• Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
mintwire
  • होम
  • देश
  • राज्य
  • एजुकेशन
  • स्पोर्ट्स
  • उत्तराखंड
  • ब्लॉग
  • मौसम
  • Live Blog
No Result
View All Result
  • होम
  • देश
  • राज्य
  • एजुकेशन
  • स्पोर्ट्स
  • उत्तराखंड
  • ब्लॉग
  • मौसम
  • Live Blog
No Result
View All Result
mintwire
No Result
View All Result

सितंबर में होगा खेल महाकुंभ, तीन चरणों में होगी प्रतियोगिताएं, विजेता खेलेंगे मुख्यमंत्री चैंपियनशिप ट्रॉफी

Mintwire by Mintwire
06/08/2026
in उत्तराखंड, राज्य
0
सितंबर में होगा खेल महाकुंभ, तीन चरणों में होगी प्रतियोगिताएं, विजेता खेलेंगे मुख्यमंत्री चैंपियनशिप ट्रॉफी

पौड़ी गढ़वाल: जिलाधिकारी स्वाति एस. भदौरिया ने कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित बैठक में सितंबर माह में प्रस्तावित खेल महाकुंभ की तैयारियों की विस्तृत समीक्षा की. उन्होंने संबंधित विभागों को सभी व्यवस्थाएं समयबद्ध ढंग से पूरी करने और आयोजन को सुव्यवस्थित, पारदर्शी एवं सहभागितापूर्ण बनाने के लिए आपसी समन्वय के साथ कार्य करने के निर्देश दिए.

तीन स्तर पर आयोजित होंगी प्रतियोगिताएं

जिला युवा कल्याण अधिकारी पंकज तिवारी ने बताया कि खेल महाकुंभ के तहत अंडर-14 और अंडर-19 आयु वर्ग के बालक एवं बालिका खिलाड़ियों की प्रतियोगिताएं तीन चरणों में आयोजित की जाएंगी. 1 से 10 सितंबर तक न्याय पंचायत स्तर पर स्थानीय जनप्रतिनिधि खेलकूद प्रतियोगिताएं, 11 से 20 सितंबर तक विधानसभा स्तर पर विधायक चैंपियनशिप ट्रॉफी और 21 से 30 सितंबर तक संसदीय स्तर पर सांसद चैंपियनशिप ट्रॉफी का आयोजन होगा. इन प्रतियोगिताओं में चयनित खिलाड़ी राज्य स्तरीय मुख्यमंत्री चैंपियनशिप ट्रॉफी में जनपद का प्रतिनिधित्व करेंगे.

मैदान, सुविधाएं और प्रचार-प्रसार पर रहेगा फोकस

जिलाधिकारी ने अधिकारियों को प्रतियोगिताओं का विस्तृत कार्यक्रम जल्द तैयार करने, सभी जनप्रतिनिधियों की सहभागिता सुनिश्चित करने और विद्यालयों के माध्यम से व्यापक प्रचार-प्रसार करने के निर्देश दिए. उन्होंने खेल स्थलों का शीघ्र चयन करने तथा जिन मैदानों में मरम्मत या अन्य सुधार कार्य आवश्यक हैं, उन्हें समय पर पूरा कराने को कहा. खिलाड़ियों के लिए भोजन, जलपान, पेयजल, बिजली, स्वास्थ्य सेवाएं, प्राथमिक उपचार और अन्य आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने के भी निर्देश दिए गए.

जनभागीदारी से बनेगा खेल महाकुंभ सफल

बैठक के दौरान सभी विकासखंडों के अधिकारियों से तैयारियों की जानकारी ली गई और सुझाव भी प्राप्त किए गए. जिलाधिकारी ने कहा कि खेल महाकुंभ को जनभागीदारी का उत्सव बनाया जाए. इसके लिए स्थानीय जनप्रतिनिधियों, क्षेत्र पंचायत सदस्यों, ग्राम प्रधानों और अन्य सामाजिक प्रतिनिधियों को आयोजन से जोड़ा जाए, ताकि अधिक से अधिक बच्चे प्रतियोगिताओं में हिस्सा ले सकें.

