• Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
mintwire
  • होम
  • देश
  • राज्य
  • एजुकेशन
  • स्पोर्ट्स
  • उत्तराखंड
  • ब्लॉग
  • मौसम
  • Live Blog
No Result
View All Result
  • होम
  • देश
  • राज्य
  • एजुकेशन
  • स्पोर्ट्स
  • उत्तराखंड
  • ब्लॉग
  • मौसम
  • Live Blog
No Result
View All Result
mintwire
No Result
View All Result

Nainital Weather: ऑरेंज अलर्ट के बीच प्रशासन हाई अलर्ट पर, अधिकारियों को 24 घंटे सतर्क रहने के निर्देश

Mintwire by Mintwire
30/07/2026
in उत्तराखंड, देश, मौसम, राज्य
0

नैनीताल जिले में गुरुवार 30 जुलाई को भारी बारिश की संभावना को देखते हुए मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। चेतावनी के मद्देनजर जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने सभी संबंधित विभागों के अधिकारियों को हाई अलर्ट मोड पर रहने के निर्देश दिए हैं।

संवेदनशील मार्गों पर 24 घंटे निगरानी

जिलाधिकारी ने लोक निर्माण विभाग (PWD) को निर्देश दिए हैं कि भूस्खलन संभावित क्षेत्रों में सड़क पर मलबा या पेड़ गिरने की स्थिति में तत्काल मार्ग बहाल किया जाए। इसके लिए संवेदनशील मोटर मार्गों पर बुलडोजर और गैंग कर्मचारियों की 24 घंटे तैनाती सुनिश्चित करने को कहा गया है।

अधिकारियों को मुख्यालय नहीं छोड़ने के निर्देश

डीएम ने सभी अधिकारियों को मुख्यालय पर मौजूद रहने और अपने मोबाइल फोन 24 घंटे चालू रखने के निर्देश दिए हैं। साथ ही तहसील स्तर पर क्विक रिस्पॉन्स टीम (QRT) को भी अलर्ट मोड में रखा गया है, ताकि किसी भी आपात स्थिति में तुरंत राहत और बचाव कार्य शुरू किया जा सके।

आपदा नियंत्रण कक्ष किया गया सक्रिय

प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि खराब मौसम के दौरान अनावश्यक यात्रा से बचें और किसी भी आपदा या आपात स्थिति की सूचना तुरंत जिला आपदा नियंत्रण कक्ष को दें। इसके लिए हेल्पलाइन नंबर 05942-231178, 05942-231179, 05942-231181, मोबाइल नंबर 8272080884 तथा टोल-फ्री नंबर 1077 जारी किए गए हैं।

Tags: nainitalnainital rainnainital rain todaynainital weathernainital weather todaynaninital orange alert
Previous Post

कांवड़ यात्रा 2026 का आगाज़: हरिद्वार में उमड़ा शिवभक्तों का जनसैलाब, जानिए नया ट्रैफिक प्लान

Next Post

रामायण का ट्रेलर रिलीज़: रणबीर बने मर्यादा पुरुषोत्तम राम, यश के रावण ने लूटी महफिल

Next Post

रामायण का ट्रेलर रिलीज़: रणबीर बने मर्यादा पुरुषोत्तम राम, यश के रावण ने लूटी महफिल

Recent Posts

  • 19 राज्यों में आज मूसलाधार बारिश और तूफानी हवाओं का अलर्ट, 70 KM की रफ्तार से चल सकती है हवा; दिल्ली-UP समेत कई राज्य प्रभावित 13/09/2026
  • मलेशियाई पीएम का बॉलीवुड अंदाज़, किशोर कुमार का गाना ‘ख्वाब हो तुम या कोई हकीकत’ गाकर जीता दिल 13/09/2026
  • केदारनाथ पैदल मार्ग पर फिर आया मलबा, बारिश के चलते सोनप्रयाग और गौरीकुंड में रोके गए यात्री 12/09/2026
  • हरीश रावत के इस्तीफे से कांग्रेस में सियासी हलचल, प्रदेश अध्यक्ष बोले- ‘10 साल पहले ही हो चुकी कार्रवाई’ 12/09/2026
  • रील बनाने के लिए तेज बहती नदी में SUV उतारी, देखते ही देखते फंस गई गाड़ी; बाल-बाल बचे युवक 12/09/2026
  • गुरुग्राम में युवती को बाहों में लेकर सड़क पर हंगामा करने लगा युवक, बोला- ‘मुझे बचा लो, वो गोली मार देंगे’ 12/09/2026
  • 2 साल से नहीं आ रहा था मोबाइल नेटवर्क, गुस्साए ग्रामीणों ने टेलीकॉम कर्मचारी को टॉवर से बांधा 12/09/2026
  • कनाडा में भारतीय मकान मालकिन से भिड़ा किरायेदार, बारबेक्यू विवाद के बाद लगाए उत्पीड़न के आरोप; महिला गिरफ्तार 12/09/2026
  • कैश और भर्ती विवाद के बीच हरिश रावत का बड़ा कदम, कांग्रेस के दो अहम पद छोड़ने की पेशकश 12/09/2026
  • कोटद्वार-देहरादून बस सेवा शुरू, GMOU ने विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी का जताया आभार 11/09/2026
mintwire
mintwire

Connact us on social media

  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy

© 2026 mintwire

No Result
View All Result
  • होम
  • देश
  • राज्य
  • एजुकेशन
  • स्पोर्ट्स
  • उत्तराखंड
  • ब्लॉग
  • मौसम
  • Live Blog

© 2026 mintwire