• Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
mintwire
  • होम
  • देश
  • राज्य
  • एजुकेशन
  • स्पोर्ट्स
  • उत्तराखंड
  • ब्लॉग
  • मौसम
  • Live Blog
No Result
View All Result
  • होम
  • देश
  • राज्य
  • एजुकेशन
  • स्पोर्ट्स
  • उत्तराखंड
  • ब्लॉग
  • मौसम
  • Live Blog
No Result
View All Result
mintwire
No Result
View All Result

उत्तराखंड में मौसम का कहर जारी: अगले 24 घंटे में भारी बारिश का अलर्ट, 50 किमी/घंटा की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

Mintwire by Mintwire
31/05/2026
in उत्तराखंड, देश, मौसम
0

देहरादून। उत्तराखंड में मौसम का मिजाज लगातार बदला हुआ है। राज्य में बीते 24 घंटों के दौरान हुई बारिश ने जहां गर्मी से राहत दिलाई है, वहीं मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों के लिए भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। विभाग के अनुसार, पहाड़ी क्षेत्रों में तेज हवाएं, गर्जन और आकाशीय बिजली गिरने की आशंका बनी हुई है।

मौसम विभाग ने बताया कि रविवार को उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिलों के कुछ इलाकों में ओलावृष्टि हो सकती है। वहीं 3800 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी के भी आसार हैं। इसके अलावा कई स्थानों पर 40 से 50 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से झोंकेदार हवाएं चल सकती हैं।

मई में टूटा 86 साल का रिकॉर्ड

देहरादून में बीते 24 घंटे के दौरान 69 मिमी बारिश दर्ज की गई। मौसम विभाग के रिकॉर्ड के अनुसार, यह मई महीने में एक दिन में दर्ज की गई दूसरी सबसे अधिक बारिश है। इससे पहले वर्ष 1940 में 28 मई को 79 मिमी वर्षा रिकॉर्ड की गई थी। देहरादून का अधिकतम तापमान 33.8 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

बारिश से जनजीवन प्रभावित

शनिवार दोपहर बाद मौसम ने अचानक करवट ली। आसमान में काले बादल छाने के बाद तेज बारिश और अंधड़ शुरू हो गया। देहरादून के राजपुर रोड क्षेत्र में एक पेड़ गिर गया, जबकि तेज हवाओं और धूलभरी आंधी के कारण कई दुकानदारों को दुकानें बंद करनी पड़ीं।

मसूरी में पर्यटकों की बढ़ी परेशानी

पर्यटन नगरी मसूरी में भी तेज बारिश और अंधड़ का असर देखने को मिला। दोपहर बाद मौसम खराब होते ही माल रोड पर घूम रहे अधिकांश पर्यटक अपने होटलों की ओर लौट गए। बारिश के बाद तापमान में गिरावट दर्ज की गई, जिससे पूरे क्षेत्र में ठंडक बढ़ गई।

पहली बारिश में ढही पार्क की सुरक्षा दीवार

दून विहार वार्ड स्थित भागीरथीपुरम कॉलोनी में एमडीडीए द्वारा विकसित किए जा रहे पार्क की सुरक्षा दीवार पहली ही बारिश में भरभराकर गिर गई। दीवार के मलबे में कई लोडिंग वाहन और दोपहिया वाहन दबकर क्षतिग्रस्त हो गए। हालांकि घटना के समय मौके पर कोई मौजूद नहीं था, जिससे बड़ा हादसा टल गया।

वहीं, जाखन-जोहड़ी रोड पर एक विशाल पेड़ गिरने से यातायात पूरी तरह बाधित हो गया। स्थानीय लोगों ने संबंधित विभाग से जल्द सड़क खुलवाने और यातायात बहाल करने की मांग की है।

Tags: UttarakhandUttarakhand newsUttarakhand weather newsUttarakhand weather news hindi
Previous Post

Uttarakhand Weather Today: नौतपा के साथ बढ़ेगी तपिश, मैदान से पहाड़ तक गर्मी का कहर

Next Post

ऑडियो क्लिप पर सियासी बवाल: अस्पताल CEO को कथित फटकार के बाद घिरीं ममता बनर्जी

Next Post

ऑडियो क्लिप पर सियासी बवाल: अस्पताल CEO को कथित फटकार के बाद घिरीं ममता बनर्जी

Recent Posts

  • मॉनसून की विदाई से पहले फिर बदला मौसम, यूपी समेत कई राज्यों में बारिश का अलर्ट 18/09/2026
  • दिल्ली में सामान्य से 8% ज्यादा बारिश, जबकि आसपास के जिलों में सूखा; आखिर राजधानी पर क्यों मेहरबान रहा मानसून? 18/09/2026
  • UCC के खिलाफ AIMPLB का आंदोलन, जंतर-मंतर पर नहीं मिली अनुमति; अब प्रेस क्लब से होगा आगाज 18/09/2026
  • पौड़ी में ‘सेवा संकल्प अभियान’ का आगाज, बड़ी संख्या में जुटे लोग; दीपों की रोशनी और सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने बांधा समां 17/09/2026
  • पौड़ी के पुण्डोरी में लम्पी स्किन डिजीज को लेकर जागरूकता शिविर, 40 पशुओं का हुआ उपचार 17/09/2026
  • पौड़ी में पोषण माह के तहत आंगनबाड़ी केंद्रों पर जागरूकता अभियान, बच्चों का मनाया गया प्रवेशोत्सव 17/09/2026
  • पौड़ी जेल में बंदियों ने पिरुल से सीखा हुनर, सजावटी उत्पाद बनाकर रोजगार की ओर बढ़ाए कदम 17/09/2026
  • देहरादून में जन सेवा केंद्रों पर बड़ी कार्रवाई, 4 CSC सेंटर सील; कंप्यूटर-लैपटॉप भी लिए गए कब्जे में 17/09/2026
  • आवारा कुत्तों से परेशान Yuva Sena का अनोखा प्रदर्शन, अधिकारी की टेबल पर छोड़ दिए दो पिल्ले 17/09/2026
  • रूस से तेल खरीदना भारत को पड़ सकता है भारी, ट्रंप लगा सकते हैं 100% टैरिफ 17/09/2026
mintwire
mintwire

Connact us on social media

  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy

© 2026 mintwire

No Result
View All Result
  • होम
  • देश
  • राज्य
  • एजुकेशन
  • स्पोर्ट्स
  • उत्तराखंड
  • ब्लॉग
  • मौसम
  • Live Blog

© 2026 mintwire