डिजिटल यूथ फेस्टिवल के विजेताओं की हुई घोषणा

बैठक में जिलाधिकारी के निर्देशन में आयोजित डिजिटल यूथ फेस्टिवल-2026 के प्रथम सप्ताह के परिणाम भी घोषित किए गए. ‘सूर्य नमस्कार’ प्रतियोगिता में सोनम रावत प्रथम, सूरजपाल सिंह द्वितीय और तनुजा रावत तृतीय स्थान पर रहीं. वहीं ‘मेरा जनपद-मेरी पहचान’ प्रतियोगिता में वंशिका नेगी ने पहला, शर्मिला ने दूसरा और तनुराग रावत ने तीसरा स्थान हासिल किया.

जिलाधिकारी ने युवाओं को किया प्रेरित

जिलाधिकारी ने सभी विजेताओं को बधाई देते हुए कहा कि डिजिटल यूथ फेस्टिवल का उद्देश्य युवाओं को उनकी रचनात्मकता, नवाचार, सांस्कृतिक प्रतिभा और स्थानीय पहचान को डिजिटल मंच पर प्रदर्शित करने का अवसर देना है. उन्होंने जनपद के अधिक से अधिक युवाओं से आगामी प्रतियोगिताओं में बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील की.

बैठक में मुख्य विकास अधिकारी अशोक जोशी, मुख्य शिक्षाधिकारी अत्रेश सयाना, जिला खेल अधिकारी प्रदीप कुमार, थानाध्यक्ष जयपाल नेगी, जिला खेल समन्वयक योगंबर नेगी, डॉ. अमित मेहरा सहित विभिन्न अधिकारी मौजूद रहे.

Tags: Chief Minister Championship TrophyDigital Youth FestivalKhel Mahakumbh 2026Pauri AdministrationPauri GarhwalPauri NewsSchool SportsSports News UttarakhandSwati S BhadauriaUnder 14 SportsUnder 19 SportsUttarakhand newsUttarakhand SportsYouth SportsYouth Welfare Department
Previous Post

मिशन शक्ति के तहत छात्र-छात्राओं को किया जागरूक, महिलाओं की सुरक्षा और अधिकारों की दी जानकारी

Next Post

Weather Alert: दिल्ली-यूपी समेत 15 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, IMD ने जारी की चेतावनी

Next Post

Weather Alert: दिल्ली-यूपी समेत 15 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, IMD ने जारी की चेतावनी

Please login to join discussion

Recent Posts

  • मीराबाई चानू ने रचा इतिहास, पहली बार एशियन गेम्स में जीता पदक, भारत का 28 साल का इंतजार खत्म 23/09/2026
  • दिल्ली समेत कई राज्यों में बदला मौसम का मिजाज, इन इलाकों में भारी बारिश का अलर्ट 23/09/2026
  • बनास में ग्रामीणों को बड़ी राहत, एक ही शिविर में 103 लोगों को मिली जरूरी सुविधाएं 23/09/2026
  • नंदा देवी जात यात्रा में SDRF का मोर्चा संभाला, दुर्गम रास्तों पर श्रद्धालुओं को मिल रही हरसंभव मदद 22/09/2026
  • कोटद्वार में बिना मान्यता संचालित शिक्षण गतिविधियों पर कार्रवाई, दो मदरसे सील, 43 बच्चे मिले पढ़ते हुए 22/09/2026
  • डीजे की तेज आवाज से छात्रा को लगा झटका, क्लास में बैठे-बैठे मौत 22/09/2026
  • चचेरे भाई की शादी में शामिल होने के लिए शरजील इमाम को मिली अंतरिम जमानत, 4 से 10 अक्टूबर तक रहेंगे बाहर 22/09/2026
  • मोबाइल के सस्ते टेम्पर्ड ग्लास पर लगेगी रोक, अप्रैल 2027 से BIS मानक होंगे अनिवार्य 22/09/2026
  • बिहार: जमुई में छात्रा को बैड टच करने वाले आरोपी को पुलिस ने मारी गोली, मड़वा पहाड़ी पर हुई कार्रवाई 22/09/2026
  • सड़क पर बहने लगा हजारों लीटर दूध, बोतल-बाल्टी लेकर दौड़े लोग, हाईवे पर लगा जाम 22/09/2026
mintwire
mintwire

Connact us on social media

  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy

© 2026 mintwire

No Result
View All Result
  • होम
  • देश
  • राज्य
  • एजुकेशन
  • स्पोर्ट्स
  • उत्तराखंड
  • ब्लॉग
  • मौसम
  • Live Blog

© 2026 mintwire