• Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
mintwire
  • होम
  • देश
  • राज्य
  • एजुकेशन
  • स्पोर्ट्स
  • उत्तराखंड
  • ब्लॉग
  • मौसम
  • Live Blog
No Result
View All Result
  • होम
  • देश
  • राज्य
  • एजुकेशन
  • स्पोर्ट्स
  • उत्तराखंड
  • ब्लॉग
  • मौसम
  • Live Blog
No Result
View All Result
mintwire
No Result
View All Result

चारधाम यात्रा से पहले देहरादून में मुख्य मार्गों से हटेंगे ई-रिक्शा, RTO का सख्त प्लान

Mintwire by Mintwire
06/04/2026
in उत्तराखंड, राज्य
0

चारधाम यात्रा से पहले देहरादून में यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए परिवहन विभाग ने सख्ती बढ़ाने का फैसला लिया है. प्रमुख मार्गों पर चल रहे ई-रिक्शा को हटाने के लिए खास योजना तैयार की गई है.

यात्रा सीजन के दौरान मसूरी, सहस्त्रधारा और लच्छीवाला जैसे पर्यटन स्थलों की ओर वाहनों का दबाव बढ़ने की संभावना को देखते हुए यह कदम उठाया जा रहा है. विभाग का मानना है कि मुख्य सड़कों पर अनियमित रूप से चल रहे ई-रिक्शा जाम की बड़ी वजह बन रहे हैं.

ई-रिक्शा के लिए क्या बनाई योजना

परिवहन विभाग के अनुसार, शहर में करीब 4 हजार ई-रिक्शा पंजीकृत हैं. इनके संचालन के लिए अलग-अलग आंतरिक मार्ग निर्धारित किए गए हैं, ताकि ये मुख्य सड़कों के बजाय छोटी गलियों और अंदरूनी रास्तों पर चलें.

हालांकि, बड़ी संख्या में चालक नियमों का पालन नहीं कर रहे हैं और प्रमुख मार्गों पर ई-रिक्शा चला रहे हैं. इससे रोजाना जाम की स्थिति बन रही है. खासतौर पर आईएसबीटी से घंटाघर, घंटाघर से सर्वे चौक और सर्वे चौक से क्रॉसिंग तक ट्रैफिक का दबाव लगातार बना रहता है.

जाम से बचने के लिए निकाला रास्ता

ये सभी मार्ग मसूरी, सहस्त्रधारा और लच्छीवाला जाने वाले वाहनों के लिए मुख्य रास्ते हैं. ऐसे में बाहरी पर्यटक वाहनों और स्थानीय ट्रैफिक के बीच ई-रिक्शा की बढ़ती संख्या जाम को और बढ़ा रही है.

चारधाम यात्रा शुरू होने के बाद यह समस्या और गंभीर हो सकती है. हालांकि परिवहन विभाग पहले भी कई बार ई-रिक्शा संचालन के लिए नियम लागू कर चुका है और उल्लंघन करने वालों के खिलाफ चालान और जब्ती की कार्रवाई भी हुई है, लेकिन जमीनी स्तर पर इसका असर सीमित रहा है.

अब आरटीओ (प्रशासन) संदीप सैनी ने संकेत दिए हैं कि यात्रा से पहले विशेष अभियान चलाया जाएगा और नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी.

ई-ऑटो भी आएंगे कार्रवाई के दायरे में

शहर में बड़ी संख्या में ई-ऑटो भी संचालित हो रहे हैं, जो रेलवे स्टेशन, प्रिंस चौक, तहसील चौक, दर्शनलाल चौक और लैंसडाउन चौक जैसे व्यस्त इलाकों में ट्रैफिक दबाव बढ़ा रहे हैं. इनके लिए स्पष्ट मार्ग और दूरी तय न होने के कारण कई वाहन मनमाने ढंग से मुख्य सड़कों पर चल रहे हैं.

परिवहन विभाग अब ऐसे ई-ऑटो को भी चिह्नित कर कार्रवाई करेगा. चारधाम यात्रा के दौरान पर्यटन स्थलों की ओर जाने वाले वाहनों की संख्या अधिक रहती है, ऐसे में जाम की स्थिति पैदा करने वाले ई-रिक्शा और अन्य वाहनों पर सख्ती की जाएगी, ताकि यात्रा मार्ग बाधित न हों.

Tags: chaar dham yatra newschaardham yatraUttarakhandUttarakhand news
Previous Post

14 अप्रैल को उत्तराखंड दौरे पर आएंगे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, कई बड़ी योजनाओं की देंगे सौगात

Next Post

टिहरी के घनसाली में गैस सिलिंडर के लिए आधी रात लगी भीड़, अफरा-तफरी के बीच प्रशासन ने संभाली स्थिति

Next Post

टिहरी के घनसाली में गैस सिलिंडर के लिए आधी रात लगी भीड़, अफरा-तफरी के बीच प्रशासन ने संभाली स्थिति

Recent Posts

  • दिल्ली के स्वरूप नगर में गोदाम में भीषण आग, बचने के लिए लोगों ने लगाई छलांग; 6 घायल 13/09/2026
  • 1.7 million फॉलोअर्स वाला शायरी कंटेंट क्रिएटर शमिद आलम लापता, कई दिनों से नहीं मिली कोई खबर 13/09/2026
  • राजा भैया का Gen-Z पर निशाना, बोले- ‘शास्त्र के साथ शस्त्र भी धारण करना होगा’, दिल्ली प्रदर्शन को लेकर भी उठाए सवाल 13/09/2026
  • ‘मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे रहा हूं…’, CJP संस्थापक अभिजीत दिपके के व्यंग्यात्मक पत्र पर बवाल, लेटरहेड के इस्तेमाल को लेकर भी उठे सवाल 13/09/2026
  • योगी आदित्यनाथ ने हॉकी में पाकिस्तान की हार पर जताई खुशी, बोले- ‘भारत की बेटियों ने पाकिस्तान को भी धो दिया’ 13/09/2026
  • 19 राज्यों में आज मूसलाधार बारिश और तूफानी हवाओं का अलर्ट, 70 KM की रफ्तार से चल सकती है हवा; दिल्ली-UP समेत कई राज्य प्रभावित 13/09/2026
  • मलेशियाई पीएम का बॉलीवुड अंदाज़, किशोर कुमार का गाना ‘ख्वाब हो तुम या कोई हकीकत’ गाकर जीता दिल 13/09/2026
  • केदारनाथ पैदल मार्ग पर फिर आया मलबा, बारिश के चलते सोनप्रयाग और गौरीकुंड में रोके गए यात्री 12/09/2026
  • हरीश रावत के इस्तीफे से कांग्रेस में सियासी हलचल, प्रदेश अध्यक्ष बोले- ‘10 साल पहले ही हो चुकी कार्रवाई’ 12/09/2026
  • रील बनाने के लिए तेज बहती नदी में SUV उतारी, देखते ही देखते फंस गई गाड़ी; बाल-बाल बचे युवक 12/09/2026
mintwire
mintwire

Connact us on social media

  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy

© 2026 mintwire

No Result
View All Result
  • होम
  • देश
  • राज्य
  • एजुकेशन
  • स्पोर्ट्स
  • उत्तराखंड
  • ब्लॉग
  • मौसम
  • Live Blog

© 2026 mintwire