• Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
mintwire
  • होम
  • देश
  • राज्य
  • एजुकेशन
  • स्पोर्ट्स
  • उत्तराखंड
  • ब्लॉग
  • मौसम
  • Live Blog
No Result
View All Result
  • होम
  • देश
  • राज्य
  • एजुकेशन
  • स्पोर्ट्स
  • उत्तराखंड
  • ब्लॉग
  • मौसम
  • Live Blog
No Result
View All Result
mintwire
No Result
View All Result

टिहरी के घनसाली में गैस सिलिंडर के लिए आधी रात लगी भीड़, अफरा-तफरी के बीच प्रशासन ने संभाली स्थिति

Mintwire by Mintwire
06/04/2026
in उत्तराखंड, राज्य
0

घनसाली क्षेत्र में रसोई गैस सिलिंडर की कमी की खबर ने अचानक लोगों के बीच चिंता का माहौल पैदा कर दिया. इसका असर यह हुआ कि देर रात ही बड़ी संख्या में उपभोक्ता स्थानीय इंडियन गैस एजेंसी के बाहर पहुंच गए और सिलिंडर लेने के लिए लंबी कतारों में खड़े हो गए. आधी रात को इतनी भीड़ जुटने से मौके पर अफरा-तफरी की स्थिति बन गई और लोगों में जल्द से जल्द गैस हासिल करने की होड़ दिखाई देने लगी.

जानकारी के अनुसार, पिछले कुछ दिनों से क्षेत्र में गैस की सप्लाई बाधित चल रही थी. इसी वजह से उपभोक्ताओं में असमंजस और डर का माहौल था कि कहीं उन्हें समय पर गैस न मिल पाए. जैसे ही यह सूचना फैली कि गैस की गाड़ी सुबह पहुंच सकती है, लोग रात में ही एजेंसी के बाहर लाइन लगाकर खड़े हो गए. महिलाओं और बुजुर्गों की भी बड़ी संख्या मौके पर मौजूद रही, जिससे स्थिति और भी संवेदनशील हो गई.

प्रशासन ने लिया एक्शन

मामले की सूचना मिलते ही प्रशासन तुरंत हरकत में आया. एसडीएम घनसाली अलकेश नौडियाल टीम के साथ मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया. उन्होंने लोगों से बातचीत कर उन्हें समझाया कि घबराने की कोई जरूरत नहीं है और व्यवस्था के तहत सभी को गैस उपलब्ध कराई जाएगी. प्रशासन ने स्पष्ट किया कि जिन उपभोक्ताओं की पहले से गैस बुकिंग दर्ज है, उन्हें ही प्राथमिकता के आधार पर सिलिंडर वितरित किए जाएंगे.

एसडीएम ने यह भी बताया कि आधी रात को लगी यह भीड़ काफी हद तक गलत और अपुष्ट सूचनाओं का परिणाम है. कई लोगों ने बिना पुष्टि के खबर फैलने पर जल्दबाजी में एजेंसी पहुंचना शुरू कर दिया, जिससे स्थिति बिगड़ गई. उन्होंने लोगों से अपील की कि अफवाहों पर ध्यान न दें और केवल आधिकारिक जानकारी पर ही भरोसा करें.

लोगों मे क्या-क्या कहा?

स्थानीय समाजसेवी विनोद लाल ने बताया कि करीब पांच दिनों से गैस की सप्लाई नहीं पहुंची थी, जिससे लोगों की परेशानी बढ़ गई थी. खासकर ग्रामीण इलाकों में रहने वाले परिवारों को रसोई चलाने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था. यही कारण है कि जैसे ही गैस आने की संभावना जताई गई, लोग रात से ही इंतजार में जुट गए.

प्रशासन ने मौके पर मौजूद भीड़ को धीरे-धीरे समझाकर वापस घर भेजा और भरोसा दिलाया कि वितरण प्रक्रिया व्यवस्थित तरीके से की जाएगी. साथ ही यह भी कहा गया कि ग्रामीण क्षेत्रों में रोस्टर के आधार पर गैस वितरण किया जाएगा, ताकि हर क्षेत्र तक आपूर्ति सुनिश्चित हो सके.

हालांकि प्रशासन की तत्परता से स्थिति को समय रहते नियंत्रित कर लिया गया, लेकिन इस घटना ने एक बार फिर क्षेत्र में गैस आपूर्ति की अनियमितता और उससे जुड़ी समस्याओं को उजागर कर दिया है. स्थानीय लोगों ने मांग की है कि गैस की सप्लाई नियमित की जाए, ताकि भविष्य में इस तरह की स्थिति दोबारा न बने.

Tags: tehri gas cylinderUttarakhandUttarakhand news
Previous Post

चारधाम यात्रा से पहले देहरादून में मुख्य मार्गों से हटेंगे ई-रिक्शा, RTO का सख्त प्लान

Next Post

उत्तराखंड में टीबी का बढ़ता खतरा, 4 हज़ार से ज़्यादा गांव प्रभावित, हर साल 28 हजार नए मरीज़

Next Post

उत्तराखंड में टीबी का बढ़ता खतरा, 4 हज़ार से ज़्यादा गांव प्रभावित, हर साल 28 हजार नए मरीज़

Recent Posts

  • दिल्ली के स्वरूप नगर में गोदाम में भीषण आग, बचने के लिए लोगों ने लगाई छलांग; 6 घायल 13/09/2026
  • 1.7 million फॉलोअर्स वाला शायरी कंटेंट क्रिएटर शमिद आलम लापता, कई दिनों से नहीं मिली कोई खबर 13/09/2026
  • राजा भैया का Gen-Z पर निशाना, बोले- ‘शास्त्र के साथ शस्त्र भी धारण करना होगा’, दिल्ली प्रदर्शन को लेकर भी उठाए सवाल 13/09/2026
  • ‘मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे रहा हूं…’, CJP संस्थापक अभिजीत दिपके के व्यंग्यात्मक पत्र पर बवाल, लेटरहेड के इस्तेमाल को लेकर भी उठे सवाल 13/09/2026
  • योगी आदित्यनाथ ने हॉकी में पाकिस्तान की हार पर जताई खुशी, बोले- ‘भारत की बेटियों ने पाकिस्तान को भी धो दिया’ 13/09/2026
  • 19 राज्यों में आज मूसलाधार बारिश और तूफानी हवाओं का अलर्ट, 70 KM की रफ्तार से चल सकती है हवा; दिल्ली-UP समेत कई राज्य प्रभावित 13/09/2026
  • मलेशियाई पीएम का बॉलीवुड अंदाज़, किशोर कुमार का गाना ‘ख्वाब हो तुम या कोई हकीकत’ गाकर जीता दिल 13/09/2026
  • केदारनाथ पैदल मार्ग पर फिर आया मलबा, बारिश के चलते सोनप्रयाग और गौरीकुंड में रोके गए यात्री 12/09/2026
  • हरीश रावत के इस्तीफे से कांग्रेस में सियासी हलचल, प्रदेश अध्यक्ष बोले- ‘10 साल पहले ही हो चुकी कार्रवाई’ 12/09/2026
  • रील बनाने के लिए तेज बहती नदी में SUV उतारी, देखते ही देखते फंस गई गाड़ी; बाल-बाल बचे युवक 12/09/2026
mintwire
mintwire

Connact us on social media

  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy

© 2026 mintwire

No Result
View All Result
  • होम
  • देश
  • राज्य
  • एजुकेशन
  • स्पोर्ट्स
  • उत्तराखंड
  • ब्लॉग
  • मौसम
  • Live Blog

© 2026 mintwire