• Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
mintwire
  • होम
  • देश
  • राज्य
  • एजुकेशन
  • स्पोर्ट्स
  • उत्तराखंड
  • ब्लॉग
  • मौसम
  • Live Blog
No Result
View All Result
  • होम
  • देश
  • राज्य
  • एजुकेशन
  • स्पोर्ट्स
  • उत्तराखंड
  • ब्लॉग
  • मौसम
  • Live Blog
No Result
View All Result
mintwire
No Result
View All Result

Uttarakhand Weather: मौसम ने ली करवट, तेज हवा और बारिश को लेकर अलर्ट जारी

Mintwire by Mintwire
12/05/2026
in उत्तराखंड, मौसम, राज्य
0

उत्तराखंड में मौसम एक बार फिर करवट लेने जा रहा है। मई का महीना शुरू होने के बावजूद गर्मी अभी पूरी तरह असर नहीं दिखा पा रही है। सोमवार को प्रदेश के कई हिस्सों में तेज धूप के साथ बादलों की आवाजाही बनी रही, जिससे तापमान में ज्यादा बढ़ोतरी नहीं हुई। मौसम विभाग के अनुसार मंगलवार से प्रदेश में फिर मौसम बदलने वाला है और पहाड़ से लेकर मैदान तक बारिश, तेज हवाओं और ओलावृष्टि की संभावना जताई गई है।

मौसम विज्ञान केंद्र ने कई जिलों के लिए यलो और ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। विभाग के मुताबिक पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से प्रदेश में अगले कुछ दिनों तक मौसम अस्थिर बना रह सकता है।

बागेश्वर और पिथौरागढ़ में ऑरेंज अलर्ट

मौसम विभाग ने बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इन क्षेत्रों में कहीं-कहीं ओलावृष्टि होने के साथ 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है। इसके अलावा कुछ इलाकों में तेज बारिश के दौर भी देखने को मिल सकते हैं।

पर्वतीय और मैदानी क्षेत्रों के लिए यलो अलर्ट

प्रदेश के अन्य पर्वतीय जिलों में 60 किलोमीटर प्रति घंटे तक की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की चेतावनी जारी की गई है। वहीं मैदानी इलाकों में भी मौसम का असर देखने को मिलेगा। यहां गरज-चमक के साथ बारिश, आकाशीय बिजली गिरने और 40 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलने का अनुमान है।

तापमान में बनी हुई है नरमी

मौसम में बदलाव के चलते प्रदेश में तापमान सामान्य से नीचे बना हुआ है। सोमवार को हल्द्वानी का अधिकतम तापमान 34.4 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 22.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं मुक्तेश्वर में अधिकतम तापमान 20.7 डिग्री और न्यूनतम 11.1 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

मौसम विभाग ने लोगों को खराब मौसम के दौरान सतर्क रहने की सलाह दी है। विशेषकर पर्वतीय क्षेत्रों में यात्रा करने वाले लोगों और किसानों को मौसम अपडेट पर नजर बनाए रखने को कहा गया है।

Tags: UttarakhandUttarakhand newsUttarakhand news hindi
Previous Post

पहले से प्लान की गई थी हत्या… अपने PA की हत्या पर बोले शुभेंदु अधिकारी, चश्मदीद ने बताई पूरी वारदात

Next Post

अल्मोड़ा के सल्ट में आतंक फैलाने वाला हिंसक बाघ पकड़ा, ग्रामीणों को मिली राहत

Next Post

अल्मोड़ा के सल्ट में आतंक फैलाने वाला हिंसक बाघ पकड़ा, ग्रामीणों को मिली राहत

Recent Posts

  • बनास में ग्रामीणों को बड़ी राहत, एक ही शिविर में 103 लोगों को मिली जरूरी सुविधाएं 23/09/2026
  • नंदा देवी जात यात्रा में SDRF का मोर्चा संभाला, दुर्गम रास्तों पर श्रद्धालुओं को मिल रही हरसंभव मदद 22/09/2026
  • कोटद्वार में बिना मान्यता संचालित शिक्षण गतिविधियों पर कार्रवाई, दो मदरसे सील, 43 बच्चे मिले पढ़ते हुए 22/09/2026
  • डीजे की तेज आवाज से छात्रा को लगा झटका, क्लास में बैठे-बैठे मौत 22/09/2026
  • चचेरे भाई की शादी में शामिल होने के लिए शरजील इमाम को मिली अंतरिम जमानत, 4 से 10 अक्टूबर तक रहेंगे बाहर 22/09/2026
  • मोबाइल के सस्ते टेम्पर्ड ग्लास पर लगेगी रोक, अप्रैल 2027 से BIS मानक होंगे अनिवार्य 22/09/2026
  • बिहार: जमुई में छात्रा को बैड टच करने वाले आरोपी को पुलिस ने मारी गोली, मड़वा पहाड़ी पर हुई कार्रवाई 22/09/2026
  • सड़क पर बहने लगा हजारों लीटर दूध, बोतल-बाल्टी लेकर दौड़े लोग, हाईवे पर लगा जाम 22/09/2026
  • देश के कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, ओडिशा में रेड अलर्ट; दिल्ली में मौसम रहेगा शुष्क 22/09/2026
  • R&AW के संस्थापक R.N. Kao पर फिल्म बनाएंगे करण जौहर, 2028 में होगी रिलीज 21/09/2026
mintwire
mintwire

Connact us on social media

  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy

© 2026 mintwire

No Result
View All Result
  • होम
  • देश
  • राज्य
  • एजुकेशन
  • स्पोर्ट्स
  • उत्तराखंड
  • ब्लॉग
  • मौसम
  • Live Blog

© 2026 mintwire