• Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
mintwire
  • होम
  • देश
  • राज्य
  • एजुकेशन
  • स्पोर्ट्स
  • उत्तराखंड
  • ब्लॉग
  • मौसम
  • Live Blog
No Result
View All Result
  • होम
  • देश
  • राज्य
  • एजुकेशन
  • स्पोर्ट्स
  • उत्तराखंड
  • ब्लॉग
  • मौसम
  • Live Blog
No Result
View All Result
mintwire
No Result
View All Result

पहले पति को छोड़ा, फिर लिव-इन पार्टनर की कराई हत्या… 71 दिन बाद खुला रेखा की साजिश का राज

Mintwire by Mintwire
28/07/2026
in देश
0

पंजाब के बटाला में सड़क हादसा समझे जा रहे एक मामले ने 71 दिन बाद सनसनीखेज मोड़ ले लिया। पुलिस जांच और पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में खुलासा हुआ कि जिस युवक की मौत को दुर्घटना बताया जा रहा था, उसकी हत्या सुनियोजित साजिश के तहत की गई थी। इस मामले में मृतक की लिव-इन पार्टनर, उसके कथित प्रेमी और तीन अन्य लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

कार में मिला था युवक का शव

13 मई की सुबह बटाला के जीटी रोड पर गांव गिल्लावाली के पास एक मारुति कार संदिग्ध हालत में खड़ी मिली थी। कार की ड्राइविंग सीट पर पिंका सिंह का शव पड़ा था। शुरुआती जांच में मामला सड़क हादसे का लग रहा था। वहीं, मृतक के साथ रह रही महिला रेखा पोस्टमॉर्टम के बाद जल्द से जल्द अंतिम संस्कार कराने पर जोर दे रही थी।

हालांकि, पिंका सिंह के परिजनों ने मौत को लेकर संदेह जताया, जिसके बाद पुलिस ने मामले की गहराई से जांच शुरू की।

पति को छोड़कर लिव-इन में रहने लगी थी

जांच में सामने आया कि रेखा की शादी पहले जतिंदर मसीह से हुई थी और दोनों के दो बच्चे हैं। कुछ साल पहले रेखा की नजदीकियां जतिंदर के दोस्त पिंका सिंह से बढ़ीं। वर्ष 2020 में वह अपने पति और बच्चों को छोड़कर पिंका के साथ बटाला में किराये के मकान में लिव-इन रिलेशनशिप में रहने लगी।

करीब छह महीने पहले रेखा की मुलाकात चांद नामक युवक से हुई। दोनों के बीच कथित तौर पर प्रेम संबंध बन गए। पुलिस के अनुसार, पिंका ने कई बार दोनों को आपत्तिजनक स्थिति में देखा था, लेकिन रिश्ते को बचाने की कोशिश करता रहा।

हत्या की साजिश ऐसे रची गई

पुलिस जांच के मुताबिक, चांद पिंका को रास्ते से हटाना चाहता था और उसने रेखा पर भी दबाव बनाया। आरोप है कि 12 मई को जब पिंका काम के लिए निकला तो उसने अपनी लोकेशन रेखा को बताई। रेखा ने यह जानकारी चांद तक पहुंचा दी।

गांव गिल्लावाली के पास सुनसान इलाके में चांद और उसके साथियों ने पिंका की कार रोक ली। आरोप है कि चांद ने लोहे की रॉड से उसके सिर पर हमला कर हत्या कर दी। इसके बाद शव को कार की ड्राइविंग सीट पर बैठाकर वाहन को क्षतिग्रस्त किया गया, ताकि घटना सड़क हादसा लगे।

पुलिस के अनुसार, हत्या के लिए 40 हजार रुपये की सुपारी तय की गई थी, जिसमें 20 हजार रुपये एडवांस दिए गए थे।

पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट से खुला पूरा मामला

घटना के 71 दिन बाद आई विस्तृत पोस्टमॉर्टम और फॉरेंसिक रिपोर्ट में स्पष्ट हुआ कि पिंका की मौत सड़क दुर्घटना से नहीं, बल्कि सिर पर किसी भारी वस्तु से वार किए जाने के कारण हुई थी।

जांच के दौरान पुलिस ने कॉल डिटेल रिकॉर्ड, तकनीकी साक्ष्य और अन्य सबूत जुटाए, जिनके आधार पर रेखा, उसके कथित प्रेमी चांद, सोना मसीह, गुरप्रीत सिंह और नवजोत सिंह को गिरफ्तार कर लिया।

पांचों आरोपी गिरफ्तार

पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर उन्हें न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। पुलिस का कहना है कि मामले की आगे भी विस्तृत जांच जारी है।

Tags: phnjab newsPunjabpunjab casepunjab live in partner killedpunjab story
Previous Post

बरेली: प्राइवेट पार्ट पर मारी लात, बेरहमी से पीटा और तीन तलाक देकर घर से निकाला, पत्नी ने लगाए पति पर आरोप

Next Post

‘वॉशरूम जाने के लिए भी लेनी पड़ती थी परमिशन’… नौकरी से निकाले जाने के बाद महिला IT इंजीनियर पहुंची थाने

Next Post

‘वॉशरूम जाने के लिए भी लेनी पड़ती थी परमिशन’… नौकरी से निकाले जाने के बाद महिला IT इंजीनियर पहुंची थाने

Recent Posts

  • गुटखा थूकना पड़ा जान पर भारी! 11 हजार वोल्ट की लाइन की चपेट में आने से 65 वर्षीय व्यक्ति की मौत 26/10/2026
  • पौड़ी गढ़वाल में मतदेय स्थलों के पुनर्निर्धारण की तैयारी, राजनीतिक दलों के साथ हुई बैठक 25/10/2026
  • पैदा होते ही नवजात की मूंछें देखकर लोग हैरान, सोशल मीडिया पर मीम्स की बाढ़ 25/10/2026
  • अरुणाचल सीमा पर भारत-चीन तनाव की पुष्टि! ITBP प्रमुख के बयान पर केंद्र को घेर रहा विपक्ष 24/10/2026
  • आज का मौसम: दिल्ली-UP में दिन में निकलेगी तेज धूप, उत्तराखंड में कैसा रहेगा मौसम? जानें ताजा अपडेट 24/10/2026
  • मुंबई की मेयर को धमकी भरा ईमेल, अमिताभ बच्चन और दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट को निशाना बनाने की धमकी 23/10/2026
  • सऊदी अरब में फंसे 4,000 भारतीय जायरीन, ओवैसी ने स्पेशल फ्लाइट चलाने की मांग की 23/10/2026
  • नोएडा में बनेगा 5.49 किमी लंबा 6 लेन एलिवेटेड रोड, ₹850 करोड़ तक आएगी लागत 21/10/2026
  • 7,000mAh बैटरी और 108MP कैमरे के साथ आएगा Motorola का नया फोन, जानें संभावित कीमत 21/10/2026
  • गांव में तैयार हर्बल टी की विदेशों में धूम, PM मोदी ने किया जिक्र तो मिले 1.40 लाख डॉलर के ऑर्डर 21/10/2026
mintwire
mintwire

Connact us on social media

  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy

© 2026 mintwire

No Result
View All Result
  • होम
  • देश
  • राज्य
  • एजुकेशन
  • स्पोर्ट्स
  • उत्तराखंड
  • ब्लॉग
  • मौसम
  • Live Blog

© 2026 mintwire