठंड से जल्दी ही विदाई ले ली है. मैदानी इलाकों में तो ठंड खत्म हो ही रही है. इसके साथ ही कुछ पहाड़ी राज्यों में भी तापमान में उछाल देखा गया. फरवरी में आमतौर पर उत्तराखंड में गुलाबी ठंड पड़ती है, लेकिन इस बार हालात अलग हैं. राजधानी देहरादून में मौसम ने ऐसी करवट ली है कि वहां फरवरी में ही गर्मी का अहसास होने लगा है. फरवरी में ही मई-जून जैसी गर्मी पड़नी शुरू हो गई है. रोजाना चटख धूप खिल रही है.

देहरादून में चढ़ा पारा

देहरादून में तापमान सामान्य से कहीं ज्यादा ऊपर दर्ज किया जा रहा है. सिर्फ दिन ही नहीं रातें भी ज्यादा गर्म होने लगी हैं. अगले 24 घंटे मौसम में किसी तरह का कोई बदलाव होने की आशंका भी नहीं है. हालांकि, दो दिन बाद मौसम के मिजाज में बदलवा आने की संभावना है. एक वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के एक्टिव होने से उत्तरकाशी, चमोली और पिथौरागढ़ में बारिश हो सकती है. इसके अलावा कुछ इलाकों में बर्फबारी की संभावना है. वहीं मैदानी इलाकों में अभी मौसम शुष्क ही बना रहेगा.

तेज हवाएं चलने की संभावना

25 फरवरी को अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है. इस दौरान गरज-चमक के साथ बिजली गिर सकती है और 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं भी चल सकती हैं, जिससे समुद्री और हवाई गतिविधियों पर असर पड़ सकता है. 25 और 26 फरवरी को छत्तीसगढ़ में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश के साथ गरज-चमक देखने को मिल सकती है. 25 फरवरी को विदर्भ, केरल और माहे, आंतरिक कर्नाटक तथा तमिलनाडु में भी अलग-अलग इलाकों में बारिश और बिजली चमकने की संभावना बनी हुई है.

27 और 28 फरवरी को जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में मौसम बदल सकता है. इन पहाड़ी राज्यों में हल्की बारिश के साथ कुछ ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी भी हो सकती है, जिससे ठंड और बढ़ने की संभावना है. पंजाब और ओडिशा में 25 फरवरी तक सुबह के समय कुछ इलाकों में घना कोहरा छाए रहने की चेतावनी दी गई है. कोहरे के कारण दृश्यता कम हो सकती है, इसलिए सड़क और रेल यातायात पर असर पड़ सकता है और लोगों को अतिरिक्त सावधानी बरतने की जरूरत है.

तापमान में होगी बढ़ोतरी

अधिकतम तापमान की बात करें तो उत्तर-पश्चिम भारत के मैदानी इलाकों में अगले सात दिनों के दौरान तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हो सकती है. इसके कारण कई स्थानों पर तापमान सामान्य से 3 से 5 डिग्री ज्यादा रहने की संभावना है. मध्य और पूर्वी भारत में अगले चार दिनों तक तापमान में धीरे-धीरे बढ़ोतरी होगी और उसके बाद खास बदलाव नहीं होगा. महाराष्ट्र में अगले दो दिनों तक तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं दिखेगा, लेकिन इसके बाद पांच दिनों में तापमान 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ सकता है. देश के बाकी हिस्सों में अधिकतम तापमान लगभग स्थिर रहने की संभावना है.

Tags: delhi weathertoday weather reporttoday weather updateuttarakhand weatherUttarakhand weather news hindi
Previous Post

हल्द्वानी में 50 हजार लोग होंगे बेघर! रेलवे प्रोजेक्ट के लिए 4 हजार परिवारों को खाली करने होंगे मकान… आगे क्या होगा?

Next Post

टोक्यो में भव्य CM योगी का भव्य स्वागत…निवेश, हाई-स्पीड ट्रेन पर नज़र, मैग्लेव तकनीक से UP को मिलेगी नई रफ्तार

Next Post

टोक्यो में भव्य CM योगी का भव्य स्वागत...निवेश, हाई-स्पीड ट्रेन पर नज़र, मैग्लेव तकनीक से UP को मिलेगी नई रफ्तार

Please login to join discussion

Recent Posts

  • ‘India’s Got Latent’ में आए Ravi Kishan! इस शख़्स ने की जबरदस्त मिमिक्री, वायरल हुआ वीडियो, लोग बोले- ‘100% कॉपी कर दिया’ 14/09/2026
  • गुरुग्राम में महिला बाइक सवार को कार ने मारी टक्कर, पीछा करने का आरोप, CCTV खंगाल रही पुलिस 14/09/2026
  • Khatron Ke Khiladi 15: कौन बनेगा विनर? फिनाले शूट के बाद फरहाना भट्ट और अविनाश मिश्रा के नाम पर चर्चा, रोहित शेट्टी ने दिया जवाब 14/09/2026
  • केदारनाथ यात्रा मार्ग पर गिरे बोल्डर, 65 साल के श्रद्धालु की मौत; मलबे से रास्ता बंद 14/09/2026
  • Women Asia Cup जीतने के बाद भी टीम इंडिया ने नहीं ली ट्रॉफी, मोहसिन नकवी से जुड़ा विवाद फिर चर्चा में 14/09/2026
  • दिल्ली-NCR समेत कई राज्यों में बदलेगा मौसम, बारिश को लेकर IMD का अलर्ट, जानें UP-बिहार और उत्तराखंड का हाल 14/09/2026
  • दिल्ली के स्वरूप नगर में गोदाम में भीषण आग, बचने के लिए लोगों ने लगाई छलांग; 6 घायल 13/09/2026
  • 1.7 million फॉलोअर्स वाला शायरी कंटेंट क्रिएटर शमिद आलम लापता, कई दिनों से नहीं मिली कोई खबर 13/09/2026
  • राजा भैया का Gen-Z पर निशाना, बोले- ‘शास्त्र के साथ शस्त्र भी धारण करना होगा’, दिल्ली प्रदर्शन को लेकर भी उठाए सवाल 13/09/2026
  • ‘मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे रहा हूं…’, CJP संस्थापक अभिजीत दिपके के व्यंग्यात्मक पत्र पर बवाल, लेटरहेड के इस्तेमाल को लेकर भी उठे सवाल 13/09/2026
mintwire
mintwire

Connact us on social media

  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy

© 2026 mintwire

No Result
View All Result
  • होम
  • देश
  • राज्य
  • एजुकेशन
  • स्पोर्ट्स
  • उत्तराखंड
  • ब्लॉग
  • मौसम
  • Live Blog

© 2026 mintwire