• Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
mintwire
  • होम
  • देश
  • राज्य
  • एजुकेशन
  • स्पोर्ट्स
  • उत्तराखंड
  • ब्लॉग
  • मौसम
  • Live Blog
No Result
View All Result
  • होम
  • देश
  • राज्य
  • एजुकेशन
  • स्पोर्ट्स
  • उत्तराखंड
  • ब्लॉग
  • मौसम
  • Live Blog
No Result
View All Result
mintwire
No Result
View All Result

हल्द्वानी में बनेगा उत्तराखंड का नया हाईकोर्ट, सुप्रीम कोर्ट ने राज्य सरकार को छह हफ्ते में जमीन सौंपने का दिया निर्देश

Mintwire by Mintwire
16/07/2026
in उत्तराखंड, राज्य
0

उत्तराखंड के नए हाईकोर्ट के निर्माण का रास्ता साफ हो गया है। सुप्रीम कोर्ट ने राज्य सरकार को निर्देश दिया है कि हल्द्वानी में नई हाईकोर्ट बिल्डिंग के लिए चिन्हित जमीन का कब्जा सभी आवश्यक मंजूरियों के साथ छह सप्ताह के भीतर हाईकोर्ट को सौंपा जाए। इसके साथ ही अदालत ने राज्य सरकार को आवश्यक अधिसूचना (नोटिफिकेशन) जारी करने के भी निर्देश दिए हैं।

हाईकोर्ट का 2024 का आदेश रद्द

मुख्य न्यायाधीश जस्टिस सूर्यकांत, जस्टिस जॉयमाल्या बागची और जस्टिस वी. मोहना की पीठ ने उत्तराखंड हाईकोर्ट के 2024 के उस आदेश को रद्द कर दिया, जिसमें राज्य सरकार को नैनीताल के बाहर नई हाईकोर्ट इमारत के लिए सबसे उपयुक्त जमीन तलाशने का निर्देश दिया गया था।

सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि इस तरह के प्रशासनिक और बुनियादी ढांचे से जुड़े मामलों में न्यायिक आदेश देना हाईकोर्ट के अधिकार क्षेत्र में नहीं आता। अदालत ने स्पष्ट किया कि ऐसे मुद्दों का समाधान प्रशासनिक स्तर पर राज्य सरकार और हाईकोर्ट के बीच समन्वय से किया जाना चाहिए।

छह हफ्ते में जमीन सौंपने का निर्देश

सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि राज्य सरकार ने हल्द्वानी में नई हाईकोर्ट इमारत के लिए जमीन की पहचान कर ली है। इसलिए सभी आवश्यक स्वीकृतियों के साथ ‘जैसा है, जहां है’ के आधार पर छह सप्ताह के भीतर जमीन हाईकोर्ट को हस्तांतरित की जाए, ताकि निर्माण कार्य जल्द शुरू हो सके।

राज्य सरकार ने दी जानकारी

सुनवाई के दौरान उत्तराखंड सरकार की ओर से पेश अतिरिक्त सॉलिसिटर जनरल के.एम. नटराज ने अदालत को बताया कि हल्द्वानी में नई हाईकोर्ट के लिए उपयुक्त भूमि चिन्हित कर ली गई है। गौरतलब है कि उत्तराखंड राज्य के गठन के बाद 9 नवंबर 2000 से हाईकोर्ट नैनीताल से संचालित हो रहा है।

बार एसोसिएशन की याचिका पर सुनवाई

यह मामला हाईकोर्ट बार एसोसिएशन द्वारा दायर याचिका के बाद सुप्रीम कोर्ट पहुंचा था। याचिका में हाईकोर्ट के 2024 के आदेश को कानूनी रूप से चुनौती दी गई थी। इसी पर सुनवाई करते हुए सर्वोच्च अदालत ने यह फैसला सुनाया।

भविष्य की जरूरतों को देखते हुए था हाईकोर्ट का तर्क

उत्तराखंड हाईकोर्ट ने अपने 2024 के आदेश में कहा था कि राज्य गठन के समय हाईकोर्ट में केवल तीन न्यायाधीश थे, जबकि अब उनकी संख्या 11 हो चुकी है। भविष्य में यह संख्या बढ़कर करीब 80 तक पहुंच सकती है। इसी को देखते हुए कोर्ट ने न्यायाधीशों, न्यायिक अधिकारियों, कर्मचारियों और करीब सात हजार अधिवक्ताओं के लिए पर्याप्त स्थान वाली नई हाईकोर्ट इमारत के लिए बड़ी भूमि तलाशने का निर्देश दिया था। हालांकि अब सुप्रीम कोर्ट ने उस आदेश को निरस्त कर दिया है।

Tags: haldwani high court news hindihaldwani highcourtUttarakhandUttarakhand news
Previous Post

उत्तराखंड मौसम: देहरादून, नैनीताल समेत पांच जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, झमाझम बारिश से मिली गर्मी से राहत

Next Post

NEET-UG 2026 पेपर लीक: CBI का बड़ा खुलासा, पेपर सेटर को 5 लाख रुपये देने का आरोप; 111 सवाल मिले मैच

Next Post

NEET-UG 2026 पेपर लीक: CBI का बड़ा खुलासा, पेपर सेटर को 5 लाख रुपये देने का आरोप; 111 सवाल मिले मैच

Recent Posts

  • PM मोदी के जन्मदिन पर बड़ा आयोजन, वडनगर-वाराणसी से निकलेंगी ‘सेवा संकल्प’ बाइक यात्राएं 16/09/2026
  • मक्का के पास ड्रोन हमले पर भारत चिंतित, सऊदी अरब की संप्रभुता पर हमलों की निंदा 16/09/2026
  • लखनऊ में भी हिट एंड रन, महिला को मारी टक्कर, कार से खदेड़ा 16/09/2026
  • शहनाज गिल की फ्लाइट में अटकी सांसें, तेज टर्बुलेंस से डरीं एक्ट्रेस; बोलीं- ‘आज बहुत मुश्किल से बचे’ 16/09/2026
  • ₹11 का प्रोडक्ट, ₹325 MRP! अस्पतालों में मेडिकल सामान की कीमतों पर तुकाराम मुंढे ने उठाए सवाल 16/09/2026
  • रैपिडो पर 10 लाख रुपये का जुर्माना, ज्यादा किराया देने के लिए दबाव बनाने का आरोप 16/09/2026
  • विदाई से पहले मानसून ने दिखाया तेवर! दिल्ली-UP_उत्तराखंड समेत इन राज्यों में बारिश का अलर्ट, जानें आज कैसा रहेगा मौसम 16/09/2026
  • उत्तराखंड में चुनाव से पहले बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 3 साल से एक ही जगह जमे अधिकारियों की बनेगी सूची 16/09/2026
  • Swatantra Bhardwaj को बड़ी राहत, दिल्ली कोर्ट ने 3 हफ्ते की अंतरिम जमानत दी; POCSO और SC/ST एक्ट में दर्ज है केस 15/09/2026
  • फोन की EMI नहीं भरी तो एजेंट ने खून से निकलवाया पैसा, लखनऊ में युवक को बंधक बनाकर ले गए ब्लड बैंक 15/09/2026
mintwire
mintwire

Connact us on social media

  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy

© 2026 mintwire

No Result
View All Result
  • होम
  • देश
  • राज्य
  • एजुकेशन
  • स्पोर्ट्स
  • उत्तराखंड
  • ब्लॉग
  • मौसम
  • Live Blog

© 2026 mintwire