• Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
mintwire
  • होम
  • देश
  • राज्य
  • एजुकेशन
  • स्पोर्ट्स
  • उत्तराखंड
  • ब्लॉग
  • मौसम
  • Live Blog
No Result
View All Result
  • होम
  • देश
  • राज्य
  • एजुकेशन
  • स्पोर्ट्स
  • उत्तराखंड
  • ब्लॉग
  • मौसम
  • Live Blog
No Result
View All Result
mintwire
No Result
View All Result

सरकार गांव के द्वार: अगरोड़ा शिविर में समस्याओं का मौके पर समाधान… 106 लोगों को मिला योजनाओं का लाभ

Mintwire by Mintwire
06/03/2026
in उत्तराखंड, देश, राज्य
0

पौड़ी गढ़वाल: जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार अभियान के तहत विकासखंड कल्जीखाल की न्याय पंचायत अगरोड़ा में बहुउद्देश्यीय शिविर आयोजित किया गया. शिविर में कुल 24 शिकायतें दर्ज हुईं, जिनमें से अधिकांश का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया, जबकि शेष शिकायतों के समाधान के लिए संबंधित विभागों को निर्देश दिए गए.

संयुक्त मजिस्ट्रेट की अध्यक्षता में हुआ शिविर

शिविर की अध्यक्षता संयुक्त मजिस्ट्रेट दीक्षिता जोशी ने की. उन्होंने स्थानीय लोगों की समस्याएं सुनते हुए कई शिकायतों का मौके पर ही समाधान कराया. साथ ही शेष शिकायतों के त्वरित निस्तारण के लिए संबंधित विभागों के अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए.

अधिकारियों को फील्ड में जाकर समस्याएं सुनने के निर्देश

संयुक्त मजिस्ट्रेट ने कहा कि क्षेत्रीय अधिकारी नियमित रूप से फील्ड में जाकर आमजन की समस्याएं सुनें और यथासंभव मौके पर ही उनका समाधान करें, ताकि लोगों को छोटी-छोटी समस्याओं के लिए मुख्यालय के चक्कर न लगाने पड़ें. इस दौरान उन्होंने विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉलों का निरीक्षण भी किया.

23 विभागों के स्टॉल, 106 लोगों को योजनाओं का लाभ

नोडल अधिकारी शिविर एवं मत्स्य अधिकारी अभिषेक मिश्रा ने बताया कि शिविर में स्वास्थ्य, समाज कल्याण, राजस्व, वन, आयुर्वेदिक एवं यूनानी, पशुपालन, कृषि और उद्यान सहित कुल 23 विभागों के स्टॉल लगाए गए थे. विभिन्न विभागों की ओर से 106 लोगों को मौके पर ही सरकारी योजनाओं का लाभ दिया गया, जबकि पांच लोगों के विभिन्न प्रमाण पत्र भी बनाए गए.

इस अवसर पर कनिष्ठ उप प्रमुख दीपक असवाल, क्षेत्र पंचायत सदस्य सुषमा बिष्ट, ग्राम प्रधान अगरोड़ा वंदना बिष्ट, खंड विकास अधिकारी चंद्र प्रकाश बलूनी, मत्स्य निरीक्षक पुरुषोत्तम गुसाईं सहित अन्य अधिकारी और स्थानीय ग्रामीण उपस्थित रहे.

Tags: Uttarakhand news
Previous Post

बिजली व्यवस्था पर डीएम सख्त, ब्रेकडाउन और बिलिंग सुधार के निर्देश… 1912 शिकायतों की होगी निगरानी

Next Post

यमकेश्वर सीएचसी में अल्ट्रासाउंड सेवा शुरू, पहले दिन 17 मरीजों की जांच

Next Post

यमकेश्वर सीएचसी में अल्ट्रासाउंड सेवा शुरू, पहले दिन 17 मरीजों की जांच

Please login to join discussion

Recent Posts

  • दिल्ली के स्वरूप नगर में गोदाम में भीषण आग, बचने के लिए लोगों ने लगाई छलांग; 6 घायल 13/09/2026
  • 1.7 million फॉलोअर्स वाला शायरी कंटेंट क्रिएटर शमिद आलम लापता, कई दिनों से नहीं मिली कोई खबर 13/09/2026
  • राजा भैया का Gen-Z पर निशाना, बोले- ‘शास्त्र के साथ शस्त्र भी धारण करना होगा’, दिल्ली प्रदर्शन को लेकर भी उठाए सवाल 13/09/2026
  • ‘मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे रहा हूं…’, CJP संस्थापक अभिजीत दिपके के व्यंग्यात्मक पत्र पर बवाल, लेटरहेड के इस्तेमाल को लेकर भी उठे सवाल 13/09/2026
  • योगी आदित्यनाथ ने हॉकी में पाकिस्तान की हार पर जताई खुशी, बोले- ‘भारत की बेटियों ने पाकिस्तान को भी धो दिया’ 13/09/2026
  • 19 राज्यों में आज मूसलाधार बारिश और तूफानी हवाओं का अलर्ट, 70 KM की रफ्तार से चल सकती है हवा; दिल्ली-UP समेत कई राज्य प्रभावित 13/09/2026
  • मलेशियाई पीएम का बॉलीवुड अंदाज़, किशोर कुमार का गाना ‘ख्वाब हो तुम या कोई हकीकत’ गाकर जीता दिल 13/09/2026
  • केदारनाथ पैदल मार्ग पर फिर आया मलबा, बारिश के चलते सोनप्रयाग और गौरीकुंड में रोके गए यात्री 12/09/2026
  • हरीश रावत के इस्तीफे से कांग्रेस में सियासी हलचल, प्रदेश अध्यक्ष बोले- ‘10 साल पहले ही हो चुकी कार्रवाई’ 12/09/2026
  • रील बनाने के लिए तेज बहती नदी में SUV उतारी, देखते ही देखते फंस गई गाड़ी; बाल-बाल बचे युवक 12/09/2026
mintwire
mintwire

Connact us on social media

  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy

© 2026 mintwire

No Result
View All Result
  • होम
  • देश
  • राज्य
  • एजुकेशन
  • स्पोर्ट्स
  • उत्तराखंड
  • ब्लॉग
  • मौसम
  • Live Blog

© 2026 mintwire