• Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
mintwire
  • होम
  • देश
  • राज्य
  • एजुकेशन
  • स्पोर्ट्स
  • उत्तराखंड
  • ब्लॉग
  • मौसम
  • Live Blog
No Result
View All Result
  • होम
  • देश
  • राज्य
  • एजुकेशन
  • स्पोर्ट्स
  • उत्तराखंड
  • ब्लॉग
  • मौसम
  • Live Blog
No Result
View All Result
mintwire
No Result
View All Result

यूकेएसएसएससी ने सहायक कृषि अधिकारी भर्ती का अंतिम परिणाम जारी किया, ऐसे देखें अपना रिज़ल्ट

Mintwire by Mintwire
02/04/2026
in उत्तराखंड, राज्य
0


उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (यूकेएसएसएससी) ने सहायक कृषि अधिकारी भर्ती परीक्षा का अंतिम परिणाम घोषित कर दिया है. अभ्यर्थी आयोग की आधिकारिक वेबसाइट www.sssc.uk.gov.in पर जाकर अपना परिणाम देख सकते हैं. इस भर्ती प्रक्रिया के पूरा होने के साथ ही चयनित अभ्यर्थियों के नियुक्ति का रास्ता साफ हो गया है.

आयोग के सचिव डॉ. शिव कुमार बरनवाल के अनुसार कृषि विभाग में सहायक कृषि अधिकारी एवं प्राविधिक सहायक (अभियंत्रण शाखा) के पदों पर भर्ती के लिए लिखित परीक्षा 21 दिसंबर 2025 को आयोजित की गई थी. परीक्षा के बाद आयोग ने रिक्त पदों के सापेक्ष डेढ़ गुना अभ्यर्थियों की औपबंधिक श्रेष्ठता सूची जारी की थी, जिसमें कुल 17 अभ्यर्थियों को अभिलेख सत्यापन के लिए आमंत्रित किया गया.

क्या रहा प्रोसेस

आयोग द्वारा इन अभ्यर्थियों के दस्तावेजों की जांच आयोग कार्यालय में निर्धारित तिथि पर की गई. अभिलेख सत्यापन की प्रक्रिया पूरी होने के बाद पात्र पाए गए अभ्यर्थियों की अंतिम चयन सूची तैयार कर संबंधित विभाग को भेज दी गई है. अब विभाग की ओर से आगे की नियुक्ति प्रक्रिया पूरी की जाएगी.

हालांकि इस भर्ती प्रक्रिया में कुछ अभ्यर्थियों को बाहर भी होना पड़ा. आयोग के अनुसार कुल 17 अभ्यर्थियों में से एक अभ्यर्थी 24 मार्च 2026 को आयोजित अभिलेख सत्यापन के दौरान अनुपस्थित रहा. इसके अलावा दो अन्य अभ्यर्थी निर्धारित शैक्षणिक योग्यता को पूरा नहीं कर सके. नियमों के अनुसार इन तीनों अभ्यर्थियों का अभ्यर्थन निरस्त कर दिया गया है.

भर्ती प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी

आयोग ने स्पष्ट किया है कि भर्ती प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी और नियमों के अनुरूप संपन्न कराई गई है. सभी अभ्यर्थियों के दस्तावेजों की बारीकी से जांच की गई और केवल पात्र अभ्यर्थियों को ही अंतिम चयन सूची में स्थान दिया गया है.

इस भर्ती के माध्यम से कुल 10 रिक्त पदों को भरा जाना है. चयनित अभ्यर्थियों को जल्द ही संबंधित विभाग में नियुक्ति दी जाएगी. आयोग ने अभ्यर्थियों को सलाह दी है कि वे आधिकारिक वेबसाइट पर समय-समय पर अपडेट देखते रहें, ताकि नियुक्ति से संबंधित किसी भी सूचना से वे वंचित न रहें.

Tags: UttarakhandUttarakhand news
Previous Post

पश्चिम बंगाल SIR विवाद… न्यायिक अधिकारियों के घेराव पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, सुरक्षा बढ़ाने के आदेश

Next Post

पौड़ी के केंद्रीय विद्यालय में एंटी ड्रग यूनिट गठित… नशा उन्मूलन के लिए चलेगा जागरूकता अभियान

Next Post

पौड़ी के केंद्रीय विद्यालय में एंटी ड्रग यूनिट गठित... नशा उन्मूलन के लिए चलेगा जागरूकता अभियान

Recent Posts

  • PM मोदी के जन्मदिन पर बड़ा आयोजन, वडनगर-वाराणसी से निकलेंगी ‘सेवा संकल्प’ बाइक यात्राएं 16/09/2026
  • मक्का के पास ड्रोन हमले पर भारत चिंतित, सऊदी अरब की संप्रभुता पर हमलों की निंदा 16/09/2026
  • लखनऊ में भी हिट एंड रन, महिला को मारी टक्कर, कार से खदेड़ा 16/09/2026
  • शहनाज गिल की फ्लाइट में अटकी सांसें, तेज टर्बुलेंस से डरीं एक्ट्रेस; बोलीं- ‘आज बहुत मुश्किल से बचे’ 16/09/2026
  • ₹11 का प्रोडक्ट, ₹325 MRP! अस्पतालों में मेडिकल सामान की कीमतों पर तुकाराम मुंढे ने उठाए सवाल 16/09/2026
  • रैपिडो पर 10 लाख रुपये का जुर्माना, ज्यादा किराया देने के लिए दबाव बनाने का आरोप 16/09/2026
  • विदाई से पहले मानसून ने दिखाया तेवर! दिल्ली-UP_उत्तराखंड समेत इन राज्यों में बारिश का अलर्ट, जानें आज कैसा रहेगा मौसम 16/09/2026
  • उत्तराखंड में चुनाव से पहले बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 3 साल से एक ही जगह जमे अधिकारियों की बनेगी सूची 16/09/2026
  • Swatantra Bhardwaj को बड़ी राहत, दिल्ली कोर्ट ने 3 हफ्ते की अंतरिम जमानत दी; POCSO और SC/ST एक्ट में दर्ज है केस 15/09/2026
  • फोन की EMI नहीं भरी तो एजेंट ने खून से निकलवाया पैसा, लखनऊ में युवक को बंधक बनाकर ले गए ब्लड बैंक 15/09/2026
mintwire
mintwire

Connact us on social media

  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy

© 2026 mintwire

No Result
View All Result
  • होम
  • देश
  • राज्य
  • एजुकेशन
  • स्पोर्ट्स
  • उत्तराखंड
  • ब्लॉग
  • मौसम
  • Live Blog

© 2026 mintwire