एक्ट्रेस और सिंगर शहनाज गिल को हाल ही में फ्लाइट के दौरान मुश्किल हालात का सामना करना पड़ा। तेज टर्बुलेंस के बीच शहनाज काफी घबराई हुई नजर आईं और लगातार प्रार्थना करती दिखीं।
‘वाहेगुरु’ का जाप करती दिखीं शहनाज
शहनाज अपने भाई शहबाज बदेशा के साथ सफर कर रही थीं। फ्लाइट में हवा के तेज झटकों के दौरान वह ‘वाहेगुरु, वाहेगुरु’ का जाप करती नजर आईं। वहीं, शहबाज भी अपनी घबराहट छिपाने की कोशिश करते दिखे।
सुरक्षित लैंडिंग के बाद ली राहत की सांस
वीडियो में फ्लाइट के लैंडिंग के समय शहनाज सुरक्षित उतरने की दुआ करती नजर आईं। विमान के सुरक्षित लैंड होते ही शहनाज समेत यात्रियों ने राहत की सांस ली।
शहनाज ने शेयर किया वीडियो
शहनाज ने इस मुश्किल सफर का वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर करते हुए लिखा, “आज बहुत मुश्किल से बचे… शुक्र है कि हम सुरक्षित लैंड कर गए।” रिपोर्ट्स के मुताबिक फ्लाइट मुंबई एयरपोर्ट पर उतरी, हालांकि उन्होंने यात्रा कहां से शुरू की थी, इसकी जानकारी सामने नहीं आई है।
‘बिग बॉस 13’ से मिली खास पहचान
शहनाज गिल को ‘बिग बॉस 13’ से देशभर में पहचान मिली थी। शो में सिद्धार्थ शुक्ला के साथ उनकी बॉन्डिंग को दर्शकों ने काफी पसंद किया था।
एक्टिंग और सिंगिंग में बना रहीं पहचान
शहनाज अब एक्टिंग, सिंगिंग और प्रोडक्शन में भी सक्रिय हैं। हाल में वह ‘इश्कनामा’ (2026) और पंजाबी फिल्म ‘सिंह वर्सेस कौर 2’ में नजर आई थीं।


