• Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
mintwire
  • होम
  • देश
  • राज्य
  • एजुकेशन
  • स्पोर्ट्स
  • उत्तराखंड
  • ब्लॉग
  • मौसम
  • Live Blog
No Result
View All Result
  • होम
  • देश
  • राज्य
  • एजुकेशन
  • स्पोर्ट्स
  • उत्तराखंड
  • ब्लॉग
  • मौसम
  • Live Blog
No Result
View All Result
mintwire
No Result
View All Result

उत्तराखंड के 8 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, चारधाम यात्रा अस्थायी रूप से रोकी गई

Mintwire by Mintwire
21/07/2026
in उत्तराखंड, देश, मौसम, राज्य
0

देहरादून: उत्तराखंड में लगातार हो रही बारिश के बीच मौसम विभाग ने सोमवार को देहरादून और बागेश्वर जिले के कुछ इलाकों में गर्जन के साथ बिजली चमकने और मूसलाधार बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. वहीं टिहरी, रुद्रप्रयाग, उत्तरकाशी, नैनीताल, चमोली और पिथौरागढ़ जिले के कुछ हिस्सों में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है. मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में 26 जुलाई तक मौसम का मिजाज इसी तरह बना रह सकता है.

देहरादून में जनजीवन प्रभावित

सोमवार सुबह से देहरादून में बादल छाए रहे और रुक-रुक कर बारिश होती रही. दोपहर बाद कई इलाकों में तेज बारिश हुई, जिससे सड़कें जलमग्न हो गईं और जनजीवन प्रभावित हो गया. कई स्थानों पर नालियां उफान पर आ गईं, जबकि जलभराव के कारण लोगों को लंबे जाम का सामना करना पड़ा. लगातार बारिश से तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई.

98 सड़कें बंद, चारधाम यात्रा रोकी गई

प्रदेश में भारी बारिश के चलते 98 सड़कें बंद हो गई हैं. यात्रा मार्गों पर बिगड़ते हालात को देखते हुए प्रशासन ने सुरक्षा के मद्देनजर चारधाम यात्रा को अस्थायी रूप से रोक दिया है. मौसम साफ होने के बाद यात्रा दोबारा शुरू की जाएगी.

मसूरी-देहरादून मार्ग धंसा

भारी बारिश के कारण मसूरी-देहरादून मार्ग पर पानी वाले बैंड के पास मुख्य सड़क का करीब 10 मीटर हिस्सा धंस गया. सड़क के नीचे बनी रिटेनिंग वॉल भी क्षतिग्रस्त हो गई है. सुरक्षा को देखते हुए इस मार्ग पर वाहनों की आवाजाही पूरी तरह बंद कर दी गई है.

गंगा का जलस्तर बढ़ा, घाट खाली कराए गए

पर्वतीय क्षेत्रों में लगातार हो रही बारिश के बाद ऋषिकेश में गंगा का जलस्तर बढ़ गया है. मुनी की रेती और लक्ष्मण झूला क्षेत्र के प्रमुख घाटों पर पुलिस और एसडीआरएफ ने संयुक्त अभियान चलाकर पर्यटकों को घाट खाली कराया. प्रशासन ने लोगों से नदी और नालों के किनारे न जाने की अपील की है.

आज भी राहत के आसार नहीं

मौसम विभाग ने कहा है कि प्रदेश में बारिश का सिलसिला फिलहाल जारी रहेगा. देहरादून और बागेश्वर में ऑरेंज अलर्ट, जबकि टिहरी, रुद्रप्रयाग, उत्तरकाशी, नैनीताल, चमोली और पिथौरागढ़ में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है. प्रशासन ने लोगों से सतर्क रहने और अनावश्यक यात्रा से बचने की सलाह दी है.

Tags: dehradun weatherUttarakhanduttarakhand weatherUttarakhand weather today
Previous Post

पौड़ी: 16 जनसेवा शिविरों में 7 हजार से अधिक लोगों को मिला योजनाओं का लाभ

Next Post

अंकिता भंडारी हत्याकांड: पुलकित आर्य और सौरभ भास्कर को हाई कोर्ट से नहीं मिली जमानत

Next Post

अंकिता भंडारी हत्याकांड: पुलकित आर्य और सौरभ भास्कर को हाई कोर्ट से नहीं मिली जमानत

Recent Posts

  • ‘India’s Got Latent’ में आए Ravi Kishan! इस शख़्स ने की जबरदस्त मिमिक्री, वायरल हुआ वीडियो, लोग बोले- ‘100% कॉपी कर दिया’ 14/09/2026
  • गुरुग्राम में महिला बाइक सवार को कार ने मारी टक्कर, पीछा करने का आरोप, CCTV खंगाल रही पुलिस 14/09/2026
  • Khatron Ke Khiladi 15: कौन बनेगा विनर? फिनाले शूट के बाद फरहाना भट्ट और अविनाश मिश्रा के नाम पर चर्चा, रोहित शेट्टी ने दिया जवाब 14/09/2026
  • केदारनाथ यात्रा मार्ग पर गिरे बोल्डर, 65 साल के श्रद्धालु की मौत; मलबे से रास्ता बंद 14/09/2026
  • Women Asia Cup जीतने के बाद भी टीम इंडिया ने नहीं ली ट्रॉफी, मोहसिन नकवी से जुड़ा विवाद फिर चर्चा में 14/09/2026
  • दिल्ली-NCR समेत कई राज्यों में बदलेगा मौसम, बारिश को लेकर IMD का अलर्ट, जानें UP-बिहार और उत्तराखंड का हाल 14/09/2026
  • दिल्ली के स्वरूप नगर में गोदाम में भीषण आग, बचने के लिए लोगों ने लगाई छलांग; 6 घायल 13/09/2026
  • 1.7 million फॉलोअर्स वाला शायरी कंटेंट क्रिएटर शमिद आलम लापता, कई दिनों से नहीं मिली कोई खबर 13/09/2026
  • राजा भैया का Gen-Z पर निशाना, बोले- ‘शास्त्र के साथ शस्त्र भी धारण करना होगा’, दिल्ली प्रदर्शन को लेकर भी उठाए सवाल 13/09/2026
  • ‘मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे रहा हूं…’, CJP संस्थापक अभिजीत दिपके के व्यंग्यात्मक पत्र पर बवाल, लेटरहेड के इस्तेमाल को लेकर भी उठे सवाल 13/09/2026
mintwire
mintwire

Connact us on social media

  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy

© 2026 mintwire

No Result
View All Result
  • होम
  • देश
  • राज्य
  • एजुकेशन
  • स्पोर्ट्स
  • उत्तराखंड
  • ब्लॉग
  • मौसम
  • Live Blog

© 2026 mintwire