• Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
mintwire
  • होम
  • देश
  • राज्य
  • एजुकेशन
  • स्पोर्ट्स
  • उत्तराखंड
  • ब्लॉग
  • मौसम
  • Live Blog
No Result
View All Result
  • होम
  • देश
  • राज्य
  • एजुकेशन
  • स्पोर्ट्स
  • उत्तराखंड
  • ब्लॉग
  • मौसम
  • Live Blog
No Result
View All Result
mintwire
No Result
View All Result

कौन हैं झारखंड आंदोलन के ‘सोनम वांगचुक’ देवेंद्र नाथ महतो? अनशन पर बैठे

Mintwire by Mintwire
05/08/2026
in देश, राज्य
0

झारखंड में भर्ती परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं को लेकर चल रहे छात्र आंदोलन के बीच छात्र नेता देवेंद्र नाथ महतो आंदोलन का सबसे बड़ा चेहरा बनकर उभरे हैं। लगातार छात्रों के समर्थन में आवाज़ उठाने और आमरण अनशन शुरू करने के बाद उन्हें अब ‘झारखंड का सोनम वांगचुक’ कहा जा रहा है।

आमरण अनशन पर बैठे देवेंद्र नाथ महतो

देवेंद्र नाथ महतो ने 2 अगस्त की रात रांची के जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम में अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल शुरू की। उनका कहना है कि सरकार तक छात्रों की आवाज़ पहुंचाने के लिए यह आखिरी रास्ता बचा था। छात्र संगठन भर्ती परीक्षाओं में कथित गड़बड़ियों की CBI और ED जांच की मांग कर रहे हैं। साथ ही, 14वीं JPSC प्रारंभिक परीक्षा को रद्द कर पारदर्शी तरीके से दोबारा कराने की मांग भी उठाई गई है।

कौन हैं देवेंद्र नाथ महतो?

देवेंद्र नाथ महतो रांची जिले के एक छोटे से गांव के रहने वाले हैं। शुरुआती शिक्षा बुंडू में पूरी करने के बाद उन्होंने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय, रांची से उच्च शिक्षा प्राप्त की। वे संस्कृत, कुड़माली, जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषाओं में स्नातकोत्तर हैं और बीएड की डिग्री भी हासिल कर चुके हैं।

महतो वर्ष 2015 से छात्र आंदोलनों से जुड़े हुए हैं। उन्होंने छात्रवृत्ति, भर्ती परीक्षाओं, पेपर लीक, आरक्षण नीति और शिक्षा व्यवस्था से जुड़े कई मुद्दों पर लगातार आवाज़ उठाई है। वर्ष 2024 के झारखंड विधानसभा चुनाव में उन्होंने तमाड़ सीट से निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में भी चुनाव लड़ा था।

CJP का भी मिला समर्थन

महतो के आंदोलन को Cockroach Janta Party (CJP) का भी समर्थन मिला है। पार्टी संस्थापक अभिजीत दिपके ने बताया कि उन्होंने महतो और अन्य छात्र नेताओं से वीडियो कॉल पर बात की और आंदोलन के प्रति अपना समर्थन जताया।

महतो ने सोशल मीडिया पर लिखा कि उनका शरीर कमजोर हो सकता है, लेकिन छात्रों को न्याय दिलाने का संकल्प पहले से ज्यादा मजबूत है। उन्होंने सभी समर्थकों से शांतिपूर्ण और संवैधानिक तरीके से आंदोलन जारी रखने की अपील की।

क्या है छात्रों की मांग?

झारखंड में छात्र JPSC, JSSC, JECCE और बोर्ड परीक्षाओं में कथित पेपर लीक व अनियमितताओं के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं। उनका आरोप है कि भर्ती प्रक्रिया में पारदर्शिता नहीं बरती गई और कई परीक्षाओं में गंभीर गड़बड़ियां हुईं। छात्र इन मामलों की स्वतंत्र जांच, दोषियों पर कार्रवाई और निष्पक्ष भर्ती प्रक्रिया की मांग कर रहे हैं।

Tags: JharkhandJharkhand newsJharkhand paper leak newsJharkhand paper leak news hindijharkhand protestJharkhand sonam wangchukwho is devendra nath mahto
Previous Post

Monsoon Alert: दिल्ली NCR से यूपी-देहरादून तक भारी बारिश का अलर्ट

Next Post

महाराष्ट्र में नकली पनीर पर बड़ा एक्शन, नॉन-डेयरी पनीर की बिक्री और निर्माण पर पूरी तरह बैन

Next Post

महाराष्ट्र में नकली पनीर पर बड़ा एक्शन, नॉन-डेयरी पनीर की बिक्री और निर्माण पर पूरी तरह बैन

Recent Posts

  • बनास में ग्रामीणों को बड़ी राहत, एक ही शिविर में 103 लोगों को मिली जरूरी सुविधाएं 23/09/2026
  • नंदा देवी जात यात्रा में SDRF का मोर्चा संभाला, दुर्गम रास्तों पर श्रद्धालुओं को मिल रही हरसंभव मदद 22/09/2026
  • कोटद्वार में बिना मान्यता संचालित शिक्षण गतिविधियों पर कार्रवाई, दो मदरसे सील, 43 बच्चे मिले पढ़ते हुए 22/09/2026
  • डीजे की तेज आवाज से छात्रा को लगा झटका, क्लास में बैठे-बैठे मौत 22/09/2026
  • चचेरे भाई की शादी में शामिल होने के लिए शरजील इमाम को मिली अंतरिम जमानत, 4 से 10 अक्टूबर तक रहेंगे बाहर 22/09/2026
  • मोबाइल के सस्ते टेम्पर्ड ग्लास पर लगेगी रोक, अप्रैल 2027 से BIS मानक होंगे अनिवार्य 22/09/2026
  • बिहार: जमुई में छात्रा को बैड टच करने वाले आरोपी को पुलिस ने मारी गोली, मड़वा पहाड़ी पर हुई कार्रवाई 22/09/2026
  • सड़क पर बहने लगा हजारों लीटर दूध, बोतल-बाल्टी लेकर दौड़े लोग, हाईवे पर लगा जाम 22/09/2026
  • देश के कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, ओडिशा में रेड अलर्ट; दिल्ली में मौसम रहेगा शुष्क 22/09/2026
  • R&AW के संस्थापक R.N. Kao पर फिल्म बनाएंगे करण जौहर, 2028 में होगी रिलीज 21/09/2026
mintwire
mintwire

Connact us on social media

  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy

© 2026 mintwire

No Result
View All Result
  • होम
  • देश
  • राज्य
  • एजुकेशन
  • स्पोर्ट्स
  • उत्तराखंड
  • ब्लॉग
  • मौसम
  • Live Blog

© 2026 mintwire