• Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
mintwire
  • होम
  • देश
  • राज्य
  • एजुकेशन
  • स्पोर्ट्स
  • उत्तराखंड
  • ब्लॉग
  • मौसम
  • Live Blog
No Result
View All Result
  • होम
  • देश
  • राज्य
  • एजुकेशन
  • स्पोर्ट्स
  • उत्तराखंड
  • ब्लॉग
  • मौसम
  • Live Blog
No Result
View All Result
mintwire
No Result
View All Result

यमकेश्वर सीएचसी में अल्ट्रासाउंड सेवा शुरू, पहले दिन 17 मरीजों की जांच

Mintwire by Mintwire
06/03/2026
in उत्तराखंड, देश, राज्य
0

पौड़ी गढ़वाल: जनपद के दूरस्थ क्षेत्र यमकेश्वर में स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने की दिशा में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र यमकेश्वर में अल्ट्रासाउंड सेवा शुरू कर दी गई है. जिलाधिकारी स्वाति एस. भदौरिया के निर्देशन में शुरू की गई इस सुविधा से अब क्षेत्र के लोगों को स्थानीय स्तर पर ही महत्वपूर्ण जांच की सुविधा मिल सकेगी.

सीएमओ ने किया सेवा का शुभारंभ

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. शिव मोहन शुक्ला ने स्वयं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचकर अल्ट्रासाउंड सेवा का शुभारंभ किया. इस दौरान उन्होंने मरीजों के अल्ट्रासाउंड भी किए. पहले ही दिन कुल 17 मरीजों की जांच की गई, जिनमें 7 गर्भवती महिलाएं शामिल रहीं.

गर्भवती महिलाओं को मिला लाभ

जांच के माध्यम से गर्भवती महिलाओं के स्वास्थ्य की स्थिति का आकलन कर उन्हें आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श दिया गया. सीएमओ ने बताया कि पहले इस जांच के लिए मरीजों को दूरस्थ अस्पतालों तक जाना पड़ता था, जिससे समय और धन दोनों खर्च होते थे.

हर महीने नियमित रूप से मिलेगी सुविधा

मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने बताया कि अब प्रत्येक माह के प्रथम और तृतीय शुक्रवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र यमकेश्वर में नियमित रूप से अल्ट्रासाउंड सेवा उपलब्ध कराई जाएगी, जिससे गर्भवती महिलाओं सहित अन्य मरीजों को समय पर जांच और परामर्श मिल सकेगा.

दूरस्थ क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाएं मजबूत करने पर जोर

सीएमओ ने बताया कि जिलाधिकारी के निर्देशन में जनपद के दूरस्थ और ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सुविधाओं को सुदृढ़ करने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं, ताकि आम जनता को बेहतर और सुलभ स्वास्थ्य सेवाएं मिल सकें. इस दौरान उन्होंने अस्पताल की व्यवस्थाओं का भी जायजा लिया.

इस अवसर पर चिकित्सा अधिकारी डॉ. प्रदीप बिष्ट, डॉ. शुभम मुयाल, महिला चिकित्साधिकारी डॉ. आंचल सिलोड़ी, एक्सरे टेक्नीशियन मुकेश चमोली सहित अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे.

Tags: UttarakhandUttarakhand news hindiuttarakhnad news
Previous Post

सरकार गांव के द्वार: अगरोड़ा शिविर में समस्याओं का मौके पर समाधान… 106 लोगों को मिला योजनाओं का लाभ

Next Post

पशुपालन से बदल रही गांवों की तस्वीर, सैकड़ों ग्रामीण बने स्वरोजगार… पलायन पर भी लगाम

Next Post

पशुपालन से बदल रही गांवों की तस्वीर, सैकड़ों ग्रामीण बने स्वरोजगार... पलायन पर भी लगाम

Please login to join discussion

Recent Posts

  • दिल्ली के स्वरूप नगर में गोदाम में भीषण आग, बचने के लिए लोगों ने लगाई छलांग; 6 घायल 13/09/2026
  • 1.7 million फॉलोअर्स वाला शायरी कंटेंट क्रिएटर शमिद आलम लापता, कई दिनों से नहीं मिली कोई खबर 13/09/2026
  • राजा भैया का Gen-Z पर निशाना, बोले- ‘शास्त्र के साथ शस्त्र भी धारण करना होगा’, दिल्ली प्रदर्शन को लेकर भी उठाए सवाल 13/09/2026
  • ‘मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे रहा हूं…’, CJP संस्थापक अभिजीत दिपके के व्यंग्यात्मक पत्र पर बवाल, लेटरहेड के इस्तेमाल को लेकर भी उठे सवाल 13/09/2026
  • योगी आदित्यनाथ ने हॉकी में पाकिस्तान की हार पर जताई खुशी, बोले- ‘भारत की बेटियों ने पाकिस्तान को भी धो दिया’ 13/09/2026
  • 19 राज्यों में आज मूसलाधार बारिश और तूफानी हवाओं का अलर्ट, 70 KM की रफ्तार से चल सकती है हवा; दिल्ली-UP समेत कई राज्य प्रभावित 13/09/2026
  • मलेशियाई पीएम का बॉलीवुड अंदाज़, किशोर कुमार का गाना ‘ख्वाब हो तुम या कोई हकीकत’ गाकर जीता दिल 13/09/2026
  • केदारनाथ पैदल मार्ग पर फिर आया मलबा, बारिश के चलते सोनप्रयाग और गौरीकुंड में रोके गए यात्री 12/09/2026
  • हरीश रावत के इस्तीफे से कांग्रेस में सियासी हलचल, प्रदेश अध्यक्ष बोले- ‘10 साल पहले ही हो चुकी कार्रवाई’ 12/09/2026
  • रील बनाने के लिए तेज बहती नदी में SUV उतारी, देखते ही देखते फंस गई गाड़ी; बाल-बाल बचे युवक 12/09/2026
mintwire
mintwire

Connact us on social media

  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy

© 2026 mintwire

No Result
View All Result
  • होम
  • देश
  • राज्य
  • एजुकेशन
  • स्पोर्ट्स
  • उत्तराखंड
  • ब्लॉग
  • मौसम
  • Live Blog

© 2026 mintwire