Wednesday, July 29, 2026
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
mintwire
  • होम
  • देश
  • राज्य
  • एजुकेशन
  • स्पोर्ट्स
  • उत्तराखंड
  • ब्लॉग
  • मौसम
  • Live Blog
No Result
View All Result
  • होम
  • देश
  • राज्य
  • एजुकेशन
  • स्पोर्ट्स
  • उत्तराखंड
  • ब्लॉग
  • मौसम
  • Live Blog
No Result
View All Result
mintwire
No Result
View All Result
  • होम
  • देश
  • राज्य
  • एजुकेशन
  • स्पोर्ट्स
  • उत्तराखंड
  • ब्लॉग
  • मौसम
  • Live Blog

पौड़ी में LPG जांच अभियान तेज. 25 प्रतिष्ठानों की जांच, सभी व्यवस्थाएं मिलीं दुरुस्त

Mintwire by Mintwire
04/04/2026
in उत्तराखंड, देश, राज्य
0

जनपद में एलपीजी गैस आपूर्ति व्यवस्था को पारदर्शी और सुचारु बनाए रखने के लिए खाद्य विभाग द्वारा लगातार छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है. इसी क्रम में पूर्ति विभाग की टीमों ने जिलेभर में गैस गोदामों, पेट्रोल पंपों और विभिन्न व्यावसायिक प्रतिष्ठानों का औचक निरीक्षण किया.

अभियान के तहत कुल 25 प्रतिष्ठानों की जांच की गई, जिनमें 6 गैस गोदाम, 1 पेट्रोल पंप और 18 व्यावसायिक प्रतिष्ठान शामिल रहे. निरीक्षण के दौरान टीमों ने एलपीजी वितरण प्रणाली, स्टॉक रजिस्टर और उपभोक्ताओं को दी जा रही सेवाओं का गहन परीक्षण किया.

कोटद्वार और पौड़ी में विशेष जांच

कोटद्वार क्षेत्र में 2 गैस गोदामों और 8 व्यावसायिक प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया गया. वहीं पौड़ी में 2 गैस गोदामों की जांच की गई. श्रीनगर और थलीसैंण में एक-एक गैस गोदाम का निरीक्षण किया गया.

नौगांवखाल में पेट्रोल पंप सहित जांच

नौगांवखाल क्षेत्र में एक पेट्रोल पंप सहित 8 व्यावसायिक प्रतिष्ठानों की जांच की गई. सभी स्थानों पर गैस गोदामों और प्रतिष्ठानों में निर्धारित मानकों और नियमों का पालन करते हुए कार्य संचालन पाया गया.

प्रशासन का सख्त रुख

जिला पूर्ति अधिकारी अरुण कुमार वर्मा ने बताया कि जिलाधिकारी स्वाति एस. भदौरिया के निर्देशन में यह अभियान चलाया जा रहा है. उन्होंने स्पष्ट किया कि एलपीजी आपूर्ति में किसी भी प्रकार की लापरवाही या अनियमितता बर्दाश्त नहीं की जाएगी.

उन्होंने कहा कि उपभोक्ताओं को समय पर और सही मात्रा में गैस उपलब्ध कराना प्रशासन की प्राथमिकता है. इसी उद्देश्य से जिले में निरीक्षण अभियान लगातार जारी रहेंगे.

Tags: Food department raid newsgas agency checkingGas cylinder inspection Indiagovernment inspection driveHindi news Uttarakhandkotdwar newslocal news PauriLPG checking drive UttarakhandLPG compliance newsLPG inspection PauriLPG supply system IndiaPauri Garhwal NewsPauri latest newsSrinagar Garhwal newsUttarakhand breaking news
Previous Post

कुमार विश्वास की पुरानी भविष्यवाणी वायरल, राघव चड्ढा पर कार्रवाई से सियासत गरमाई

Next Post

देहरादून में पेंशन योजनाओं का बड़ा वेरिफिकेशन ड्राइव… 15 जून तक सभी लाभार्थियों का होगा भौतिक सत्यापन

Next Post

देहरादून में पेंशन योजनाओं का बड़ा वेरिफिकेशन ड्राइव... 15 जून तक सभी लाभार्थियों का होगा भौतिक सत्यापन

Please login to join discussion
mintwire
  • Facebook
  • Instagram
  • YouTube
  • WhatsApp
  • X
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • होम
  • देश
  • राज्य
  • एजुकेशन
  • स्पोर्ट्स
  • उत्तराखंड
  • ब्लॉग
  • मौसम
  • Live Blog

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.