• Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
mintwire
  • होम
  • देश
  • राज्य
  • एजुकेशन
  • स्पोर्ट्स
  • उत्तराखंड
  • ब्लॉग
  • मौसम
  • Live Blog
No Result
View All Result
  • होम
  • देश
  • राज्य
  • एजुकेशन
  • स्पोर्ट्स
  • उत्तराखंड
  • ब्लॉग
  • मौसम
  • Live Blog
No Result
View All Result
mintwire
No Result
View All Result

Uttarakhand Weather Today: नौतपा के साथ बढ़ेगी तपिश, मैदान से पहाड़ तक गर्मी का कहर

Mintwire by Mintwire
25/05/2026
in उत्तराखंड, देश, मौसम, राज्य
0

उत्तराखंड में गर्मी का प्रकोप लगातार बढ़ता जा रहा है। मैदानी इलाकों में तेज धूप और गर्म हवाओं ने लोगों का हाल बेहाल कर दिया है, जबकि पहाड़ी क्षेत्रों में भी तापमान सामान्य से ऊपर बना हुआ है। मौसम विभाग के मुताबिक सोमवार से शुरू हो रहे नौतपा के दौरान प्रदेश में भीषण गर्मी पड़ने की संभावना है।

देहरादून, हरिद्वार और ऊधमसिंह नगर समेत कई मैदानी जिलों में अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के आसपास पहुंच चुका है। लगातार शुष्क मौसम और तेज धूप के कारण हीटवेव जैसे हालात बन गए हैं। दिनभर चल रही गर्म हवाओं और उमसभरी गर्मी से लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

पर्वतीय इलाकों का क्या हाल?

हालांकि पर्वतीय इलाकों में कुछ जगहों पर आंशिक बादल छाए रहने और हल्की बौछारें पड़ने की संभावना जताई गई है। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ के कुछ क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। वहीं 4000 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में हल्की बर्फबारी के भी आसार हैं।

मौसम विभाग ने साफ किया है कि अगले तीन दिनों तक मैदानी क्षेत्रों में मौसम शुष्क रहेगा और तेज धूप लोगों की मुश्किलें और बढ़ाएगी। विशेषज्ञों ने दोपहर के समय घर से बाहर निकलने से बचने, पर्याप्त पानी पीने और धूप से बचाव के उपाय अपनाने की सलाह दी है।

क्या है नौतपा?

25 मई से शुरू होकर 2 जून तक चलने वाले नौतपा को साल का सबसे गर्म दौर माना जाता है। ज्योतिषीय मान्यताओं के अनुसार जब सूर्य रोहिणी नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तब नौतपा की शुरुआत होती है। इस दौरान सूर्य की सीधी किरणें पृथ्वी पर पड़ती हैं, जिससे तापमान तेजी से बढ़ता है और लू चलने लगती है।

मान्यता यह भी है कि नौतपा जितना अधिक तपता है, मानसून के दौरान उतनी ही अच्छी बारिश होती है।

Tags: UttarakhandUttarakhand newsUttarakhand weather newsUttarakhand weather news today
Previous Post

Twisha Sharma Case: शादी के 6 महीने बाद मौत, CBI जांच से लेकर सुप्रीम कोर्ट तक… अब तक क्या-क्या हुआ?

Next Post

उत्तराखंड में मौसम का कहर जारी: अगले 24 घंटे में भारी बारिश का अलर्ट, 50 किमी/घंटा की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

Next Post

उत्तराखंड में मौसम का कहर जारी: अगले 24 घंटे में भारी बारिश का अलर्ट, 50 किमी/घंटा की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

Recent Posts

  • मॉनसून की विदाई से पहले फिर बदला मौसम, यूपी समेत कई राज्यों में बारिश का अलर्ट 18/09/2026
  • दिल्ली में सामान्य से 8% ज्यादा बारिश, जबकि आसपास के जिलों में सूखा; आखिर राजधानी पर क्यों मेहरबान रहा मानसून? 18/09/2026
  • UCC के खिलाफ AIMPLB का आंदोलन, जंतर-मंतर पर नहीं मिली अनुमति; अब प्रेस क्लब से होगा आगाज 18/09/2026
  • पौड़ी में ‘सेवा संकल्प अभियान’ का आगाज, बड़ी संख्या में जुटे लोग; दीपों की रोशनी और सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने बांधा समां 17/09/2026
  • पौड़ी के पुण्डोरी में लम्पी स्किन डिजीज को लेकर जागरूकता शिविर, 40 पशुओं का हुआ उपचार 17/09/2026
  • पौड़ी में पोषण माह के तहत आंगनबाड़ी केंद्रों पर जागरूकता अभियान, बच्चों का मनाया गया प्रवेशोत्सव 17/09/2026
  • पौड़ी जेल में बंदियों ने पिरुल से सीखा हुनर, सजावटी उत्पाद बनाकर रोजगार की ओर बढ़ाए कदम 17/09/2026
  • देहरादून में जन सेवा केंद्रों पर बड़ी कार्रवाई, 4 CSC सेंटर सील; कंप्यूटर-लैपटॉप भी लिए गए कब्जे में 17/09/2026
  • आवारा कुत्तों से परेशान Yuva Sena का अनोखा प्रदर्शन, अधिकारी की टेबल पर छोड़ दिए दो पिल्ले 17/09/2026
  • रूस से तेल खरीदना भारत को पड़ सकता है भारी, ट्रंप लगा सकते हैं 100% टैरिफ 17/09/2026
mintwire
mintwire

Connact us on social media

  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy

© 2026 mintwire

No Result
View All Result
  • होम
  • देश
  • राज्य
  • एजुकेशन
  • स्पोर्ट्स
  • उत्तराखंड
  • ब्लॉग
  • मौसम
  • Live Blog

© 2026 mintwire