• Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
mintwire
  • होम
  • देश
  • राज्य
  • एजुकेशन
  • स्पोर्ट्स
  • उत्तराखंड
  • ब्लॉग
  • मौसम
  • Live Blog
No Result
View All Result
  • होम
  • देश
  • राज्य
  • एजुकेशन
  • स्पोर्ट्स
  • उत्तराखंड
  • ब्लॉग
  • मौसम
  • Live Blog
No Result
View All Result
mintwire
No Result
View All Result

अल्मोड़ा के सल्ट में आतंक फैलाने वाला हिंसक बाघ पकड़ा, ग्रामीणों को मिली राहत

Mintwire by Mintwire
12/05/2026
in उत्तराखंड, देश, राज्य
0

उत्तराखंड के अल्मोड़ा जिले के सल्ट क्षेत्र में पिछले कई दिनों से दहशत का कारण बना हिंसक बाघ आखिरकार वन विभाग के कब्जे में आ गया। कार्बेट और कालागढ़ टाइगर रिजर्व से लगे तड़म गांव में एक ग्रामीण की जान लेने वाले इस बाघ को विशेषज्ञ टीम ने ट्रैंकुलाइज कर सुरक्षित पकड़ लिया। बाघ के पकड़े जाने के बाद पूरे इलाके के लोगों ने राहत की सांस ली है।

वन विभाग के अनुसार यह वही वयस्क नर बाघ है, जिसने पिछले एक महीने में दो अलग-अलग घटनाओं में इंसानों पर हमला किया था। बाघ को देर रात बेहोश करने के बाद रामनगर स्थित कार्बेट टाइगर रिजर्व के रेस्क्यू सेंटर भेज दिया गया।

महिपाल सिंह पर किया था जानलेवा हमला

तल्ला सल्ट के तड़म गांव में तीन मई की शाम 55 वर्षीय महिपाल सिंह मेहरा अपनी पत्नी के साथ घास लेकर घर लौट रहे थे। इसी दौरान घर के पास खेत में घात लगाए बैठे बाघ ने पीछे से उन पर हमला कर दिया। हमले में उनकी मौत हो गई थी। घटना के बाद पूरे इलाके में भय का माहौल बन गया था।

ग्रामीण लगातार दावा कर रहे थे कि हमला बाघ ने किया है, जबकि वन विभाग यह पुष्टि करने में जुटा था कि हमलावर बाघ था या गुलदार। इसके लिए ड्रोन कैमरे और ट्रैप कैमरों की मदद से लगातार निगरानी की जा रही थी।

चार दिन तक चला सर्च ऑपरेशन

वन क्षेत्राधिकारी गंगाशरण के नेतृत्व में करीब 30 वन कर्मियों की तीन टीमों को इलाके में तैनात किया गया था। टीमों ने दिन-रात जंगल और आबादी वाले इलाकों में गश्त की। साथ ही कार्बेट टाइगर रिजर्व के विशेषज्ञों और शूटर दल की भी मदद ली गई।

लगातार चार दिन तक वन्यजीव की गतिविधियों पर नजर रखने के बाद यह साफ हुआ कि मोहान सफारी जोन के ऊपरी हिस्से और तड़म गांव के आसपास एक बाघ सक्रिय है। विशेषज्ञ शूटर दल ने देर रात आबादी की ओर बढ़ रहे बाघ को ट्रैंकुलाइज कर काबू में कर लिया।

पांच दिन बाद खुलेंगे स्कूल

बाघ के आतंक के चलते क्षेत्र के तीन सरकारी विद्यालय पिछले पांच दिनों से बंद थे। अब वन विभाग ने स्कूल दोबारा खोलने का फैसला लिया है। हालांकि बच्चों की सुरक्षा को देखते हुए वन कर्मियों की गश्त जारी रहेगी।

वन क्षेत्राधिकारी गंगाशरण ने बताया कि बच्चों को स्कूल पहुंचाने और वापस घर भेजने के दौरान वन विभाग की टीम निगरानी करेगी, ताकि किसी भी खतरे से बचाव किया जा सके।

ग्रामीणों को मिली राहत

बाघ के पकड़े जाने के बाद तड़म और आसपास के गांवों के लोगों ने राहत महसूस की है। ग्रामीणों का कहना है कि पिछले कई दिनों से लोग शाम होते ही घरों में कैद हो जाते थे और बच्चों को अकेले बाहर भेजने से डर रहे थे।

वन विभाग ने फिलहाल इलाके में निगरानी बढ़ा दी है और लोगों से सतर्क रहने की अपील की है।

Tags: UttarakhandUttarakhand newsUttarakhand news hindi
Previous Post

Uttarakhand Weather: मौसम ने ली करवट, तेज हवा और बारिश को लेकर अलर्ट जारी

Next Post

क्या शुरू होजाएगा WFH, युद्ध के बीच पीएम मोदी की बड़ी अपील

Next Post

क्या शुरू होजाएगा WFH, युद्ध के बीच पीएम मोदी की बड़ी अपील

Recent Posts

  • बनास में ग्रामीणों को बड़ी राहत, एक ही शिविर में 103 लोगों को मिली जरूरी सुविधाएं 23/09/2026
  • नंदा देवी जात यात्रा में SDRF का मोर्चा संभाला, दुर्गम रास्तों पर श्रद्धालुओं को मिल रही हरसंभव मदद 22/09/2026
  • कोटद्वार में बिना मान्यता संचालित शिक्षण गतिविधियों पर कार्रवाई, दो मदरसे सील, 43 बच्चे मिले पढ़ते हुए 22/09/2026
  • डीजे की तेज आवाज से छात्रा को लगा झटका, क्लास में बैठे-बैठे मौत 22/09/2026
  • चचेरे भाई की शादी में शामिल होने के लिए शरजील इमाम को मिली अंतरिम जमानत, 4 से 10 अक्टूबर तक रहेंगे बाहर 22/09/2026
  • मोबाइल के सस्ते टेम्पर्ड ग्लास पर लगेगी रोक, अप्रैल 2027 से BIS मानक होंगे अनिवार्य 22/09/2026
  • बिहार: जमुई में छात्रा को बैड टच करने वाले आरोपी को पुलिस ने मारी गोली, मड़वा पहाड़ी पर हुई कार्रवाई 22/09/2026
  • सड़क पर बहने लगा हजारों लीटर दूध, बोतल-बाल्टी लेकर दौड़े लोग, हाईवे पर लगा जाम 22/09/2026
  • देश के कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, ओडिशा में रेड अलर्ट; दिल्ली में मौसम रहेगा शुष्क 22/09/2026
  • R&AW के संस्थापक R.N. Kao पर फिल्म बनाएंगे करण जौहर, 2028 में होगी रिलीज 21/09/2026
mintwire
mintwire

Connact us on social media

  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy

© 2026 mintwire

No Result
View All Result
  • होम
  • देश
  • राज्य
  • एजुकेशन
  • स्पोर्ट्स
  • उत्तराखंड
  • ब्लॉग
  • मौसम
  • Live Blog

© 2026 mintwire