Wednesday, July 29, 2026
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
mintwire
  • होम
  • देश
  • राज्य
  • एजुकेशन
  • स्पोर्ट्स
  • उत्तराखंड
  • ब्लॉग
  • मौसम
  • Live Blog
No Result
View All Result
  • होम
  • देश
  • राज्य
  • एजुकेशन
  • स्पोर्ट्स
  • उत्तराखंड
  • ब्लॉग
  • मौसम
  • Live Blog
No Result
View All Result
mintwire
No Result
View All Result
  • होम
  • देश
  • राज्य
  • एजुकेशन
  • स्पोर्ट्स
  • उत्तराखंड
  • ब्लॉग
  • मौसम
  • Live Blog

उठक बैठक लगाकर सोनाक्षी ने मांगी माफी…धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर प्रियंका से लेकर विजय वर्मा तक क्या बोले सिलेब्स?

Mintwire by Mintwire
25/07/2026
in एजुकेशन, देश
0
उठक बैठक लगाकर सोनाक्षी ने मांगी माफी…धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर प्रियंका से लेकर विजय वर्मा तक क्या बोले सिलेब्स?

NEET-UG 2026 पेपर लीक विवाद को लेकर जारी विरोध प्रदर्शनों के बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अपना इस्तीफा भेज दिया। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर इसकी जानकारी दी। उनका इस्तीफा केंद्र सरकार और कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के बीच तीसरे दौर की बातचीत से कुछ घंटे पहले सामने आया। जंतर-मंतर पर पिछले एक महीने से प्रदर्शन कर रहे छात्रों और CJP की प्रमुख मांगों में धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा भी शामिल था।

सोनाक्षी सिन्हा ने क्लैपिंग इमोजी के साथ जताई खुशी

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद कई बॉलीवुड सितारों ने सोशल मीडिया पर अपनी प्रतिक्रिया दी। अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे से जुड़ी पोस्ट शेयर करते हुए क्लैपिंग इमोजी लगाई।

इसके बाद उन्होंने कॉकरोच जनता पार्टी द्वारा शेयर किया गया एक वीडियो भी पोस्ट किया, जिसमें CJP के संस्थापक अभिजीत दीपके धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अपनी प्रतिक्रिया देते नजर आ रहे हैं। वीडियो शेयर करते हुए सोनाक्षी ने लिखा, “Bhaiiii kya kar diyaaaa?!?!?.”

प्रियंका चोपड़ा ने भी किया पोस्ट शेयर

अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने भी अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे से जुड़ी एक न्यूज रिपोर्ट शेयर की। उन्होंने पोस्ट के साथ केवल कुछ इमोजी साझा किए।

इन सितारों ने भी दी प्रतिक्रिया

सोशल मीडिया पर वायरल हो रही एक पोस्ट के कमेंट सेक्शन में कई अन्य कलाकारों ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी।

अभिनेत्री प्राजक्ता कोली ने लिखा, “Big Big Big Winn!!!”

वहीं मलाइका अरोड़ा, डायना पेंटी, शिबानी अख्तर और टिस्का चोपड़ा ने भी इस फैसले का स्वागत किया।

वीर दास का भावुक संदेश

कॉमेडियन और अभिनेता वीर दास ने इंस्टाग्राम पर एक टेक्स्ट पोस्ट साझा किया, जिसमें सिर्फ “Friends,” लिखा था। इसके साथ उन्होंने हाथ जोड़ने, तिरंगे और लाल दिल की इमोजी लगाई।

कैप्शन में उन्होंने लिखा, “You restored a single word of a tiny little sentence of that book we all read in school and forgot. You beautiful kids. Whatever the hell happens from here, you won. Now hurry up and celebrate.”

विजय वर्मा ने शेयर किया फिल्मी अंदाज

अभिनेता विजय वर्मा ने धर्मेंद्र प्रधान की तस्वीर शेयर करते हुए फिल्म *ऐ दिल है मुश्किल* के गाने ‘चना मेरेया’ की लाइन लिखी।

उन्होंने कैप्शन में लिखा, “Accha chalta hoon.. duaaon mein yaad rakhna.”

प्रदर्शनकारियों की अन्य प्रमुख मांगें

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के अलावा प्रदर्शनकारियों की दो अन्य प्रमुख मांगें भी थीं। पहली, NEET पेपर लीक विवाद के बाद आत्महत्या करने वाले छात्रों के परिवारों को मुआवजा दिया जाए। दूसरी, आंदोलन में शामिल छात्रों के खिलाफ दर्ज सभी एफआईआर और अन्य कानूनी कार्रवाई वापस ली जाए।

केंद्र सरकार पहले ही इन दोनों मांगों पर कॉकरोच जनता पार्टी को आश्वासन दे चुकी है.

Tags: Bollywood CelebritiesCelebrity ReactionsCJP Protestcockroach janta partyDharmendra Pradhan ResignationDiana PentyEducation Minister Resignseducation newsEntertainment News IndiaIndia PoliticsJantar Mantar ProtestLatest Bollywood NewsMalaika AroraNarendra Modi GovernmentNEET Paper Leak 2026NEET UG ProtestPrajakta KoliPriyanka ChopraShibani AkhtarSonakshi SinhaStudent Protest IndiaTisca ChopraTrending News IndiaVijay VarmaVir Das
Previous Post

12 साल में बीजेपी में पहले मंत्री का इस्तीफा, धर्मेंद्र प्रधान ही नहीं इन नेताओं पर भी गिरी थी गाज

Next Post

15 साल में पहली बार झुकी मोदी सरकार… विपक्ष भी फेल, फिर कैसे gen-z ने कर किया ये कमाल?

Next Post
15 साल में पहली बार झुकी मोदी सरकार… विपक्ष भी फेल, फिर कैसे gen-z ने कर किया ये कमाल?

15 साल में पहली बार झुकी मोदी सरकार... विपक्ष भी फेल, फिर कैसे gen-z ने कर किया ये कमाल?

Please login to join discussion
mintwire
  • Facebook
  • Instagram
  • YouTube
  • WhatsApp
  • X
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • होम
  • देश
  • राज्य
  • एजुकेशन
  • स्पोर्ट्स
  • उत्तराखंड
  • ब्लॉग
  • मौसम
  • Live Blog

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.