• Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
mintwire
  • होम
  • देश
  • राज्य
  • एजुकेशन
  • स्पोर्ट्स
  • उत्तराखंड
  • ब्लॉग
  • मौसम
  • Live Blog
No Result
View All Result
  • होम
  • देश
  • राज्य
  • एजुकेशन
  • स्पोर्ट्स
  • उत्तराखंड
  • ब्लॉग
  • मौसम
  • Live Blog
No Result
View All Result
mintwire
No Result
View All Result

उत्तराखंड मौसम: देहरादून, नैनीताल समेत पांच जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, झमाझम बारिश से मिली गर्मी से राहत

Mintwire by Mintwire
16/07/2026
in उत्तराखंड, देश, मौसम, राज्य
0

उत्तराखंड में मौसम ने एक बार फिर करवट ले ली है। मौसम विभाग ने 16 जुलाई को देहरादून, नैनीताल, पिथौरागढ़, चंपावत और बागेश्वर जिलों में कहीं-कहीं भारी बारिश की संभावना जताते हुए येलो अलर्ट जारी किया है। विभाग के अनुसार आने वाले कुछ दिनों में प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में मानसून की गतिविधियां तेज होने की संभावना है।

बारिश से उमस भरी गर्मी से मिली राहत

पिछले चार दिनों से प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में उमस भरी गर्मी लोगों को परेशान कर रही थी। राजधानी देहरादून में भी तेज धूप और बढ़ते तापमान के कारण लोगों का हाल बेहाल था। हालांकि बुधवार दोपहर बाद मौसम ने करवट ली और शहर के अलग-अलग इलाकों में हल्की से तेज बारिश हुई। बारिश के बाद तापमान में गिरावट दर्ज की गई और लोगों को गर्मी से राहत मिली। प्रदेश के अन्य जिलों में भी बारिश की फुहारों से मौसम सुहावना हो गया।

जानिए प्रमुख शहरों का तापमान

बुधवार को देहरादून का अधिकतम तापमान 32.2 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 24.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पंतनगर में अधिकतम तापमान 35.1 डिग्री और न्यूनतम 26.5 डिग्री सेल्सियस रहा। मुक्तेश्वर का अधिकतम तापमान 21.0 डिग्री और न्यूनतम 14.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि नई टिहरी में अधिकतम तापमान 26.6 डिग्री और न्यूनतम 16.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

अगले कुछ दिनों में और तेज होगा मानसून

मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार आगामी दिनों में प्रदेश में बारिश की गतिविधियां और तेज हो सकती हैं। देहरादून, नैनीताल, पिथौरागढ़, चंपावत और बागेश्वर में कहीं-कहीं भारी बारिश होने की संभावना है। इसके अलावा पर्वतीय जिलों और ऊधम सिंह नगर में गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने तथा बारिश के तीव्र से अति तीव्र दौर पड़ने की आशंका जताई गई है।

सावधानी बरतने की अपील

मौसम विभाग ने लोगों से खराब मौसम के दौरान सतर्क रहने की अपील की है। विशेष रूप से पर्वतीय क्षेत्रों में रहने वाले लोगों और यात्रियों को भूस्खलन संभावित इलाकों में सावधानी बरतने तथा मौसम संबंधी अपडेट पर नजर रखने की सलाह दी गई है। वहीं कुमाऊं मंडल के अधिकांश जिलों में हल्की से मध्यम बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है।

Tags: Uttarakhanduttarakhand weatherUttarakhand weather newsUttarakhand weather news hindi
Previous Post

मेरठ में भाभी की हत्या का खुलासा…ननद ने थाने पहुंचकर कबूला जुर्म, प्रेम संबंध बना हत्या की वजह

Next Post

हल्द्वानी में बनेगा उत्तराखंड का नया हाईकोर्ट, सुप्रीम कोर्ट ने राज्य सरकार को छह हफ्ते में जमीन सौंपने का दिया निर्देश

Next Post

हल्द्वानी में बनेगा उत्तराखंड का नया हाईकोर्ट, सुप्रीम कोर्ट ने राज्य सरकार को छह हफ्ते में जमीन सौंपने का दिया निर्देश

Recent Posts

  • 19 राज्यों में आज मूसलाधार बारिश और तूफानी हवाओं का अलर्ट, 70 KM की रफ्तार से चल सकती है हवा; दिल्ली-UP समेत कई राज्य प्रभावित 13/09/2026
  • मलेशियाई पीएम का बॉलीवुड अंदाज़, किशोर कुमार का गाना ‘ख्वाब हो तुम या कोई हकीकत’ गाकर जीता दिल 13/09/2026
  • केदारनाथ पैदल मार्ग पर फिर आया मलबा, बारिश के चलते सोनप्रयाग और गौरीकुंड में रोके गए यात्री 12/09/2026
  • हरीश रावत के इस्तीफे से कांग्रेस में सियासी हलचल, प्रदेश अध्यक्ष बोले- ‘10 साल पहले ही हो चुकी कार्रवाई’ 12/09/2026
  • रील बनाने के लिए तेज बहती नदी में SUV उतारी, देखते ही देखते फंस गई गाड़ी; बाल-बाल बचे युवक 12/09/2026
  • गुरुग्राम में युवती को बाहों में लेकर सड़क पर हंगामा करने लगा युवक, बोला- ‘मुझे बचा लो, वो गोली मार देंगे’ 12/09/2026
  • 2 साल से नहीं आ रहा था मोबाइल नेटवर्क, गुस्साए ग्रामीणों ने टेलीकॉम कर्मचारी को टॉवर से बांधा 12/09/2026
  • कनाडा में भारतीय मकान मालकिन से भिड़ा किरायेदार, बारबेक्यू विवाद के बाद लगाए उत्पीड़न के आरोप; महिला गिरफ्तार 12/09/2026
  • कैश और भर्ती विवाद के बीच हरिश रावत का बड़ा कदम, कांग्रेस के दो अहम पद छोड़ने की पेशकश 12/09/2026
  • कोटद्वार-देहरादून बस सेवा शुरू, GMOU ने विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी का जताया आभार 11/09/2026
mintwire
mintwire

Connact us on social media

  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy

© 2026 mintwire

No Result
View All Result
  • होम
  • देश
  • राज्य
  • एजुकेशन
  • स्पोर्ट्स
  • उत्तराखंड
  • ब्लॉग
  • मौसम
  • Live Blog

© 2026 mintwire