• Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
mintwire
  • होम
  • देश
  • राज्य
  • एजुकेशन
  • स्पोर्ट्स
  • उत्तराखंड
  • ब्लॉग
  • मौसम
  • Live Blog
No Result
View All Result
  • होम
  • देश
  • राज्य
  • एजुकेशन
  • स्पोर्ट्स
  • उत्तराखंड
  • ब्लॉग
  • मौसम
  • Live Blog
No Result
View All Result
mintwire
No Result
View All Result

विश्व ग्लूकोमा सप्ताह पर श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल ने किया वॉकाथॉन, दिया जागरूकता का संदेश

Mintwire by Mintwire
08/03/2026
in उत्तराखंड, राज्य
0

विश्व ग्लूकोमा सप्ताह के अवसर पर श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय और श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के नेत्र रोग विभाग द्वारा रविवार को जनजागरूकता अभियान चलाया गया. इस दौरान अस्पताल परिसर से वॉकाथॉन का आयोजन किया गया, जिसमें डॉक्टरों, नर्सिंग स्टाफ, मेडिकल छात्र-छात्राओं और कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर ग्लूकोमा से बचाव का संदेश दिया.

वॉकाथॉन के दौरान प्रतिभागियों ने हाथों में तख्तियां लेकर लोगों को जागरूक किया. तख्तियों पर लिखे संदेशों के माध्यम से समय-समय पर नेत्र जांच कराने, काला मोतिया से आंखों को बचाने और आंखों में किसी भी प्रकार की समस्या होने पर तुरंत चिकित्सक से संपर्क करने की अपील की गई.

आयोजित की गई रैली

रैली श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल स्थित श्री गुरु राम राय इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल एंड हेल्थ साइंसेज से शुरू होकर लाल पुल तक पहुंची और वहां से यू-टर्न लेकर वापस अस्पताल परिसर में आकर समाप्त हुई.

ग्लूकोमा को लेकर किया जागरूक

इस अवसर पर नेत्र रोग विभाग की विभागाध्यक्ष और ग्लूकोमा विशेषज्ञ डॉ. प्रियंका गुप्ता ने बताया कि ग्लूकोमा को “दृष्टि का मौन चोर” कहा जाता है, क्योंकि यह बीमारी शुरुआती अवस्था में बिना किसी स्पष्ट लक्षण के धीरे-धीरे बढ़ती है. उन्होंने कहा कि नियमित नेत्र जांच के माध्यम से इस बीमारी का समय रहते पता लगाया जा सकता है और स्थायी दृष्टि हानि से बचा जा सकता है.

उन्होंने बताया कि इंट्राऑक्यूलर प्रेशर यानी आंखों के दबाव की जांच, ऑप्टिक नर्व का परीक्षण और विजुअल फील्ड जांच जैसे सरल परीक्षणों के जरिए ग्लूकोमा की पहचान शुरुआती अवस्था में की जा सकती है. अस्पताल का नेत्र रोग विभाग आधुनिक जांच सुविधाओं और नवीनतम उपचार विकल्पों से सुसज्जित है.

निःशुल्क जांच शिविर का आयोजन

अस्पताल में 9 मार्च से 14 मार्च तक निःशुल्क जांच शिविर का आयोजन भी किया जा रहा है. इस शिविर में लेजर उपचार और चयनित सर्जरी भी निःशुल्क उपलब्ध कराई जाएगी. 40 वर्ष से अधिक आयु के लोगों, मधुमेह और उच्च रक्तचाप के मरीजों, स्टेरॉयड का उपयोग करने वाले लोगों, आंख में गंभीर चोट लगने वाले या परिवार में ग्लूकोमा का इतिहास रखने वालों से नियमित नेत्र जांच कराने की अपील की गई है.

कार्यक्रम में चिकित्सा अधीक्षक डॉ. वीरेंद्र वर्मा, डॉ. अबिन पाल, डॉ. पुनीत ओहरी, डॉ. राजीव आजाद, डॉ. तनुज भाटिया, डॉ. ललित वार्ष्णेय और डॉ. संजय साधू सहित अन्य लोग उपस्थित रहे.

Tags: UttarakhandUttarakhand news
Previous Post

पौड़ी: जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार अभियान तेज़, लाखों लोगों को हो रहा फायदा

Next Post

महिला दिवस से पहले श्रीनगर में ‘अलकनंदिनी सम्मान समारोह’, अलग-अलग क्षेत्रों में अच्छा काम करने वाली 30 महिलाएं सम्मानित

Next Post

महिला दिवस से पहले श्रीनगर में ‘अलकनंदिनी सम्मान समारोह’, अलग-अलग क्षेत्रों में अच्छा काम करने वाली 30 महिलाएं सम्मानित

Recent Posts

  • PM मोदी के जन्मदिन पर बड़ा आयोजन, वडनगर-वाराणसी से निकलेंगी ‘सेवा संकल्प’ बाइक यात्राएं 16/09/2026
  • मक्का के पास ड्रोन हमले पर भारत चिंतित, सऊदी अरब की संप्रभुता पर हमलों की निंदा 16/09/2026
  • लखनऊ में भी हिट एंड रन, महिला को मारी टक्कर, कार से खदेड़ा 16/09/2026
  • शहनाज गिल की फ्लाइट में अटकी सांसें, तेज टर्बुलेंस से डरीं एक्ट्रेस; बोलीं- ‘आज बहुत मुश्किल से बचे’ 16/09/2026
  • ₹11 का प्रोडक्ट, ₹325 MRP! अस्पतालों में मेडिकल सामान की कीमतों पर तुकाराम मुंढे ने उठाए सवाल 16/09/2026
  • रैपिडो पर 10 लाख रुपये का जुर्माना, ज्यादा किराया देने के लिए दबाव बनाने का आरोप 16/09/2026
  • विदाई से पहले मानसून ने दिखाया तेवर! दिल्ली-UP_उत्तराखंड समेत इन राज्यों में बारिश का अलर्ट, जानें आज कैसा रहेगा मौसम 16/09/2026
  • उत्तराखंड में चुनाव से पहले बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 3 साल से एक ही जगह जमे अधिकारियों की बनेगी सूची 16/09/2026
  • Swatantra Bhardwaj को बड़ी राहत, दिल्ली कोर्ट ने 3 हफ्ते की अंतरिम जमानत दी; POCSO और SC/ST एक्ट में दर्ज है केस 15/09/2026
  • फोन की EMI नहीं भरी तो एजेंट ने खून से निकलवाया पैसा, लखनऊ में युवक को बंधक बनाकर ले गए ब्लड बैंक 15/09/2026
mintwire
mintwire

Connact us on social media

  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy

© 2026 mintwire

No Result
View All Result
  • होम
  • देश
  • राज्य
  • एजुकेशन
  • स्पोर्ट्स
  • उत्तराखंड
  • ब्लॉग
  • मौसम
  • Live Blog

© 2026 mintwire