• Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
mintwire
  • होम
  • देश
  • राज्य
  • एजुकेशन
  • स्पोर्ट्स
  • उत्तराखंड
  • ब्लॉग
  • मौसम
  • Live Blog
No Result
View All Result
  • होम
  • देश
  • राज्य
  • एजुकेशन
  • स्पोर्ट्स
  • उत्तराखंड
  • ब्लॉग
  • मौसम
  • Live Blog
No Result
View All Result
mintwire
No Result
View All Result

लखनऊ में भी हिट एंड रन, महिला को मारी टक्कर, कार से खदेड़ा

Mintwire by Mintwire
16/09/2026
in देश, राज्य
0

लखनऊ में हिट एंड रन का मामला सामने आया है. गोमतीनगर विस्तार थाना क्षेत्र में जनेश्वर मिश्र पार्क के पास एक युवक पर अपनी महिला मित्र को कार से टक्कर मारकर फरार होने का आरोप है. घायल महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. पुलिस ने मामले में FIR दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है.

दूसरी महिला के साथ देखकर हुआ विवाद

पुलिस के मुताबिक, सुबह अनामिका नाम की युवती जनेश्वर मिश्र पार्क के पास चाय पीने पहुंची थी. इसी दौरान उसका पुरुष मित्र शाहनवाज भी एक दूसरी महिला के साथ वहां पहुंच गया. शाहनवाज को दूसरी महिला के साथ देखकर अनामिका नाराज हो गई और दोनों के बीच विवाद शुरू हो गया.

कार के सामने खड़ी हो गई युवती

विवाद के बाद शाहनवाज दूसरी महिला के साथ कार में बैठकर वहां से जाने लगा. इसी दौरान अनामिका कार के सामने खड़ी हो गई. आरोप है कि शाहनवाज ने कार रोकने के बजाय उसे आगे बढ़ा दिया. इससे अनामिका सड़क पर गिरकर घायल हो गई.

घायल महिला अस्पताल में भर्ती

घटना के बाद शाहनवाज कार लेकर मौके से फरार हो गया. घायल अनामिका को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है. पुलिस के मुताबिक, पीड़िता आरोपी को पहले से जानती थी

पुलिस ने FIR दर्ज कर शुरू की तलाश

पुलिस का कहना है कि पीड़िता की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है. आरोपी की तलाश की जा रही है और मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है.

Tags: lucknowLucknow hit and run caseLucknow hit and run case news
Previous Post

शहनाज गिल की फ्लाइट में अटकी सांसें, तेज टर्बुलेंस से डरीं एक्ट्रेस; बोलीं- ‘आज बहुत मुश्किल से बचे’

Recent Posts

  • लखनऊ में भी हिट एंड रन, महिला को मारी टक्कर, कार से खदेड़ा 16/09/2026
  • शहनाज गिल की फ्लाइट में अटकी सांसें, तेज टर्बुलेंस से डरीं एक्ट्रेस; बोलीं- ‘आज बहुत मुश्किल से बचे’ 16/09/2026
  • ₹11 का प्रोडक्ट, ₹325 MRP! अस्पतालों में मेडिकल सामान की कीमतों पर तुकाराम मुंढे ने उठाए सवाल 16/09/2026
  • रैपिडो पर 10 लाख रुपये का जुर्माना, ज्यादा किराया देने के लिए दबाव बनाने का आरोप 16/09/2026
  • विदाई से पहले मानसून ने दिखाया तेवर! दिल्ली-UP_उत्तराखंड समेत इन राज्यों में बारिश का अलर्ट, जानें आज कैसा रहेगा मौसम 16/09/2026
  • उत्तराखंड में चुनाव से पहले बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 3 साल से एक ही जगह जमे अधिकारियों की बनेगी सूची 16/09/2026
  • Swatantra Bhardwaj को बड़ी राहत, दिल्ली कोर्ट ने 3 हफ्ते की अंतरिम जमानत दी; POCSO और SC/ST एक्ट में दर्ज है केस 15/09/2026
  • फोन की EMI नहीं भरी तो एजेंट ने खून से निकलवाया पैसा, लखनऊ में युवक को बंधक बनाकर ले गए ब्लड बैंक 15/09/2026
  • UPI पेमेंट पर लगेगा चार्ज? ₹2,000 से ज्यादा के ट्रांजैक्शन को लेकर सरकार ने साफ किया पूरा मामला 15/09/2026
  • 20 राज्यों में आंधी-बारिश और तूफान का अलर्ट, 60 KM की रफ्तार से चल सकती हैं हवाएं; गुजरात के 8 जिलों में रेड अलर्ट 15/09/2026
mintwire
mintwire

Connact us on social media

  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy

© 2026 mintwire

No Result
View All Result
  • होम
  • देश
  • राज्य
  • एजुकेशन
  • स्पोर्ट्स
  • उत्तराखंड
  • ब्लॉग
  • मौसम
  • Live Blog

© 2026 mintwire