Thursday, July 30, 2026
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
mintwire
  • होम
  • देश
  • राज्य
  • एजुकेशन
  • स्पोर्ट्स
  • उत्तराखंड
  • ब्लॉग
  • मौसम
  • Live Blog
No Result
View All Result
  • होम
  • देश
  • राज्य
  • एजुकेशन
  • स्पोर्ट्स
  • उत्तराखंड
  • ब्लॉग
  • मौसम
  • Live Blog
No Result
View All Result
mintwire
No Result
View All Result
  • होम
  • देश
  • राज्य
  • एजुकेशन
  • स्पोर्ट्स
  • उत्तराखंड
  • ब्लॉग
  • मौसम
  • Live Blog

पात्र लाभार्थियों तक खुद पहुंचेगा प्रशासन, आवेदन का इंतजार नहीं करेगा: डीएम स्वाति भदौरिया

Mintwire by Mintwire
18/07/2026
in उत्तराखंड, देश, राज्य
0

पौड़ी की जिलाधिकारी स्वाति एस. भदौरिया ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि जनकल्याणकारी योजनाओं के लिए आवेदन आने का इंतजार न करें, बल्कि घर-घर जाकर पात्र लाभार्थियों की पहचान कर उनका आवेदन भरवाएं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के ‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’ अभियान के तहत कोई भी पात्र व्यक्ति योजनाओं के लाभ से वंचित नहीं रहना चाहिए।

पेंशन, छात्रवृत्ति और आवास योजनाओं का होगा शत-प्रतिशत लाभ

समाज कल्याण विभाग की समीक्षा बैठक में डीएम ने छात्रवृत्ति, विभिन्न पेंशन योजनाओं, विवाह अनुदान, अटल आवास योजना समेत सभी कल्याणकारी योजनाओं का शत-प्रतिशत संतृप्तीकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही सभी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए विस्तृत एसओपी तैयार कर नियमित निगरानी करने को कहा।

15 अगस्त तक ग्राम पंचायतवार रिपोर्ट मांगी

जिलाधिकारी ने ग्राम पंचायत विकास अधिकारियों, एडीओ समाज कल्याण और राजस्व उपनिरीक्षकों को विशेष अभियान चलाकर छूटे हुए पात्र लाभार्थियों के आवेदन भरवाने के निर्देश दिए। प्रत्येक ग्राम पंचायत में पात्र लाभार्थियों और योजनाओं से जुड़े लोगों का विस्तृत विवरण 15 अगस्त तक उपलब्ध कराने को कहा गया है।

छात्रवृत्ति अभियान पर विशेष जोर

डीएम ने अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और अन्य पिछड़ा वर्ग के विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति योजनाओं से शत-प्रतिशत जोड़ने के निर्देश दिए। अगले 15 दिनों में अधिकतम आवेदन भरवाने, तहसीलवार प्रगति की निगरानी करने और मेरिट-कम-मीन्स छात्रवृत्ति योजना के तहत 70 प्रतिशत या उससे अधिक अंक पाने वाले पात्र छात्रों को लाभ दिलाने पर विशेष जोर दिया गया।

दिव्यांग और अन्य योजनाओं पर भी फोकस

बैठक में दिव्यांगजन कल्याण योजनाओं के तहत सहायक उपकरण वितरण के लिए व्यापक सर्वे कराने, शहरी क्षेत्रों में वार्डवार पेंशन सत्यापन रोस्टर तैयार करने तथा आय प्रमाण-पत्र संबंधी समस्याओं का समाधान कर पात्र लोगों को वैकल्पिक योजनाओं से जोड़ने के भी निर्देश दिए गए। जिलाधिकारी ने कहा कि सभी विभाग समन्वय के साथ कार्य करें ताकि कोई भी पात्र नागरिक सरकारी योजनाओं से वंचित न रहे।

Tags: pauri dm newsPauri NewsUttarakhandUttarakhand newsUttarakhand news hindiUttarakhand pauri news
Previous Post

यूपी में डॉग का ग्रैंड बर्थडे: जर्मन शेफर्ड ‘रॉकी’ के पहले जन्मदिन पर 700 मेहमान, केक से लेकर दावत तक सब खास

Next Post

पौड़ी में राजस्व बढ़ाने पर डीएम का फोकस, पुराने मामलों के जल्द निस्तारण के दिए निर्देश

Next Post

पौड़ी में राजस्व बढ़ाने पर डीएम का फोकस, पुराने मामलों के जल्द निस्तारण के दिए निर्देश

mintwire
  • Facebook
  • Instagram
  • YouTube
  • WhatsApp
  • X
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • होम
  • देश
  • राज्य
  • एजुकेशन
  • स्पोर्ट्स
  • उत्तराखंड
  • ब्लॉग
  • मौसम
  • Live Blog

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.