Monday, August 3, 2026
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
mintwire
  • होम
  • देश
  • राज्य
  • एजुकेशन
  • स्पोर्ट्स
  • उत्तराखंड
  • ब्लॉग
  • मौसम
  • Live Blog
No Result
View All Result
  • होम
  • देश
  • राज्य
  • एजुकेशन
  • स्पोर्ट्स
  • उत्तराखंड
  • ब्लॉग
  • मौसम
  • Live Blog
No Result
View All Result
mintwire
No Result
View All Result
  • होम
  • देश
  • राज्य
  • एजुकेशन
  • स्पोर्ट्स
  • उत्तराखंड
  • ब्लॉग
  • मौसम
  • Live Blog

पौड़ी: जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार अभियान तेज़, लाखों लोगों को हो रहा फायदा

Mintwire by Mintwire
08/03/2026
in उत्तराखंड, राज्य
0

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की पहल पर शुरू किए गए ‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’ अभियान के तहत जनपद पौड़ी गढ़वाल में प्रशासन गांव-गांव पहुंचकर लोगों की समस्याओं का समाधान कर रहा है. इस अभियान का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों तक सरकारी योजनाओं की पहुंच बढ़ाना और आमजन को सीधे लाभान्वित करना है.

जिलाधिकारी स्वाति एस. भदौरिया के निर्देशन में जिला प्रशासन द्वारा विभिन्न विभागों के समन्वय से न्याय पंचायत स्तर पर बहुउद्देश्यीय शिविर आयोजित किए जा रहे हैं. इन शिविरों में ग्रामीणों को एक ही स्थान पर कई विभागों की सेवाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं, जिससे लोगों को सरकारी कार्यालयों के चक्कर नहीं लगाने पड़ रहे हैं.

102 न्याय पंचायत शिविर आयोजित

18 दिसंबर 2025 से 6 मार्च 2026 तक जनपद की 102 न्याय पंचायतों में बहुउद्देश्यीय शिविर आयोजित किए जा चुके हैं. इन शिविरों में कुल 45,083 लोगों ने भागीदारी की. इस दौरान 3,310 शिकायतें दर्ज की गईं, जिनमें से 1,838 शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया. बाकी शिकायतों को संबंधित विभागों को कार्रवाई के लिए भेज दिया गया है.

शिविरों के दौरान प्रशासन ने नागरिकों को त्वरित सेवाएं देने पर विशेष जोर दिया. इसी क्रम में 2,420 लोगों के विभिन्न प्रमाण-पत्र मौके पर ही जारी किए गए. इसके अलावा अलग-अलग विभागों की योजनाओं के माध्यम से 15,324 पात्र लाभार्थियों को सीधे लाभ पहुंचाया गया.

लोगों की समस्याओं का किया जा रहा समाधान

जिलाधिकारी स्वाति एस. भदौरिया ने बताया कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशन में प्रशासन गांव-गांव तक पहुंचकर लोगों की समस्याओं का समाधान कर रहा है. उन्होंने कहा कि इस अभियान से ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को उनके नजदीक ही सरकारी सेवाएं मिल रही हैं और पात्र लोगों को योजनाओं से जोड़ा जा रहा है.

उन्होंने बताया कि यह अभियान 18 दिसंबर से शुरू होकर 18 मार्च तक चलेगा. इसके तहत जनपद की कुल 115 न्याय पंचायतों में बहुउद्देश्यीय शिविर आयोजित करने का लक्ष्य रखा गया है, ताकि ज्यादा से ज्यादा लोगों तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाया जा सके. इस पहल से प्रशासन और जनता के बीच संवाद भी मजबूत हुआ है और ग्रामीण क्षेत्रों में जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन को बढ़ावा मिला है.

Tags: UttarakhandUttarakhand news hindi
Previous Post

होली पर हुड़दंग पड़ा भारी… कण्वाश्रम में मारपीट कर फरार तीन आरोपी कोटद्वार पुलिस ने दबोचे

Next Post

विश्व ग्लूकोमा सप्ताह पर श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल ने किया वॉकाथॉन, दिया जागरूकता का संदेश

Next Post

विश्व ग्लूकोमा सप्ताह पर श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल ने किया वॉकाथॉन, दिया जागरूकता का संदेश

mintwire
  • Facebook
  • Instagram
  • YouTube
  • WhatsApp
  • X
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • होम
  • देश
  • राज्य
  • एजुकेशन
  • स्पोर्ट्स
  • उत्तराखंड
  • ब्लॉग
  • मौसम
  • Live Blog

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.